सामग्री पर जाएँ

विष्णु सहाय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विष्णु सहाय (22 नवम्बर 1901– 3 अप्रैल 1989)[1][2] पूर्व आयसीएस अधिकारी और केबिनेट सचिव थे जिन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति के पश्चात नागालैण्ड और असम के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवायें दी।

विष्णु सहाय

प्रारम्भिक जीवन एवं शिक्षा

[संपादित करें]

सहाय भगवान सहाय जो स्वयं आयसीएस अधिकारी और केरल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, के बड़े भाई थे।[3] विष्णु सहाय ने एसएम कॉलेज चंदौसी और ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की।[4][5]

सिविल सेवा

[संपादित करें]

सहाय का भारतीय सिविल सेवा में प्रतिष्ठित एवं लम्बा करियर रहा। उन्हें उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त और भारत सरकार द्वारा भारत के चीनी नियंत्रक[6] एवं कृषि सचिव बनाया गया जिस पद को कैरा कोआपरेटिव ने भी सुसज्जित किया है, उन्होंने अमूल के वर्गीज कुरियन की न्यूज़ीलैण्ड डेरी उद्योग की शिक्षा के लिए छात्रवृति प्राप्त करने में सहायता की थी।[7] उन्हें विदेश मंत्रालय में कश्मीर मामलों के सचिव का दायित्व भी सौंपा गया[8] और १९५८ से १९६० एवं १९६१ से १९६२ के दौरान दो बार केबिनेट सचिव बनाया गया।[9][10]

राज्यपाल कार्यालय

[संपादित करें]

सहाय को दो बार असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया जिसका प्रथम कार्यकाल 12 नवम्बर 1960 से 13 जनवरी 1961 एवं द्वितीय कार्यकाल 7 सितम्बर 1962 से 17 अप्रैल 1968 रहा।[11][12] असम के राज्यपाल के रूप में, सहाय ने १९६४ में नागा विद्रोहियों के साथ संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए।[13] वो नागालैण्ड के प्रथम राज्यपाल भी रहे जहाँ उनका कार्यकाल 1 दिसम्बर 1963 से 17 अप्रैल 1968 रहा।[11]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. मुखर्जी, अमिय रंजन (1961). Current Affairs. ए मुखर्जी & कम्पनी. p. 315. 29 सितंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 सितंबर 2013. {{cite book}}: Unknown parameter |trans_tle= ignored (help)
  2. Asia & Pacific Oceania Archived 2013-09-29 at the वेबैक मशीन, 2003, S. 733
  3. "A place in the sun" [धूप में एक जगह]. द डैली स्टार (अंग्रेज़ी भाषा में). 23 जुलाई 2006. 25 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2013.
  4. "SM College - Alumni" [एसएम कॉलेज के पूर्व छात्र]. एसएम कॉलेज. मूल से से 27 सितंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2013.
  5. लाहिड़ी, शोम्पा (2000). Indians in Britain: Anglo-Indian Encounters, Race and Identity, 1880-1930. लंदन: Frank Cass Publishers. p. 72. ISBN 9780714649863.
  6. "Problems Of Sugar Industry In India". 8 जुलाई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2013.
  7. हेरेडिया, रुथ (1997). The Amul India Story [अमूल भारत की कहानी]. नई दिल्ली: टाटा मैकग्रॉ हिल. pp. 104–105. ISBN 9780074631607.
  8. "The Dixon Plan". Frontline. 12 - 25 अक्टूबर 2002. 30 नवंबर 2006 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2013. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  9. "Cabinet Secretaries Since 1950". Cabinet Secretariat. मूल से से 10 मार्च 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2013.
  10. माहेश्वरी, एस आर (2001). Indian Administration (Sixth Edition). नई दिल्ली: Orient Longman. p. 47. ISBN 9788125019886.
  11. 1 2 "States of India since 1947". 1 जुलाई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2013.
  12. "Governors of Assam since 1937 onwards". मूल से से 26 दिसंबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2013.
  13. "Dawn of Peace in Nagaland". मूल से से 14 मार्च 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 सितम्बर 2013.