विश्व रेडियो दिवस
दिखावट
विश्व रेडियो दिवस
[संपादित करें]विश्व रेडियो दिवस प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को[मृत कड़ियाँ] मनाया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। यूनेस्को द्वारा अपने 36वें सम्मेलन के दौरान 3 नवंबर 2011 को इस दिवस का मनाने का निर्णय लिया गया था। यह दिन लोगों को रेडियो के उपयोग के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। विश्व रेडियो दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जिसका मुख्य उद्देश्य रेडियो के महत्व को सार्वजनिक करना और लोगों को इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।[1]
इतिहास
[संपादित करें]- विश्व रेडियो दिवस मनाए जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूनेस्को की जनरल कॉन्फ्रेंस ने 2011 में विश्व रेडियो दिवस को 13 फरवरी को मनाए जाने का निर्णय लिया।
- 13 फरवरी 1946 में यूनेस्को के डायरेक्टर जनरल द्वारा संयुक्त राष्ट्र रेडियो और संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण सेवा की स्थापना की गई थी। इसी कारण विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को मनाया जाता है।
- यूनेस्को रेडियो स्टेशनों को विभिन्न सामग्री प्रदान करता है ताकि वे विशेष दिवसों और आयोजनों के लिए समाचार, विशेष रेडियो शो, ऑडियो कार्यक्रम और अन्य विषयों पर प्रसारण कर सकें।
- यह सामग्री कॉपीराइट-मुक्त होती है, जिससे सभी रेडियो स्टेशन इसे बिना किसी परेशानी के उपयोग कर सकते हैं।
- इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उन्हें संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूक करना और उनकी जानकारी बढ़ाना है।
- विश्व रेडियो दिवस की स्थापना में विभिन्न संगठन और संस्थाएं शामिल थीं, जिनमें सार्वजनिक, निजी, सामुदायिक और अंतर्राष्ट्रीय प्रसारक, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां, फंड और कार्यक्रम, विषय-संबंधित गैर सरकारी संगठन, शिक्षाविद, फाउंडेशन, और विकास एजेंसियां शामिल थीं।
- ये संगठन विश्व रेडियो दिवस के महत्व को समझते थे और इसे विभिन्न तरीकों से प्रसारित करने के लिए साथ मिलकर काम करते थे। इन संगठनों के साथ यूनेस्को ने इस दिवस को आयोजित किया और विशेष घटनाओं का आयोजन किया गया जिससे लोगों को रेडियो के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।[2]
महत्व
[संपादित करें]- विश्व रेडियो दिवस[मृत कड़ियाँ] रेडियो की महत्वता को पहचानने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।
- यह दिन लोगों को रेडियो के महत्व को समझने और इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
- रेडियो विश्वभर में विचारों, संगीत और सोचने के नए तरीकों का प्रसार करता है और इसे एक सुविधाजनक संचार माध्यम बनाता है।[3]
उद्देश्य
[संपादित करें]- विश्व रेडियो दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जिसका मुख्य उद्देश्य रेडियो के महत्व को सार्वजनिक करना और लोगों को इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है।
- यह एक सुविधाजनक तरीका है जिससे नए विचारों, संगीत और सोचने के तरीकों का सामना किया जा सकता है।
संदर्भ सूची :
[संपादित करें]- ↑ "13 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस? जाने रेडियो का इतिहास।". NSTFDC.IN (अंग्रेज़ी भाषा में). 2024-02-11. अभिगमन तिथि: 2024-02-12.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ Nations, United. "World Radio Day". United Nations (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-02-12.
- ↑ "आज विश्व रेडियो दिवस मनाया जा रहा है, प्रधानमंत्री ने श्रोताओं और प्रसारण पारिस्थितिकी तंत्र से जुडे सभी लोगों को बधाई दी". newsonair.gov.in. अभिगमन तिथि: 2024-02-12.
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
