"विकिपीडिया:लेख का नाम कैसे रखें": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 17: पंक्ति 17:


[[श्रेणी:विकिनीतियाँ]]
[[श्रेणी:विकिनीतियाँ]]
[[श्रेणी:विकिपीडिया सहायता]]

18:30, 24 सितंबर 2010 का अवतरण

विकिपीडिया पर नया लेख बनाते समय पहले ये सुनिश्चित कर लें कि इस विषय पर पहले से लेख न हो।

लेख का नाम रखते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:-

  • लेख के शीर्षक केवल हिन्दी (देवनागरी) में ही रखे जायें। रोमन में शीर्षक बहुत ही विशिष्ट स्थितियों में रखा जाय।
  • हिन्दी अंकों (१,२,३ आदि) का प्रयोग करें, हिन्दू-अरबी अंको के अन्तर्राष्ट्रीय रुप (1,2,3 आदि) का नहीं। इनका प्रयोग केवल वहाँ किया जाना चाहिये जहाँ तकनीकी रुप से आवश्यक हो। आवश्यक होने पर हिन्दू-अरबी वाले नाम को हिन्दी अंकों वाले नाम पर पुनर्निर्देशित कर दें।
  • उर्दू या अन्य विदेशी भाषाओं के शब्दों हेतु जहाँ आवश्यक हो, नुक्ता (नीचे का डॉट) लगाने का ध्यान रखें। गैर-भारतीय नामों के लिये लेख के शीर्षक हेतु वह वर्तनी प्रयोग करें जो शुद्ध मानी जाती हो तथा जो वर्तनी अखबारों, सामान्य ज्ञान की पुस्तकों, टीवी चैनलों आदि में सामान्य रुप से प्रचलित हो, उसे शुद्ध नाम पर पुनर्निर्देशित कर दें। उदाहरण के लिये: अमरीका (प्रचलित) को अमेरिका (शुद्ध) पर पुनर्निर्देशित कर दें।

    साथ ही लेख का नाम नुक्तायुक्त सही वर्तनी में लिखा जाना चाहिये तथा गैरनुक्ता युक्त अशुद्ध वर्तनी वाले नाम वाला पन्ना सही वर्तनी वाले पन्ने को पुनर्निर्देशित कर दिया जाना चाहिये।

    उदाहरण के लिये: उस्ताद बिस्मिल्ला खान (गलत, बिना नुक्ते के) को उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान (सही, नुक्ता युक्त) पर पुनर्निर्देशित किया जाना चाहिये।
  • सामान्यतया संस्कृत शब्दों के अन्त में आने वाले हलन्त को छोड़ा जा सकता है अर्थात संसद् के स्थान पर संसद, महान् के स्थान पर महान चल सकता है। हालाँकि लेख का शीर्षक यदि शुद्ध रुप में हलन्त युक्त हो तो वही रखें जैसे रामेश्वरम् एवं बिना हलन्त वाले नाम को हलन्त वाले पर पुनर्निर्देशित कर दें।
  • लेख के शीर्षक (नाम) को शुद्ध उच्चारण तथा वर्तनी की दृष्टि से पञ्चमाक्षर में रखा जाय, चाहे वह किसी भी विषय से सम्बंधित हो। खोज तथा पुनर्निर्देशन हेतु आधुनिक वर्तनी वाले नाम को पारम्परिक (शुद्ध) पञ्चमाक्षर वाले शीर्षक पर पुनर्निर्देशित कर देना चाहिये ताकि शुद्ध उच्चारण एवं वर्तनी रहे। उदाहरण के लिये पंडित को पण्डित पर पुनर्निर्देशित किया जाना चाहिये। इसके अतिरिक्त लेख के आरम्भ में कोष्ठक में वैकल्पिक आधुनिक वर्तनी भी देनी चाहिये।

हम आशा करते हैं कि आपको विकिपीडिया पर सम्पादन करने, सुधारने तथा योगदान देने में आनन्द अनुभव हुआ होगा।