वी. डी. सतीशन
वदास्सेरी दामोदरन सतीशन | |
|---|---|
| केरल के मुख्यमंत्री | |
| पदस्थ 18 मई 2026 | |
| राज्यपाल | राजेंद्र आर्लेकर |
| पूर्वाधिकारी | पिनाराई विजयन |
| केरल विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष | |
| कार्यकाल 22 मई 2021 – 14 मई 2026 | |
| पूर्वाधिकारी | रमेश चेन्निथला |
| केरल विधान सभा के सदस्य | |
| पदस्थ 2001 | |
| चुनाव क्षेत्र | परवूर (एर्नाकुलम जिला) |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | वडास्सेरी दामोदरन सतीशन 31 मई 1964 |
| दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, केरल | |
| व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, अधिवक्ता |
वदास्सेरी दामोदरन सतीशन केरल के 13वे मुख्यमंत्री और एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है तथा केरल विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। वे वर्ष 2001 से परवूर से विधायक हैं।[1]
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन का जन्म ३१ मई १९६४ को नेट्टूर, एर्नाकुलम, केरल में एक नायर परिवार में हुआ।[2] उनके माता-पिता वडास्सेरी विलासिनी अम्मा और के. दामोदर मेनन थे। उन्होंने पनंगाड के पनंगाड हाई स्कूल में अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने सेक्रेड हार्ट कॉलेज, थेवरा से समाजशास्त्र में प्री-डिग्री तथा बी.ए. की उपाधि प्राप्त की। बाद में उन्होंने केरल लॉ अकादमी लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. तथा गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से एल.एल.एम. किया। उन्होंने राजागिरि कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेज़, कलामस्सेरी से सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी प्राप्त किया।[3]
सतीशन ने १९९० के दशक में लगभग १० वर्षों तक केरल उच्च न्यायालय में वकालत की। उन्हें पठन-पाठन और ट्रेकिंग का विशेष शौक है। उन्होंने दो पुस्तकों का लेखन भी किया है।[4]
उनका विवाह आर. लक्ष्मी प्रिया से हुआ है और दम्पति की एक पुत्री है, जिसका नाम उन्निमाया है।
राजनीतिक करियर
[संपादित करें]सतीशन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की और केरल स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) से जुड़े। वे 1986–1987 में महात्मा गांधी विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। बाद में उन्होंने नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया तथा भारतीय युवा कांग्रेस में भी कार्य किया। उन्होंने 1996 में परवूर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन पराजित हुए। 2001 में वे इसी सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए और इसके बाद 2006, 2011, 2016, 2021 तथा 2026 में लगातार जीत दर्ज की। मई 2021 में उन्हें 15वीं केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया।[5] इसके बाद 14 मई 2026 को उन्हें कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री-नामित घोषित किया गया।[6][7]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "V.D. Satheesan Profile - Kerala Legislative Assembly".
- ↑ "V D Satheesan: A Journey Through Leadership and Advocacy". V D Satheesan: A Journey Through Leadership and Advocacy (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-05-22.
- ↑ "Members - Kerala Legislature". www.niyamasabha.org. अभिगमन तिथि: 2026-05-22.
- ↑ Priya, Jisha Surya,Lakshmi (2026-05-14). "How VD Satheesan fought his way to Kerala's top post". The News Minute (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-05-22.
{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link) - ↑ "VD Satheesan: 2021 की हार की राख से पैदा हुआ वो योद्धा, जिसने वामपंथ के गढ़ को मिट्टी में मिलाकर ला दी 'पंजे की सुनामी' बने केरल के सुल्तान".
- ↑ Fb; Tw; Linkdin; Whatsapp; Us, GNFollow. "BIG BREAKING: कौन हैं VD सतीशन? जिन्हें कांग्रेस ने बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री". Asianet News Hindi. अभिगमन तिथि: 2026-05-14.
- ↑ "Big Breaking VD Satheesan becomes the new CM of Kerala |वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए सीएम, कांग्रेस ने नतीजों के 10 दिन बाद किया ऐलान Hindi News". Zee News (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-05-14.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| V. D. Satheesan से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |