विकिपीडिया:प्रबन्धक सूचनापट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
SM7 (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:58, 20 अप्रैल 2022 का अवतरण (उत्तर)
प्रबंधक सूचनापट पर आपका स्वागत है
यह पृष्ठ ऐसी सूचनाएँ अथवा मुद्दे पोस्ट करने हेतु है जिनपर विकिपीडिया प्रबन्धकों द्वारा ध्यान देने की आवश्यकता हो अथवा जिनसे प्रबन्धकीय कामकाज या कार्रवाई प्रभावित हो

इस पन्ने पर लिखे जा सकने योग्य मुद्दों में निम्नलिखित चीजें शामिल हैं:

  • प्रबंधकों हेतु आम सूचना; प्रबंधन कार्य के तरीके अथवा प्रबन्धकों द्वारा प्रयुक्त उपकरणों में बदलाव सम्बन्धी सूचना अथवा मुद्दे, प्रबन्धकीय कार्यों के बैकलॉग संबंधी सूचना।
  • किसी प्रबन्धक द्वारा, प्रबन्धकीय कार्यों में अन्य साथी प्रबंधकों के मत जानने हेतु सन्देश।
  • प्रतिबंध प्रस्ताव, अवरोधन (ब्लॉक) प्रस्ताव तथा प्रबंधकों द्वारा इनकी समीक्षा।
  • निरंतर बर्बरता, प्रचार अथवा संपादन युद्ध अथवा कोई अन्य मुद्दा जहाँ प्रबन्धकीय हस्तक्षेप की आवश्यकता हो।

दो हप्ते से पुरानी चर्चायें पुरालेख भेजी जा सकती हैं।
पृष्ठ अद्यतन हेतु क्लिक करें

.

QueerEcofeminist के सम्पादनों को जाँच की आवश्यकता

वैसे तो मैं प्रबन्धक होने के नाते QueerEcofeminist जी के पुनरीक्षण एवं स्वतः परीक्षित अधिकारों को हटा सकता था लेकिन यहाँ चर्चा के परिणामस्वरूप हटाना उचित समझ रहा हूँ। उन्हें मैंने कल किसी सम्पादन के बारे में जानकारी देने के लिए अनुरोध किया जिसके उत्तर में उन्होंने जो लिखा है, उससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें या तो हिन्दी भाषा (देवनागरी लिपि) में लिखा सन्देश समझ नहीं आ रहा या फिर वो समझना नहीं चाह रहे। दोनों ही परिस्थितियों में उनके स्वतः परीक्षित, पुनरीक्षक एवं रोलबैकर्स अधिकारों में हुये सम्पादनों को जाँचने की आवश्यकता है। हालांकि उन्हें कुछ अन्य भाषा के विकि-प्रकल्पों पर भी ये अधिकार प्राप्त हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं समझा जा सकता कि हिन्दी विकिपीडिया पर उन्हें ये अधिकार दिये जा सकते हैं। अतः मैं साथी प्रबन्धकों के विचार इस विषय पर जानना चाहता हूँ। यदि अन्य प्रबन्धक एवं पुनरीक्षक मेरे विचारों से समहत हैं तो प्रक्रिया को पूर्ण किया जायेगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:11, 16 फ़रवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]

संजीव जी के संदेश पर इन्होंने जो उत्तर दिया है वह सीधे सीधे इनके हिंदी भाषा के ज्ञान की कमी को दर्शाता है। अनुरोध को धमकी समझना, हिंदी विकी पर अपने संदेशों को अंग्रेजी में लिखना किसी वरिष्ठ सदस्य या किसी पुनरीक्षक को तो शोभा नहीं देता, ऐसी उम्मीद भी नहीं होनी चाहिए। मैंने इनके कई सदस्यों से वार्तालापों को अंग्रेजी भाषा में करते हुए देखा है जैसा कि यह इसका प्रयोग एक बैक-अप के तौर पर कर रहे हों, इससे पता चलता है कि इन्हें स्वयं अपने हिन्दी के ज्ञान पर भरोसा नहीं है। हिन्दी लेखों के पुनरीक्षक के लिए यह एक अयोग्यता है।
वोल्टेयर पृष्ठ पर इनके पुनरीक्षण और रोलबैक की झलक दिखती है जहाँ एक सदस्य ने कई छोटे-छोटे बदलाव सहेजे थे, कुछ तो सही थे लेकिन कुछ बदलाव गलत माने जा सकते हैं। ऐसे में इन्हें एक अवतरण पीछे करने की बजाए पूर्व के सर्वोत्तम अवतरण पर पृष्ठ को स्थापित करना चाहिए था। ऐसा ही कुछ रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर भी हुआ है। पूर्व में किए गए इन अधिकारों के अपने उपयोग के अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि एक रोलबैकर और पुनरीक्षक से यही उम्मीद है जिसपर फिलहाल तो यह सदस्य खरे नहीं उतर रहे हैं। चंद्र शेखर/Shekhar 14:58, 16 फ़रवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]
Do as you please, I knew hiwiki was full with goons but now I can see it blatantly!!!
  • You can not force anyone to use language of your choice
  • If you can not understand how global templates and process are carried that's not my problem. I have tried my best to make you understand.
  • If you all want to vote and remove my rights here, you are free to do so I will accept what community has to offer me.
  • Remember, all of this history is recorded and it shows you are unfair since start.
QueerEcofeminist [they/them/their] 15:09, 16 फ़रवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]
@QueerEcofeminist जी, हम आपको हिन्दी भाषा के उपयोग के लिए विवश नहीं कर रहे हैं बल्कि हिन्दी विकी पर एक पुनरीक्षक होने के नाते आपसे यह उम्मीद करते हैं कि आप हिन्दी का उपयोग अत्यधिक करें और अंग्रेजी का उपयोग सिर्फ आपात स्थितियों या फिर बहुत जरूरी होने पर ही करें। इससे आपके हिन्दी भाषा के ज्ञान पर प्रश्न खडा होता है। सामान्य बातों को धमकी (Threat) समझने की बजाए वाक्यों को कई बार पढिए और जो कारण दिया जा रहा है उसे समझिये। वैश्विक साँचों का उपयोग कोई भी कर सकता है, इसका पुनरीक्षक या रोलबैकर होने से कोई लेना देना नहीं है। उस पर चर्चा ही नहीं है। मेरी आपसे कोई शत्रुता भी नहीं है, मैं केवल आपके पुनरीक्षणों का अवलोकन कर के अपनी टिप्पणियाँ दे रहा हूँ जैसा कि उपर @संजीव कुमार जी ने आग्रह किया है। चंद्र शेखर/Shekhar 15:26, 16 फ़रवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]
@QueerEcofeminist जी की भाषा ही इसका पर्याप्त कारण है कि इनको पुनरीक्षक या स्वतःपरीक्षित क्यों नहीं होना चाहिए। अन्य भाषिक समुदायों के प्रति इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करने पर तो ये उत्तर दिए जाने के भी योग्य नहीं रहे। इनके स्वतःपरीक्षित, रोलबैकर और पुनरीक्षक दायित्व वापस लिए जाने की संस्तुति की जाती है। हिंदी विकिपीडिया की बहुमूल्य सेवाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अजीत कुमार तिवारी बातचीत 18:47, 20 फ़रवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]
  • कई बार इन्हें हिंदी विकिपीडिया की स्थानीय शीह नियमावली के मापदंडों के अनुसार नामांकन न करने पर सवाल कर चुका हूँ। बजाय स्थानीय सुस्थापित नीतियों के अनुपालन के मनमाना कारण लिख कर शीह नामांकन करना और उन्हें वैश्विक मापदंड कहकर स्थानीय नियमों की अवहेलना करना, पुनरीक्षणों में अनुचित प्रत्यावर्तन करने पर ग़लती स्वीकार करने की बजाय उत्तर न देना बल्कि सवाल की उपेक्षा करना; कई कारण हैं जिनके चलते इन्हें इन उपरोक्त अधिकारों से मुक्त करना ही उचित है। सवाल पूछने पर उन्हें धमकी बताते हैं और स्वयं अनुचित तरीके से अपने वार्ता पन्ने पर अजीबोगरीब रिकार्ड रख रहे, जबकि अपने वार्ता पन्ने से खुद कई वाजिब आपत्तियाँ मिटा चुके हैं। बजाय अपने व्यवहार में सुधार करने के 300 प्रकल्पों पर इसी तरह करता हूँ की दुहाई देना और यहाँ के प्रबंधकों की समझ पर सवाल खड़े करना और अब goons साबित करना। इनसे सीधे सवाल किये जा रहे तो उन्हें धमकी बता रहे, और उन्हें अपने वार्ता पन्ने पर बर्बरता करना बता रहे। जबकि धमकी खुद दे रहे कि रिपोर्ट कर देंगे और global community तक जायेंगे। मुझे नहीं लगता इनमें स्थानीय नियमों अथवा स्थानीय समुदाय के के प्रति कोई सम्मान है। इनके उत्तर और भाषा स्वयं प्रमाण हैं कि सुधार की कोई गुंजाइश नहीं ऐसे में उपरोक्त दायित्वों से मुक्त करना ही उचित है। साथ ही इनके द्वारा वैश्विक उपकरणों से किये जाने वाले प्रत्यावार्तनों की लगातार जाँच भी आवश्यक है। --SM7--बातचीत-- 20:52, 20 फ़रवरी 2022 (UTC)[उत्तर दें]

अजीत कुमार तिवारी द्वारा संपादन शक्ति के अंधाधुंध दुरुपयोग को रोकने के लिए अभ्यावेदन भेज रहा हूं। विचार किया जाए।

Advertising himself. --魔琴 (वार्ता) 10:36, 21 मार्च 2022 (UTC)[उत्तर दें]

@SM7:--魔琴 (वार्ता) 11:41, 21 मार्च 2022 (UTC)[उत्तर दें]
YesY पूर्ण हुआ पहले ही पूर्ण अनुरोध। --SM7--बातचीत-- 20:37, 31 मार्च 2022 (UTC)[उत्तर दें]

अलका नूपुर लेख

नमस्कार सभी को, मैंने अंग्रेजी विकिपीडिया को देखकर अलका नूपुर लेख का पूरा अनुवाद कर दिया है, अगर कुछ खामियाँ हैं तो एक बार देखे जाने के बाद अब शायद पूर्ण रूप से उसको सुरक्षित किया जा सकता है। --PQR01 (वार्ता) 07:22, 23 मार्च 2022 (UTC)[उत्तर दें]

कृप्या इन पृष्ठों को हटा दिया जाए

नमस्ते, कुछ हफ्तों पहले मुझे एक दूसरे विकिपीडिया पर प्रबंधक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जब मैं उस प्रॉजेक्ट की देखरेख कर रहा था, तब मेरे जानने में आया की कुछ देवनागरी विकीपीडियों पर "पूर्व प्रबंधक" लिखकर कुछ मीडियाविकी पृष्ठ बनाए गए हैं, जिनके होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मीडियाविकी में Ex-administrator और Ex-Bureaucrat नाम का कोई सदस्य अधिकार होता ही नही हैं। जांचने के लिए यह और यह विशेष पृष्ठ देखें। अतः कृप्या निम्नलिखित इन पृष्ठों को हटा दीजिए: मीडियाविकि:Grouppage-Ex Administrator, मीडियाविकि:Grouppage-Ex Bureaucrat, मीडियाविकि:Grouppage-Former Administrator, मीडियाविकि:Group-Ex Administrator, मीडियाविकि:Group-Ex Administrator-member, मीडियाविकि:Group-Ex Bureaucrat, मीडियाविकि:Group-Ex Bureaucrat-member। धन्यवाद। CX Zoom (वार्ता) 21:47, 18 अप्रैल 2022 (UTC)[उत्तर दें]

CX Zoom जी धन्यवाद। मुझे भी ये हटाने लायक लग रहे हैं। मैं साथी प्रबंधकों की राय जानने के बाद ही इन्हें हटा पाऊँगा। हो सकता है इन्हें चर्चा द्वारा हटाना पड़े।--SM7--बातचीत-- 06:58, 20 अप्रैल 2022 (UTC)[उत्तर दें]