"अंगामी भाषा": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नया पृष्ठ: '''अंगामी''', भारत के नागालैंड की सोलह बोलियों में से एक बोली तथ...
(कोई अंतर नहीं)

06:37, 6 फ़रवरी 2010 का अवतरण

अंगामी, भारत के नागालैंड की सोलह बोलियों में से एक बोली तथा राज्य की प्रमुख भाषा है। राज्य के निवासियों के बीच यह संपर्क भाषा के रूप में विकसित हो चुकी हैं। देश की, 1652 भाषाओं एवं बोलियों में से एक है। इसके बोलने वालों की संख्या लगभग एक लाख है। यह चीनी परिवार की असमी-बर्मी-शाखा की एक तानिम (Toneme) प्रधान भाषा है, जिनमें तान के चढ़ाव-उतार से किसी-किसी शब्द में आठ अर्थों तक का बोध होता है। इसे रोमन लिपि में लिखा जाने लगा है। नागरी लिपि में भी भाषा और साहित्य को लिखित रूप देने का प्रयास हो रहा है।