"शिक्षक दिवस": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो Small edit
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो AjeetSingh67 (Talk) के संपादनों को हटाकर Billinghurst के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों (गुरुओं) को विशेष सम्मान देने के लिये '''[https://www.bharatsanket.co.in/2019/09/Teachers-Day.html?m=1 शिक्षक दिवस]''' का आयोजन होता है। कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन कार्य करते हुए मनाते हैं।
विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों (गुरुओं) को विशेष सम्मान देने के लिये '''शिक्षक दिवस''' का आयोजन होता है। कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन कार्य करते हुए मनाते हैं।


[[भारत]] के भूतपूर्व [[राष्ट्रपति]] डॉ [[सर्वपल्ली राधाकृष्णन]] का जन्मदिन (५ सितंबर) भारत में '''[https://www.bharatsanket.co.in/2019/09/Teachers-Day.html?m=1 शिक्षक दिवस]''' के रूप में मनाया जाता है।
[[भारत]] के भूतपूर्व [[राष्ट्रपति]] डॉ [[सर्वपल्ली राधाकृष्णन]] का जन्मदिन (५ सितंबर) भारत में '''शिक्षक दिवस''' के रूप में मनाया जाता है।





15:46, 2 सितंबर 2019 का अवतरण

विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों (गुरुओं) को विशेष सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस का आयोजन होता है। कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस दिन कार्य करते हुए मनाते हैं।

भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (५ सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।


देश और उनके शिक्षक दिवस

देश नाम तिथि (Date) टिप्पणी
अर्जेन्टीना ११ सितम्बर डोमिंगो फास्टिनो सार्मिएन्टो की मृत्यु का दिन
अल्बानिया शिक्षक दिवस ७ मार्च सन १८६७ में अल्बानी भाषा में पाठन करने वाला प्रथम स्कूल खुला था।
ऑस्ट्रेलिया World Teachers’ Day अक्टूबर मास का अंतिम शुक्रवार[1]
ब्राज़ील Docente Dia १५ अक्टूबर 1947 में साओ पाउलो के एक छोटे से स्कूल के पढ़ाने वालों ने पहली बार शिक्षक दिवस मनाया। इस तिथि को इसलिए चुना गया क्योंकि अक्तूबर 15, 1827 को पेड्रो १ ने एक फ़रमान के द्वारा ब्राज़ील में प्राथमिक शिक्षा को नियंत्रित किया। यह समारोह पूरे देश में लोकप्रिय हो गया और अक्तूबर 15 को आधिकारिक रूप से 1963 में शिक्षक घोषित किया गया था।[2]
चिली Día del Profesor १६ अक्टूबर 1977 में इस तिथि को चुना गाया क्योंकि इसी दिन चिली के शिक्षकों के कॉलेज (Colegio de Profesores de Chile) की स्थापना हुई थी। [3]
चीन १० सितम्बर सामान्यतः कुछ गतिविधियाँ आयोजित होती हैं जिनमें विद्यार्थी अपने शिक्षकों का आदर करते हैं, जैसे कार्ड और फूल की प्रस्तुति।
चेक गणराज्य Den učitelů २८ मार्च सामान्यतः समारोह या गतिविधियाँ इस दिन नहीं होती हैं, पर शिक्षक कभी-कभी एक दूसरे को तोहफ़े देते हैं।
इक्वाडोर १३ अप्रैल
अल साल्वाडोर २२ जून एक राष्ट्र-व्यापी छुट्टी के रूप में मनाया जाता है।[4][5]
हांग कांग १२ सितम्बर हांग कांग के चीन का हिस्सा बनने के पश्चात 1997 से शिक्षक दिवस सितम्बर 10 को चीन के साथ-साथ मनाया जाता है।
हंगरी शिक्षक दिवस जून का पहला शनिवार
भारत शिक्षक दिवस ५ सितम्बर भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (५ सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इंडोनेशिया Hari Guru २५ नवम्बर
ईरान २ मई (ईरानी पंचांग में Ordibehesht 12) मोरतेज़ा मोतहरी के वीरगति को प्राप्त होने (मई 2, 1979) की याद में मनाया जाता है।
मलेशिया Hari Guru १६ मई 1956 में इसी दिन रज़ाक़ रिपोर्ट स्वीकृत हुई जिसके आधार पर मलेशिया में शिक्षा प्रणाली का चयन हुआ। शिक्षक दिवस को आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त नहीं है।
मेक्सिको Día del Maestro १५ मई
मंगोलिया Багш нарийн баярын өдөр (शिक्षक दिवस) फ़रवरी का पहला सप्ताहांत
पाकिस्तान शिक्षक दिवस ५ अक्टूबर इसके माध्यम से शिक्षकों का महत्व और उनके गुणों मान्यता दी जाती है ताकि पाकिस्तान की शिक्षा प्रणाली में लगातार प्रगति हो।
पेरू Día del Maestro ६ जुलाई 1953 में पेरू के राष्ट्रपति मैनुएल ए ऑड्रिया ने अध्यादेश द्वारा 6 जुलाई को शिक्षक दिवस घोषित किया था क्योंकि पेरू स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जोसे डे सन मार्टिन इसी दिन 1822 नौर्मल स्कूल का प्रस्ताव पारित किया था। [6]
फ़िलीपीन्स ५ अक्टूबर
  • आधिकारिक तौर पर 5 अक्टूबर [7]
  • वास्तव में सितम्बर-अकतूबर के बीच बनाया जाता है।
  • फ़िलिपीनो-चीनियों के स्कूलों में यह सितम्बर 27 को मनाया जाता है जबकि 28 कन्फूश्स के जन्मदिन की छुट्टी दी जाती है।[8].
  • कुछ कैथलिक स्कूलों में यह जनवरी 26 मनाया जाता है। [9]
पोलैंड Dzień Nauczyciela १४ अक्टूबर
रूस День Преподавателя ५ अक्टूबर 1994 से अक्तूबर 5 को विश्व शिक्षक दिवस के अनुरूप मनाया जाता है।
सिंगापुर १ सितम्बर आधिकारिक स्कूल की छुट्टी। सामान्यतः समारोह एक दिन पूर्व होते हैं, जब विद्यार्थियों को आधे दिन के बाद छोड़ा जाता है।
दक्षिण कोरिया 스승의 날 १५ मई 1963 से सियोल में और 1964 से चुंजू शहर में पूर्व में शिक्षकों को उपहार देने की प्रथा थी। आजकल रिश्वत के आरोपों के चलते कई स्कूल इस दिन बन्द रहते हैं।
ताइवान २८ सितम्बर स्कूलों में यह सितम्बर 27 को मनाया जाता है जबकि 28 कन्फूश्स के जन्मदिन की छुट्टी दी जाती है।
थाईलैंड วันครู १६ जनवरी थाईलैंड सरकार द्वारा एक प्रस्ताव २१ नवम्बर, १९५६ को पारित करके प्रथम शिक्षक दिवस 1957 में मनाया गया।
तुर्की Öğretmenler Günü २४ नवम्बर कमाल अतातुर्क का विचार था कि नई नसल का निर्माण शिक्षकों द्वारा होता है। अतातुर्क को ही सर्वोच्च शिक्षक (तुर्की भाषा:Başöğretmen) माना गया है क्यों कि उन्होंने तुर्की के लिए नई लिपि को 1923 में अपने देश के लिए चुना।
संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय शिक्षक दिवस ६ मई को मनाया जाता है। गुरु-मान्यता सप्ताह मई के पूरे सप्ताह मनाया जाता है।[10] मसाचुएट्स में यह जून के पहले सप्ताह मनाया है।
वियतनाम Ngày nhà giáo Việt Nam २० नवम्बर यह पहली बार 1958 में अंतरराष्ट्रीय शिक्षकों के घोषणा पत्र के दिन के रूप में मनाया गया। 1982 में इसे पुनः नामांकित करके वियतनामी शिक्षक दिवस घोषित किया गया था।

अन्य

ओमान, सीरिया, मिश्र, लीबिया, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, टुनिशिया, जार्डन, सउदी अरब, अल्जीरिया, मोरक्को और अन्य इस्लामी देशों में २८ फरवरी को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. ऑस्ट्रेलिया शिक्षकों के वैश्विक दिवस को मान्यता प्रदान करता है।
  2. http://pt.wikipedia.org/wiki/Dia_do_professor
  3. http://www.educar.cl/htm2006/quees7.htm Día del profesor.
  4. "Nueva Alejandría - Secciones - Maestros Americanos - El Salvador". अभिगमन तिथि 2008-06-22.
  5. "TEACHER APPRECIATION: teacher appreciation poem - Teachers Day - El Salvador". अभिगमन तिथि 2008-06-22.
  6. Portal Educativo del Perú - Día del Maestro (Spanish)
  7. http://www.ops.gov.ph/records/proc_no479.htm: OPS: National Teacher's Day
  8. Birthday of Confucius (551-479 B.C.E.) (Perpetual Multicultural Calendar Software)
  9. Write A Letter To Your Teacher
  10. NEA: National Teacher Day

बाहरी कड़ियाँ

  • शिक्षक दिवस


शिक्षक दिवस