"फ़ीजी हिन्दी": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 97: पंक्ति 97:
* [http://www.fijiguide.com/Facts/language.html '''राबर्ट के''' का फिजी गाइड]
* [http://www.fijiguide.com/Facts/language.html '''राबर्ट के''' का फिजी गाइड]
* [http://headheeb.blogmosis.com/2007/02/an_expired_lease.php An expired lease]
* [http://headheeb.blogmosis.com/2007/02/an_expired_lease.php An expired lease]
* [http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=hif Hindustani, Fijian]F
* [http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=hif Hindustani, Fijian]
*
*
*
*
* [http://www.prabhasakshi.com/ShowArticle.aspx?ArticleId=090424-115816-440010 1960 के बाद हिंदी किताबें मिलने लगी थीं फीजी में] (प्रभासाक्षी)
* [http://www.prabhasakshi.com/ShowArticle.aspx?ArticleId=090424-115816-440010 1960 के बाद हिंदी किताबें मिलने लगी थीं फीजी में] (प्रभासाक्षी)
*
* [http://www.anurodh.net/prabhasakshi7.htm हिंदीसेवियों के बीच फिजी में बिताए यादगार दिन] (जी गोपीनाथन)
*
* [https://technical-hindi.googlegroups.com/web/Fiji_Hindi+to+Hindi+Translator_03.html?hl=en&gda=MI8wplgAAABK7OLuOm601guSX11NJCePSLxAwKMzGdVockHONNBqH0y6N1_xtbfV5ap5icbe9ODsPcziNXt_y0cZYpHvtBF9d1W9Ky9EyNqZEKqEg0wTWBo1YHcDYvgcK1MwRk9oTs4&gsc=TAqCewsAAACpD_xNUP2K5uZGbFZFJrOn फिजी-हिंदी --> हिन्दी अनुवादक प्रोग्राम (आनलाइन)]
* [http://hi.wiktionary.org/wiki/Fiji_Hindi_to_Hindi_Dictionary '''फिजी हिन्दी --> मानक हिन्दी''' शब्दावली]
* [http://hi.wiktionary.org/wiki/Fiji_Hindi_to_Hindi_Dictionary '''फिजी हिन्दी --> मानक हिन्दी''' शब्दावली]
* [http://www.pravasiduniya.com/फिजी-हिंदीसरनामी-हिंदी-आ फिजी हिंदी, सरनामी हिंदी आदि का रोचक इतिहास] (प्रवासी दुनिया)
* [http://www.pravasiduniya.com/फिजी-हिंदीसरनामी-हिंदी-आ फिजी हिंदी, सरनामी हिंदी आदि का रोचक इतिहास] (प्रवासी दुनिया)

20:00, 21 जून 2020 का अवतरण

फिजी हिन्दी
फ़िजी बात
Fiji Baat
बोलने का  स्थान Fiji
तिथि / काल 1991
समुदाय भारतीय मूल के फिजी लोग एवं फिजी के भारतीय
मातृभाषी वक्ता 460,000
भाषा परिवार
हिन्द-इरानी
लिपि Devanagari, Kaithi, Latin script, Perso-Arabic script, Devanagari Braille, Urdu Braille, English Braille
राजभाषा मान्यता
नियंत्रक संस्था कोई संगठन नहीं
भाषा कोड
आइएसओ 639-3 hif
साँचा:Infobox Language/Indo-Aryan
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude।
जिन देशों में फिजी हिन्दी बोली जाती है

फिजी हिन्दी फिजी में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। इसे फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी[1] भी कहते हैं। यह फिजी की आधिकारिक भाषाओं मे से एक है। यह अधिकांशतः भारतीय मूल के फिजी लोगों द्वारा बोली जाती है। फिजी हिन्दी देवनागरी लिपि और रोमन लिपि दोनों में लिखी जाती है।

यह मुख्य रूप से अवधी और हिन्दीकी अन्य बोलियों से व्युत्पन्न है, जिसमें अन्य भारतीय भाषाओं का भी समावेश है। इसमें फिजी और अंग्रेजी से बड़ी संख्या में शब्द उधार लिए गए हैं। फिजी हिन्दी में बड़ी संख्या में ऐसे अनूठे शब्द भी हैं, जो फिजी में रह रहे भारतीयों के नए माहौल में ढलने के लिए जरूरी थे। फिजी भारतीयों की पहली पीढी़, जिसने इस भाषा को बोलचाल के रूप में अपनाया इसे 'फिजी बात' कहते थे। भाषाविदों के हाल के अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि फिजी हिन्दी भारत में बोली जाने वाली हिन्दी भाषा पर आधारित एक विशिष्ट भाषा है, जिसमें फिजी के अनुकूल विशेष व्याकरण और शब्दावली हैं।

कुछ प्रमुख देश जहाँ फिजी हिन्दी बोलने वाले लोग हैं-

देश संख्या
फिजी 313,798[2]
न्यू जीलैण्ड 27,882[3]
आस्ट्रेलिया 29,750[4]
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका 24,345[5]
कनाडा 22,770[6]
युनाइटेड किंघडम 2,000
टोंगा 310[7]
कुल योग 420,855

फिजी हिन्दी का विकास

आरम्भ में अंग्रेजों द्वारा भारत के उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों तथा बिहार से श्रमिक फिजी में लाये गये थे। वे लोग अपने मूल निवास स्थान की हिन्दी की बोली बोलते थे। इसे नीचे की सारणी में दर्शाया गया है:

श्रमिकों द्वारा बोली जाने वाली बोलियाँ
भाषा/बोलीसंख्याअनुपात%
बिहारी17,86839.3%
अवधी (पूर्वी हिन्दी)16,87137.1%
पश्चिमी हिन्दी6,90315.2%
राजस्थानी1,1112.4%
अन्य भाषाएं1,5463.4%
अन्य उपनिवेशों के लोग6401.4%
अज्ञात5001.1%
कुल योग45,439100%

ध्यान रखने योग्य है कि भोजपुरी, जिसे लगभग 35.4% उत्तर भारतीय प्रवासी बोलते थे, को बिहारी कहा गया है; इसी तरह अवधी, जिसे लगभग 32.9% लोग बोलते थे, को पूर्वी हिन्दी कहा गया है। शीघ्र ही फिजी में एक ऐसी भाषा का जन्म हुआ जो इन सभी बोलियों की मेल थी।

भाषा का स्वरूप

  • फ़ीजी हिन्दी अवधी भाषा, भोजपुरी और उत्तरप्रदेश तथा बिहार की अन्य बोलियों पर आधारित है।
  • लगभग 70% लोग यह भाषा बोलते हैं।
  • फ़ीजी की अन्य भाषाओं में सामान्य हिन्दी, उर्दू, गुजराती, तमिल, तेलुगु, पंजाबी और मल्यालम शामिल हैं।[8]
  • फीजी में कुछ लोग अब फिजी हिन्दी के बजाय मानक हिन्दी के प्रचार-प्रसार और शिक्षण पर बल दे रहे हैं। उनका तर्क है कि फिजी हिन्दी एक 'बोली' है, भाषा नहीं।[9][10]

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. "Fijian Hindustani". अभिगमन तिथि 2007-10-13.
  2. Fiji - 2007 census
  3. New Zealand - 2006 census
  4. Community Information Summary, Fiji-born
  5. United States - 2000 census
  6. Migration Facts Stats and Maps
  7. http://www.spc.int/prism/country/to/stats/Census06/social/ethnic.htm Tonga census 2006
  8. http://www.indiastudychannel.com/experts/36103-What-is-the-difference-between-Fiji-Hindi-and-Indian-Hindi.aspx
  9. Fiji debate
  10. The talk on Fiji Hindi or formal Hindi

ग्रन्थसूची

  • J. Siegel, Plantation Languages in Fiji, Australian National University, 1985
  • R. F. Moag, Fiji Hindi: A basic course and reference grammar, Australian National University, 1977