"एकीकृत परिपथ": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो robot Modifying: tr:Tümdevre
पंक्ति 128: पंक्ति 128:
[[sv:Integrerad krets]]
[[sv:Integrerad krets]]
[[th:วงจรรวม]]
[[th:วงจรรวม]]
[[tr:Tümleşik devre]]
[[tr:Tümdevre]]
[[uk:Мікросхема]]
[[uk:Мікросхема]]
[[vi:Vi mạch]]
[[vi:Vi mạch]]

11:12, 21 मार्च 2010 का अवतरण

ऐटमेल (Atmel) की एक आईसी जिसमें स्मृति ब्लॉक, इन्पुट-ऑउटपुट एवं तर्क के ब्लॉक देखे जा सकते हैं। यह एक ही चिप में पूरा तन्त्र (System on Chip) है।
माइक्रोचिप (Microchips) कम्पनी की इप्रोम (EPROM) स्मृति

एलेक्ट्रॉनिकी में एकीकृत परिपथ या इन्टीग्रेटेड सर्किट (IC) को माइक्रोसर्किट (सूक्ष्मपरिपथ), माइक्रोचिप, सिलिकॉन चिप, या केवल चिप के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अर्धचालक पदार्थ के अन्दर बना हुआ एलेक्ट्रॉनिक परिपथ ही होता है जिसमें प्रतिरोध, संधारित्र आदि पैसिव कम्पोनेन्ट (निष्क्रिय घटक) के अलावा डायोड, ट्रान्जिस्टर आदि अर्धचालक अवयव निर्मित किये जाते हैं। जिस प्रकार सामान्य परिपथ का निर्माण अलग-अलग (डिस्क्रीट) अवयव जोड़कर किया जाता है, आईसी का निर्माण वैसे न करके एक अर्धचालक के भीतर सभी अवयव एक साथ ही एक विशिष्ट प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्मित कर दिये जाते हैं। एकीकृत परिपथ आजकल जीवन के हर क्षेत्र में उपयोग में लाये जा रहे हैं। इनके कारण एलेक्ट्रानिक उपकरणों का आकार अत्यन्त छोटा हो गया है, उनकी कार्य क्षमता (परफार्मैन्स) बहुत अधिक हो गयी है एवं उनकी शक्ति (पॉवर) की जरूरत बहुत कम हो गयी है।

संकर एकीकृत परिपथ भी लघु आकार के एकीकृत परिपथ होते हैं किन्तु वे अलग-अलग अवयवों को एक छोटे बोर्ड पर जोड़कर एवं एपॉक्सी आदि में जड़कर (इम्बेड करके) बनाये जाते हैं। अतः ये मोनोलिथिक आई सी से भिन्न हैं।

कुछ प्रसिद्ध एप (ICs)

  • 555 टाइमर आइसी - लोकप्रिय टाइमर आइसी है। यह अन्य कामों के अलावा मुख्यतः ए-स्टेबल मल्टीवाइब्रेटर एवं मोनो-स्टेबल मल्टीवाइब्रेटर बनाने के लिये काम आता है।

माइक्रोचिप

माइक्रोचिप, एकीकृत परिपथ यानि इंट्रीग्रेटेड सर्किट की एक चिप होती है, जो कि सिलिकॉन से बनी होती है। यह प्रोगाम लॉजिक और कंप्यूटर मेमोरी के लिए बनाई जाती है। वर्तमान में माइक्रोचिप कंप्यूटर, मोबाइल, पीडीए और माइक्रोवेव ओवन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का आवश्यक अंग बन चुकी हैं। [1] माइक्रोचिप अपने ५० वर्षो की यात्रा पूर्ण कर चुकी है। १९५८ में इसका अविष्कार रॉबर्ट नॉयस और जैक किल्बे ने किया था। ये दोनों अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे और दोनों ही कंपनियां इस शोध को अपने दृष्टिकोण से कर रही थी। इस शोध के उपरांत बाद दोनों ही कंपनियों ने इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया। बाद में दोनों कंपनियों को सम्मिलित रूप से इसका लाइसेंस दिया गया और इसका सम्मिलत पेटेंट दिया गया। पहली बार माइक्रोचिप १९६१ में लोगों को उपलब्ध हुई। जिक किल्बे ने ही बाद में पोर्टेबल कैलकुलेटर का आविष्कार किया। तब से लेकर अब तक माइक्रोचिप में कई बदलाव आ चुके हैं। पहली माइक्रोचिप में जहां एक ट्रांजिस्टर, एक कैपेसिटर और तीन रजिस्टर थे, वहीं आज की माइक्रोचिप में एक छोटे सी जगह में लगभग १२५ मिलियन ट्रांजिस्टर समाए होते हैं।

माइक्रोचिप के कई और लाभ भी हैं। वर्तमान में माइक्रोचिप का प्रयोग जैविक प्रणालियों (बॉयोलॉजिकल सिस्टम) में होता है। इसका प्रयोग जीवन बचाने में भी होने लगा है। हृदय रोगियों के लिए पेसमेकर में भी माइक्रोचिप रहती है। पेसमेकर हृदय गति नियत्रिंत रखता है। माइक्रोचिप का प्रयोग घड़ियों, मोबाइल फोन से लेकर स्पेस शटल तक में हो रहा है।


इन्हें भी देखें

सामान्य विषय
संबंधित युक्तियां एवं शब्द
IC device technologies
Other


संदर्भ

  1. माइक्रोचिप।हिन्दुस्तान लाइव।२१ दिसंबर, २००९

बाहरी कड़ियाँ

सामान्य

Author S.P. Marsh

श्रव्य-दृश्य (Audio video)

छवियाँ

आइसी के डाई का फोटो