"ऐंट-मैन एंड द वास्प": अवतरणों में अंतर
लेख का विस्तार किया गया |
पाठ में सुधार |
||
पंक्ति 47: | पंक्ति 47: | ||
| budget = |
| budget = |
||
}} |
}} |
||
'''ऐंट-मैन एंड द वास्प''' 2018 की एक अमेरिकी सुपरहीरो |
'''ऐंट-मैन एंड द वास्प''' 2018 की एक अमेरिकी [[सुपरहीरो फ़िल्म]] है, जो [[मार्वल कॉमिक्स]] के पात्र [[स्कॉट लैंग|स्कॉट लैंग / एंट-मैन]] और [[होप पिम|होप वैन डायन / वास्प]] पर आधारित है। मार्वल स्टूडियोज द्वारा उत्पादित और [[वॉल्ट डिज़्नी|वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स]] द्वारा वितरित, यह फिल्म 2015 की [[एंट-मेन (फ़िल्म)|एंट-मैन]] की अगली कड़ी, और [[मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों की सूची|मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में बीसवीं फिल्म]] है। फिल्म [[पेटन रीड]] द्वारा निर्देशित है और [[क्रिस मैककेना]], [[एरिक सॉमर]], [[पॉल रड]], [[एंड्रयू बैरर]] और [[गेब्रियल फेरारी]] द्वारा लिखी गई है। रड इसमें लैंग के रूप में, और [[इवांगेलिन लिली]] वैन डाइन के रूप में दिखेंगी, जबकि [[माइकल पेना]], [[वाल्टन गोगिन्स]], [[बॉबी कैनावाले]], [[जूडी गियर]], [[टिप "टीआई" हैरिस]], [[डेविड डास्तमलचियन]], [[हन्ना जॉन-कमेन]], [[एबी राइडर फोर्टसन]], [[रैंडल पार्क]], [[मिशेल पेफीफर]], [[लॉरेंस फिशबर्न]] और [[माइकल डगलस]] अन्य सहायक भूमिकाएं निभाएंगे। ऐंट-मैन एंड द वास्प में, दोनों मुख्य नायक [[हैंक पिम]] के मार्गदर्शन में [[जेनेट वैन डायन]] को क्वांटम दायरे से बाहर निकालते हैं। |
||
2015 एंट-मैन के रिलीज़ होने के तुरंत बाद ही इसकी अगली कड़ी के लिए बातचीत शुरू हो गयी थी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2015 में हुई, साथ ही यह भी बताया गया कि रड और लिली अपनी भूमिकाओं को दोबारा निभाने के लिए लौटेंगे। इसके एक महीने बाद रीड के भी निर्देशक के तौर पर आने की आधिकारिक |
2015 में [[एंट-मेन (फ़िल्म)|एंट-मैन]] के रिलीज़ होने के तुरंत बाद ही इसकी अगली कड़ी के लिए बातचीत शुरू हो गयी थी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2015 में हुई, साथ ही यह भी बताया गया कि रड और लिली अपनी भूमिकाओं को दोबारा निभाने के लिए लौटेंगे। इसके एक महीने बाद रीड के भी निर्देशक के तौर पर आने की आधिकारिक घोषणा की गयी। ऐंट-मैन एंड द वास्प का फिल्मांकन अगस्त से नवंबर 2017 तक [[जॉर्जिया]] की फेयेट काउंटी के पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू होकर मेट्रो अटलांटा, [[सैन फ्रांसिस्को]], [[सवाना]], जॉर्जिया और [[हवाई]] में चला था। |
||
ऐंट-मैन एंड द वास्प का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जून 2018 को हॉलीवुड में रखा गया, और फिर 6 जुलाई 2018 को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ साथ विश्व भर के सिनेमाघरों में आईमैक्स और 3डी प्रारूपों में प्रदर्शित किया गया। इसने दुनिया भर में |
ऐंट-मैन एंड द वास्प का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जून 2018 को [[हॉलीवुड]] में रखा गया, और फिर 6 जुलाई 2018 को [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] के साथ साथ विश्व भर के सिनेमाघरों में [[आईमैक्स]] और 3डी प्रारूपों में प्रदर्शित किया गया। इसने दुनिया भर में 362 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है, और समीक्षकों ने दोनों मुख्य नायकों के अभिनय की प्रशंशा करते हुए इसे आम तौर पर मजेदार लेकिन त्याज्य माना। |
||
== कथानक == |
== कथानक == |
06:38, 27 जुलाई 2018 का अवतरण
ऐंट-मैन एंड द वास्प | |
---|---|
फिल्म का रिलीज़ पोस्टर | |
निर्देशक | पेटन रीड |
लेखक |
|
निर्माता | केविन फेज |
अभिनेता | |
छायाकार | दांते स्पिनोत्ती |
संपादक |
|
संगीतकार | क्रिस्टोफे बेक |
निर्माण कंपनी |
|
वितरक | वाल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
देश | संयुक्त राज्य |
भाषा | अंग्रेजी |
ऐंट-मैन एंड द वास्प 2018 की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के पात्र स्कॉट लैंग / एंट-मैन और होप वैन डायन / वास्प पर आधारित है। मार्वल स्टूडियोज द्वारा उत्पादित और वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित, यह फिल्म 2015 की एंट-मैन की अगली कड़ी, और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में बीसवीं फिल्म है। फिल्म पेटन रीड द्वारा निर्देशित है और क्रिस मैककेना, एरिक सॉमर, पॉल रड, एंड्रयू बैरर और गेब्रियल फेरारी द्वारा लिखी गई है। रड इसमें लैंग के रूप में, और इवांगेलिन लिली वैन डाइन के रूप में दिखेंगी, जबकि माइकल पेना, वाल्टन गोगिन्स, बॉबी कैनावाले, जूडी गियर, टिप "टीआई" हैरिस, डेविड डास्तमलचियन, हन्ना जॉन-कमेन, एबी राइडर फोर्टसन, रैंडल पार्क, मिशेल पेफीफर, लॉरेंस फिशबर्न और माइकल डगलस अन्य सहायक भूमिकाएं निभाएंगे। ऐंट-मैन एंड द वास्प में, दोनों मुख्य नायक हैंक पिम के मार्गदर्शन में जेनेट वैन डायन को क्वांटम दायरे से बाहर निकालते हैं।
2015 में एंट-मैन के रिलीज़ होने के तुरंत बाद ही इसकी अगली कड़ी के लिए बातचीत शुरू हो गयी थी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2015 में हुई, साथ ही यह भी बताया गया कि रड और लिली अपनी भूमिकाओं को दोबारा निभाने के लिए लौटेंगे। इसके एक महीने बाद रीड के भी निर्देशक के तौर पर आने की आधिकारिक घोषणा की गयी। ऐंट-मैन एंड द वास्प का फिल्मांकन अगस्त से नवंबर 2017 तक जॉर्जिया की फेयेट काउंटी के पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू होकर मेट्रो अटलांटा, सैन फ्रांसिस्को, सवाना, जॉर्जिया और हवाई में चला था।
ऐंट-मैन एंड द वास्प का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जून 2018 को हॉलीवुड में रखा गया, और फिर 6 जुलाई 2018 को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ साथ विश्व भर के सिनेमाघरों में आईमैक्स और 3डी प्रारूपों में प्रदर्शित किया गया। इसने दुनिया भर में 362 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है, और समीक्षकों ने दोनों मुख्य नायकों के अभिनय की प्रशंशा करते हुए इसे आम तौर पर मजेदार लेकिन त्याज्य माना।
कथानक
1987 में, जेनेट वैन डायन / वास्प एक सोवियत परमाणु मिसाइल को निष्क्रिय करने के लिए अपने शरीर को अति शूक्ष्म कर उसके अणुओं के पार निकलकर उसे अक्षम तो कर देती है, लेकिन इस प्रक्रिया में वह माइक्रोस्कोपिक क्वांटम दायरे में फंस जाती है, और वापस बाहर नहीं आ पाती। यह मानकर कि जेनेट मर चुकी है, हैंक पिम / एंट-मैन अपनी बेटी होप का लालन-पालन अकेले ही करता है। सालों बाद, पूर्व आपराधी स्कॉट लैंग एंट-मैन के नाम को अपना लेता है और क्वांटम दायरे में प्रवेश करने और लौटने के लिए एक रास्ता खोज लेता है। पिम और होप इस प्रक्रिया को दोहराने पर काम शुरू करते हैं, ताकि वे जेनेट को वहां से जिंदा वापस ला सकें। लैंग और होप भी एक रोमांटिक रिश्ते की शुरूआत करते हैं, और एंट-मैन और वास्प के रूप में एक साथ लड़ने के लिए प्रशिक्षण शुरू करते हैं। लेकिन लैंग एक बार गुप्त रूप से सोकोविया समझौते के उल्लंघन में एवेंजर्स के साथ एक झड़प के दौरान कैप्टन अमेरिका की मदद करता है, जिस कारण उसे घर पर नज़रबंद कर दिया जाता है, जबकि पिम और होप लैंग के साथ सारे संबंध तोड़कर छिप जाते हैं।
दो साल बाद, पिम और होप क्वांटम दायरे में एक सुरंग खोलने में कामयाब हो जाते हैं। लैंग को जेनेट का एक संदेश भी मिलता है। नज़रबंद के सिर्फ कुछ ही दिन शेष होने के बावजूद भी, लैंग पिम को फोन करता है, जिसके बाद होप लैंग का अपहरण कर उसके घर में एक नमूना छोड़ देती है ताकि एफबीआई एजेंट जिमी वू को लैंग के गायब होने की भनक भी न लगे। पिम और होप एक स्थिर सुरंग बनाने पर काम करने लगते हैं, ताकि वे क्वांटम दायरे में एक वाहन ले जा सकें और जेनेट को पुनः वापस ला सकें।
होप ब्लैक मार्केट डीलर सोनी बर्च से सुरंग का एक आवश्यक हिस्सा खरीदने की व्यवस्था करती है, लेकिन बर्च उसे धोखा देकर पिम और होप के शोध को चुराने की कोशिश करता है। होप बर्च और उसके आदमियों से लड़ती है, लेकिन तभी एक मास्क पहने हुई क्वांटमली अस्थिर महिला होप पर हमला कर देती है। लैंग इस "घोस्ट" से लड़ने में होप की मदद करने की कोशिश करता है, लेकिन वह पिम की पोर्टेबल प्रयोगशाला साथ लेकर भाग जाती है।
पिम अनिच्छा से अपने पूर्व साथी बिल फोस्टर से मुलाकात करता है, जो प्रयोगशाला का पता लगाने में उसकी मदद करता है। प्रयोगशाला के स्थल पर लैंग, होप, और पिम घोस्ट का सामना करते हैं, जिसकी पहचान ईवा स्टार के रूप में उजागर होती है। ईवा के पिता एलिहास, जो पिम के एक अन्य पूर्व साथी थे, ने क्वांटम प्रयोग के दौरान गलती से खुद को और अपनी पत्नी को मार डाला, और इसी हादसे में ईवा की स्थिति अस्थिर हुई। फोस्टर उन्हें बताता है कि वह ही अब तक ईवा की मदद कर रहा था, और उसका इरादा जेनेट की क्वांटम ऊर्जा का उपयोग कर ईवा का इलाज करने का है। यह मानते हुए कि इससे जेनेट की मृत्यु हो जाएगी, पिम उसकी मदद करने से इंकार कर देता है और वे तीनों वहां से भाग निकलते हैं।
इस बार सुरंग का एक स्थिर संस्करण खोलकर पिम और होप जेनेट से संपर्क करने में सक्षम हो जाते हैं, जो उन्हें अपनी सटीक स्थिति बताते हुए चेतावनी देती है कि क्वांटम दायरे की अस्थिर प्रकृति के कारण अब उनके पास उसे [जेनेट को] बचाने के लिए केवल दो घंटे ही बचे हैं, नहीं तो वे अगली एक शताब्दी के लिए अलग हो जायेंगे। बर्च, दूसरी ओर लैंग के दोस्तों: लुइस, डेव और कर्ट से उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त करता है, और एफबीआई को सूचित कर देता है। लुइस तुरंत लैंग को चेताता है, जो वू के घर पहुँचने से पहले ही वापस पहुँच जाता है। हालाँकि पिम और होप को गिरफ्तार कर लिया जाता है, और ईवा उनकी प्रयोगशाला ले जाती है।
लैंग जल्द ही पिम और होप को जेल से बाहर निकालता है, और ईवा से प्रयोगशाला वापस लेने में उनकी मदद करता है। लैंग और होप ईवा का ध्यान भटकाकर रखते हैं, जबकि पीम जेनेट को वापस लाने के लिए क्वांटम दायरे में प्रवेश कर जाता है। इसी बीच बर्च और उसके गुंडे भी वहां आ जाते हैं। लैंग और होप उनसे लड़ने में व्यस्त रहते है, और ईवा तब तक जेनेट से ऊर्जा लेना शुरू कर देती है। लुइस, डेव और कर्ट फिर बुर्च को संभालते हैं, तथा लैंग और होप ईवा को रोक कर रखते हैं। पिम और जेनेट क्वांटम दायरे से सुरक्षित बाहर आते हैं, और ईवा के अस्थायी रूप से स्थिर करने के लिए जेनेट स्वेच्छा से अपनी कुछ ऊर्जा उसे दान कर देती है।
लैंग एक बार फिर घर लौटता है, ठीक उस समय पर, जब एक संदिग्ध वू उसकी नज़रबंदी की समाप्ति की घोषणा करने आया होता है। ईवा और फोस्टर गायब हो जाते हैं। मिड-क्रेडिट दृश्य में, पिम, लैंग, होप और जेनेट ईवा की मदद जारी रखने के लिए क्वांटम ऊर्जा के उत्पादन की योजना बनाते हैं; लेकिन जब लैंग क्वांटम दायरे में ऐसा कर रहा होता है, तो पिम, होप, और जेनेट सभी टुकड़ो में बिखर जाते हैं।
पात्र
- पॉल रड - स्कॉट लैंग / एंट-मैन
एक पूर्व अपराधी जिसने एक ऐसा सूट हासिल किया, जो उसकी शक्ति में वृद्धि करते हुए उसे अपना आकार घटाने या बढ़ाने की इजाजत देता है। कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर की घटनाओं के बाद, जिसमें लैंग राफ्ट जेल से भाग निकलता है, निर्देशक पेटन रीड ने कहा कि "वह पहली ऐंट-मैन फिल्म में भी भगोड़ा था, लेकिन अब सिर्फ एक बड़ा भगोड़ा है।" - इवांगेलिन लिली - होप वैन डायन / वास्प
हैंक पिम और जेनेट वैन डायन की बेटी, जिसे उसकी मां के समान सूट और वास्प नाम प्राप्त हुआ है। सभी लेखकों में होप को दिखाने की काफी उत्सुकता थी, कि "एक सुपरहीरो के रूप में वह क्या है, उसकी शक्तियां कैसी हैं, वह कैसे उड़ती है, और कौन से अन्याय ऐसे हैं, जो वह पहले सही करना चाहती है।" - माइकल पेना - लुइस
लैंग का पूर्व सहपाठी और उसके दल का एक सदस्य। पेना ने कहा कि एंट-मैन की तुलना में उसके चरित्र को सुधार के अवसर काफी कम थे। - वाल्टन गोगिन्स - सोनी बर्च
एक "निम्न स्तर का आपराधी।" - बॉबी कैनावले - पैक्सटन
सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग का एक अधिकारी, जिसकी सगाई लैंग की पूर्व पत्नी मैगी से हुई है। - जूडी ग्रीर - मैगी
लैंग की पूर्व पत्नी। - टिप "टीआई" हैरिस - डेव
लैंग के दल का एक सदस्य। - डेविड डास्तमलचियन - कर्ट
लैंग के दल का एक सदस्य। - हन्ना जॉन-कमेन - घोस्ट
एक आपराधी, जो पिम प्रौद्योगिकी चोरी करने के बाद वस्तुओं के आर-पार निकलने की क्षमता प्राप्त करता है। इस चरित्र को परंपरागत रूप से कॉमिक्स में नर के रूप में चित्रित किया जाता है, लेकिन फिल्म के लिए महिला चुनी गयी, क्योंकि रचनात्मक टीम का मानना था कि चरित्र का लिंग इसके चित्रण के लिए अप्रासंगिक था, और भूमिका में एक महिला को प्रयोग करना अधिक दिलचस्प होगा। - एबी राइडर फोर्टसन - कैसी
लैंग तथा मैगी की पुत्री। - रैंडल पार्क - जिमी वू
शील्ड का एक एजेंट। - मिशेल पेफीफर - जेनेट वैन डायन
पिम की पत्नी, होप की मां, और मूल वास्प। वह सालों पहले पिम के साथ एक मिशन के दौरान क्वांटम रियल्म में खो गई थी। - लॉरेंस फिशबर्न - बिल फॉस्टर
पिम का एक पुराना दोस्त, जो गोलिएथ परियोजना पर उसका सहायक था। इस फिल्म में फॉस्टर की भूमिका मिलने से पहले फिशबर्न ने एमसीयू में शामिल होने के बारे में मार्वल से संपर्क किया था, और उन्हें कुछ पात्रों के बारे में बताया था, जिन्हें वह निभा सकते हैं। - माइकल डगलस - हैंक पिम
एक पूर्व शील्ड एजेंट, एंटोमोलॉजिस्ट, और भौतिक विज्ञानी जो परिवर्तन को संभव बनाने वाले उपमितीय कणों की खोज के बाद 1963 में मूल एंट-मैन बन गया था।
भविष्य
फिल्म की रिलीज से पहले ही, रीड ने टिप्पणी की थी कि वह इस शृंखला की तीसरी फिल्म के लिए "आशावान" थे, और उन्होंने मार्वल से इसकी संभावित कहानी के बिंदुओं पर चर्चा भी की थी।[1] माइकल डगलस ने एक प्रीक्वेल में अपने चरित्र हैंक पिम के युवा संस्करण की भूमिका निभाने में रुचि व्यक्त की,[2] कुछ ऐसा जो रीड पहले ही 2015 में कह चुके थे।[3]
सन्दर्भ
- ↑ Couch, Aaron (July 2, 2018). "'Ant-Man and the Wasp' Director on Wooing Michelle Pfeiffer and His Marvel Future". The Hollywood Reporter. मूल से July 6, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 6, 2018. नामालूम प्राचल
|deadurl=
की उपेक्षा की गयी (मदद) - ↑ Lammers, Timothy (June 23, 2018). "Michael Douglas Wants To Play Young Hank Pym in Ant-Man Prequel". Screen Rant. मूल से July 16, 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 16, 2018. नामालूम प्राचल
|deadurl=
की उपेक्षा की गयी (मदद) - ↑ Davis, Brandon (June 30, 2015). "Ant-Man Director Peyton Reed Interested Doing Ant-Man Prequel About Hank Pym". Comicbook.com. मूल से July 1, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 1, 2015. नामालूम प्राचल
|deadurl=
की उपेक्षा की गयी (मदद)