विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता विश्व बैडमिंटन संघ यानी बीडब्ल्युएफ द्वारा आयोजित की जाने वाली १९ वर्ष से कम आयु के महिला और पुरुष खिलाडियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता है। १२ दिनों के अंदर इसमें दो स्पर्घाओं का आयोजन होता हैं, एक टीम व दूसरा व्यक्तिगत स्पर्घा। [1] इस प्रतियोगिता का मूल ध्येय व्यस्क हो रहे बैडमिंटन खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय स्पर्घा का अनुभव कराना है ताकि वो बैडमिंटन के खेल की वैश्विक चुनौतियों को समझ सकें व अपने खेल को निखार कर स्वयं व दूसरों के लिये हर बार एक नया और ऊँचा स्तर स्थापित कर सकें। २०११ से इस प्रतियोगिता में एक नई व्यक्तिगत स्पर्घा आई लेवल कप्स की शुरुवात हुई। २०२० तक इस स्पर्घा के प्रायोजन अधिकार दक्षिण कोरिया की डाएक्यो नामक कंपनी के पास हैं।
विश्व बैडमिंटन कनिष्ठ प्रतियोगिता का प्रथम आयोजन सन १९९२ में जकार्ता में किया गया। प्रतियोगिता को बिमानतारा कप कहा गया और यह नाम २०१० तक रहा।[1] अब इसे सुहान्दिनाता कप के नाम से भी जाना जाता है।
↑"World Junior Championships 2016 in Spain"[२०१६ की विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता स्पेन में होगी]. badmintoneurope.com/. 5/18/2015 10:58 AM. मूल से से 22 अगस्त 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9/22/2015.{{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)