सामग्री पर जाएँ

विश्व गुरु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विश्व गुरु या विश्वगुरु (संस्कृत: विश्वगुरु) एक संस्कृत वाक्यांश और विचार है जिसका अर्थ विश्व या वैश्विक शिक्षक ,[1] [2]विश्व नेता, [3]या दुनिया के शिक्षक या ब्रह्माण्ड है। [4]

व्युत्पत्ति

[संपादित करें]

“विश्वगुरु” शब्द दो भागों से मिलकर बना है—“विश्व” जिसका अर्थ है “जो सर्वत्र व्याप्त हो” या “ब्रह्माण्ड”, और “गुरु” जिसका शाब्दिक अर्थ है “शिक्षक”।

समकालीन सन्दर्भ

[संपादित करें]

संवत् २०५६ (ई॰ सन् १९९९) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक राजेन्द्र सिंह ने लिखा, “भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के स्वप्न की सिद्धि के लिये लोगों को अपने व्यक्तिगत सुखों का त्याग करना होगा और उस दिशा में कार्य करना होगा। स्वामी विवेकानन्द, सावरकर, डॉ॰ हेडगेवार, सुभाष चन्द्र बोस, अरविन्द घोष जैसे महापुरुषों ने इस स्वप्न को देखा और उसकी पूर्ति हेतु अद्भुत कार्य किये।”

यह पद छठे सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा भी प्रयुक्त हुआ है।

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में “विश्वगुरु” शब्द एक राजनीतिक उद्घोष, दीर्घकालिक रणनीति और भारत की प्राचीन गौरवगाथा की स्मृति के रूप में प्रयुक्त हुआ है। भारत के उपराष्ट्रपति एम॰ वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० के सन्दर्भ में इस पद का उल्लेख किया। उन्होंने एम॰ एस॰ स्वामीनाथन को “कृषि के क्षेत्र में विश्वगुरु” कहा, एक ऐसे शिक्षक और विद्वान जिन्होंने अपने प्रेरणास्पद विचारों की छाप सम्पूर्ण विश्व पर छोड़ी।

भारत के चतुर्थ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने मोदी शासन में इस पद के प्रयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत ज्ञान और विचारों का शुद्ध निर्यातक नहीं है, और न ही उस स्थिति के निकट है। उन्होंने यह भी कहा कि “विश्वगुरु” की स्थिति से भारत की आजीविका और सुरक्षा की तत्काल समस्याओं का समाधान कैसे होगा, यह स्पष्ट नहीं है।

संबंधित विषय

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "NEP will once again make India 'Vishwa Guru': Pokhriyal". Livemint. 2021-03-09. अभिगमन तिथि: 2021-11-26. {{cite web}}: Unknown parameter |authors= ignored (help)
  2. Lahiri, Swaroopa (2017-05-14). "Soft Power - A Major Tool in Modi's Foreign Policy Kit". Journal of South Asian Studies (अंग्रेज़ी भाषा में). 5 (1): 39–47. आईएसएसएन 2307-4000.
  3. "India is rising to become 'Vishwa Guru': RSS chief". Lokmat English. 2021-11-22. अभिगमन तिथि: 2021-11-26. {{cite web}}: Unknown parameter |authors= ignored (help)
  4. "Time has come for India to emerge as knowledge hub, become 'vishwa guru' again: Vice President". The Hindu (Indian English भाषा में). PTI. 2021-09-05. आईएसएसएन 0971-751X. अभिगमन तिथि: 2021-11-26.{{cite news}}: CS1 maint: others (link)