"विकिपीडिया:प्रतिबंध": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 16: पंक्ति 16:

===विषय प्रतिबंध===
===विषय प्रतिबंध===
विषय प्रतिबंध का उद्देश्य किसी सदस्य को किसी खास तरह के विषय से जुड़े लेखों में सम्पादन करने से रोकना होता है, जिसमें उनका योगदान हानिकारक होता है। इस प्रतिबंध में वे विकिपीडिया के बाकी सभी पन्नों में सम्पादन कर सकते हैं। यदि विशेष रूप से न बताया गया हो, तो विषय प्रतिबंध उस विषय से जुड़े सभी पन्नों (केवल लेख ही नहीं) को शामिल करता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी सदस्य को "मौसम" से जुड़े विषय में सम्पादन करने से प्रतिबंधित किया गया है, तो वो सदस्य "मौसम" लेख ही नहीं, बल्कि "मौसम" से जुड़े किसी भी लेखों में सम्पादन नहीं कर सकते हैं।

11:49, 16 दिसम्बर 2018 का अवतरण

प्रतिबंध एक औपचारिक रूप से किसी को विकिपीडिया के कुछ या सभी पन्नों में बदलाव करने या विशेष प्रकार के सम्पादन करने से रोकने का तरीका है। प्रतिबंध किसी निश्चित अवधि के लिए या अनंत समय तक के लिए भी लगाया जा सकता है।

किसी सदस्य पर प्रतिबंध समुदाय की आम सहमति बनने के बाद ही लगाया जाता है। हालांकि कुछ विशेष मामलों में प्रबन्धकों द्वारा भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रतिबंध सामान्यतः पूरे साइट में सम्पादन करने से रोकने हेतु होता है, पर इसे किसी लेख या विषय से जुड़े लेखों तक भी सीमित रखा जा सकता है।

प्रतिबंध और अवरोध, दोनों अलग अलग होते हैं। अवरोध का इस्तेमाल, प्रबन्धकों के द्वारा किसी सदस्य खाते या आईपी को सम्पादन करने से रोकने के लिए किया जाता है। आमतौर पर बर्बरता, हानिकारक सम्पादन या सम्पादन युद्ध को रोकने हेतु अवरोध का इस्तेमाल होता है। प्रतिबंध तकनीकी रूप से किसी को भी सम्पादन करने से नहीं रोकता है, पर कभी कभी प्रतिबंध लागू करने के लिए अवरोध भी किया जाता है।

प्रकार

साइट प्रतिबंध

यदि प्रतिबंध के बारे में विशेष रूप से बताया न गया हो कि वो कौनसा प्रतिबंध है, तो आमतौर पर वो प्रतिबंध पूरे साइट हेतु होता है। कोई सदस्य, जिस पर ये प्रतिबंध लगा है, वो किसी भी खाते या अपंजीकृत खातों से विकिपीडिया के किसी भी पन्ने में किसी भी प्रकार का सम्पादन करने की अनुमति नहीं है। हालांकि वे सदस्य, जिन्हें अपने वार्ता पृष्ठ में सम्पादन की अनुमति है, वे प्रतिबंध हटाने हेतु वहाँ लिख सकते हैं।

लेख प्रतिबंध

लेख प्रतिबंध लगाने से प्रतिबंधित सदस्य केवल किसी खास लेख या कुछ लेखों में सम्पादन नहीं कर सकते, पर अन्य सभी लेखों या पन्नों में स्वतंत्र रूप से सम्पादन कर सकते हैं।

इसमें "लेख" शब्द का प्रयोग मुख्य नामस्थान में आने वाले पन्नों के लिए होता है। वहीं "पन्ना" या "पृष्ठ" शब्द का प्रयोग सभी नामस्थान के पन्नों के लिए होता है, जिसमें सदस्य पृष्ठ, वार्ता पृष्ठ, चर्चा, फ़ाइल, श्रेणी, सांचे आदि आते हैं। यदि कभी उससे जुड़े पन्नों (जैसे पन्ने का वार्ता पृष्ठ) को भी इस दायरे में लिया गया हो, तो उसके बारे में अलग से लिखा जाता है।

विषय प्रतिबंध