"विकिपीडिया:निर्वाचित लेख उम्मीदवार": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 608: पंक्ति 608:


===टिप्पणिया~ं===
===टिप्पणिया~ं===
आर्यावर्त की टिप्पणी ३ का क्या हुआ?--[[सदस्य:आर्यावर्त|आर्यावर्त]] ([[सदस्य वार्ता:आर्यावर्त|वार्ता]]) 10:14, 6 अप्रैल 2018 (UTC)



== ==
== ==

10:14, 6 अप्रैल 2018 का अवतरण

निर्वाचित लेख
निर्वाचित लेख आवश्यकताएँ (वार्ता) निर्वाचित लेख प्रत्याशी (वार्ता) मुखपृष्ठ में निर्वाचित लेख (वार्ता)

निर्वाचित लेख उम्मीदवार

निर्वाचित लेख उम्मीदवार का सिम्बल
निर्वाचित लेख उम्मीदवार का सिम्बल

यह तालिका हिन्दी विकिपीडिया में निर्वाचित लेख बनने के लिए नामांकित उम्मीदवारों की तालिका है। लेख को नामांकित करने के लिए पन्ने के अंत में {{subst:नया निर्वाचित लेख प्रस्ताव|लेख का नाम जिसे आप नामांकित कर रहे हैं|~~~~|आपकी टिप्पणियाँ}} जोड़ दें। साथ ही नामांकित पृष्ठ के ऊपर {{निर्वाचित लेख परख}} जोड़ दें। निर्वाचित बनने से पहले लेख को निर्वाचित लेख आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। अतः आप इस सूची के लेखों के आगे (लेख के सुधार से संबंधित) अपने विचार या टिप्पणियाँ भी डाल सकते हैं। अपने मत की शुरुआत करें *'''समर्थन''' या *'''विरोध''' के साथ।

पुरालेख १ • पुरालेख २ • परख पुरालेख 1 • परख पुरालेख 2 • परख पुरालेख 3


उपकरण
प्रस्तावक -  चक्रपाणी  वार्ता  06:29, 2 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

समर्थन

विरोध

सुझाव/टिप्पणियाँ

  • चक्रपाणी जी, मैं कुछ प्रारम्भिक टिप्पणियाँ कर रही हूँ।
  1. सम्पूर्ण लेख से अत्याधिक मात्रा में इस्तेमाल किए गए विकिलिंक, उदाहरण:जैसे-महात्मा गांधी, मोहनदास करमचन्द गांधी आदि नामोल्लेख में एकरूपता लाने की भी जरूरत है।
  2. भूमिका में प्रवाह की कमी है, क्योंकि उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त किया गया है, फलत: उसमें विशेष असर नहीं दिख रहा है। इसमें कुछ और सामाग्री जोड़ते हुये कृपया इसे सरल बनाने का प्रयास करें अर्थात यह पंक्ति एक वाक्य के स्थान पर दो-तीन वाक्यों में विभक्त कर दी जाये तो समझने में आसानी रहेगी।
  3. भूमिका में 'भारत का स्वतंत्रता दिवस' को अँग्रेजी भाषा के बजाय 'इंग्लिश' उल्लेखित करने का क्या अभिप्राय है?
  4. मेरे विचार से भूमिका में संदर्भ की आवश्यकता नहीं है, इसे किसी अनुभाग में स्थानांतरित किया जाये।
  5. इतिहास अनुभाग में 'भारत की स्वतन्त्रता' नामक मुख्य लेख के रूप में जिस लिंक को प्रदर्शित किया गया है, वहाँ इतिहास पूरी तरह अपूर्ण है और अनेकानेक लाल कड़ियाँ है, जिसे ठीक करने की आवश्यकता है। कुछ तो मैंने ठीक किए हैं, परंतु वहाँ व्यापक परिवर्तन की जरूरत है।
  6. इतिहास अनुभाग की तीसरी पंक्ति में लिखा है '.......भारत पर सीधा आधिपत्य ब्रितानी ताज का हो गया।' यहाँ ताज का क्या अभिप्राय है? भाषा स्पष्ट नहीं है। यहाँ सुस्पष्ट व्याख्या की जरूरत है।
  7. संक्षेप में थोड़ा-थोड़ा उद्धृत किए जाने के कारण इतिहास अनुभाग का अन्तिम पैराग्राफ समझना जरा कठिन है अतः मैं इस बारे में कुछ सुझाव देती हूँ, कि भारत और पाकिस्तान में खूनी विभाजन क्यों,कब और कैसे हुआ यहाँ इस बात की संदर्भ सहित व्याख्या की जानी चाहिए। ताकि समझने में आसानी हो।
  8. लिंकित लेख भारत का विभाजन में कतिपय लाल कड़ियाँ है, जिसे ठीक करने की आवश्यकता है।
  9. इतिहास अनुभाग में भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलनों के विभिन्न चरणों जैसे उदारवादी युग, उग्रवादी युग, क्रांतिकारी युग, गांधीवादी युग आदि-आदि का भी संदर्भ सहित उल्लेख किया जाना चाहिये, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन परिस्थितियों से गुजरने के पश्चात भारत को स्वतन्त्रता मिली।
  10. कुछ शहीद हुये स्वतन्त्रता सेनानियों की आत्मकथात्मक टिप्पणियाँ भी अलग अनुभाग में शामिल किए जा सकते हैं।
  11. उद्धरण और टीका-टिप्पणी भी अलग से शामिल किए जा सकते हैं।
  12. तात्कालिक पृष्ठभूमि अनुभाग के पहले वाक्य 'सन् 1946 में............विश्वसनीयता भी खोते जा रहे थे।' में विश्वसनीय संदर्भ अथवा उद्धरण दिया जाना चाहिए।
  13. 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' नामक प्रसिद्ध भाषण में अँग्रेजी विकिपीडिया का लिंक लगाया गया है, जबकि इसे हिन्दी विकिपीडिया पर स्थापित करने के उपरांत लिंकित किया जाना चाहिए।
  14. इस लेख से लिंकित लेख भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 एक आधार पृष्ठ है जहां संदर्भ भी नहीं है। कृपया यहाँ भी विश्वसनीय संदर्भ अथवा उद्धरण दें।

उपरोक्त टिप्पणियों के उत्तर मिलने के बाद टिप्पणियों की अगली पाली आरम्भ की जायेगी।--माला चौबेवार्ता 07:26, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  • User:चक्रपाणी जी ने बहुत उचित समय पर यह सुझाव दिया है और इस बात की आवश्यकता है कि जल्दी से जल्दी इस लेख को मुखपृष्ठ पर लाया जाए। कुछ वर्तनी सुधार व एक संदर्भ गलत दिखाई दे रहा था, उसमें सुधार मैंने कर दिया है। कम से कम दो कड़ियाँ एसी हैं जो कि अंग्रेजी विकि पर पुनर्निर्दिष्ट हैं, मैं समझ नहीं पा रहा हूँ कि इसे खामी मानना चाहिए या नहीं?

@Mala chaubey:

  1. सम्पूर्ण लेख से अत्याधिक मात्रा में इस्तेमाल किए गए विकिलिंक, उदाहरण:जैसे-महात्मा गांधी, मोहनदास करमचन्द गांधी आदि नामोल्लेख में एकरूपता लाने की भी जरूरत है। YesY पूर्ण हुआ
  2. भूमिका में प्रवाह की कमी है, क्योंकि उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में विभक्त किया गया है, फलत: उसमें विशेष असर नहीं दिख रहा है। इसमें कुछ और सामाग्री जोड़ते हुये कृपया इसे सरल बनाने का प्रयास करें अर्थात यह पंक्ति एक वाक्य के स्थान पर दो-तीन वाक्यों में विभक्त कर दी जाये तो समझने में आसानी रहेगी। YesY पूर्ण हुआ
  3. भूमिका में 'भारत का स्वतंत्रता दिवस' को अँग्रेजी भाषा के बजाय 'इंग्लिश' उल्लेखित करने का क्या अभिप्राय है? (इंग्लिश = अंग्रेजी, कुछ भी लिखो मेरे हिसाब से कोई अन्तर नहीं है।)

@चक्रपाणी:, आपने निर्वाचित लेख की प्रस्तावना की है, ऐसे में जब हिन्दी भाषा के इस लेख में प्रयुक्त होने हेतु भाषा में 'अँग्रेजी' शब्द है, तो फिर आपके हिसाब से 'इंग्लिश' क्यों रखा जाये?--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. मेरे विचार से भूमिका में संदर्भ की आवश्यकता नहीं है, इसे किसी अनुभाग में स्थानांतरित किया जाये। (सन्दर्भ होने से भी कोई समस्या नहीं प्रतीत हो रही है)

@चक्रपाणी:,समस्या है। यदि आप साधारण पृष्ठ बना रहे होते तो यह करने को नहीं कहा जाता। आपको यह पूर्णरूपेण विदित है कि भूमिका पूरे लेख का सार होती है। भूमिका में जो कुछ भी उल्लेखित होता है वह कहीं न कहीं विस्तार से अनुभागों में भी अंकित होता है, जहां संदर्भ की नितांत आवश्यकता होती है। यदि अनुभागों में अंकित नहीं है तो निर्वाचित लेख बनाने का कोई मतलब नहीं।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. इतिहास अनुभाग में 'भारत की स्वतन्त्रता' नामक मुख्य लेख के रूप में जिस लिंक को प्रदर्शित किया गया है, वहाँ इतिहास पूरी तरह अपूर्ण है और अनेकानेक लाल कड़ियाँ है, जिसे ठीक करने की आवश्यकता है। कुछ तो मैंने ठीक किए हैं, परंतु वहाँ व्यापक परिवर्तन की जरूरत है। (अगर वहां व्यापक ही परिवर्तन करना पड़े तो इससे तो इसे (मुख्य:भारत की स्वतंत्रता) यहाँ से हटाना ज्यादा उचित है।

@चक्रपाणी:, परिवर्तन अथवा सुधार से डरकर लिंक हटा देना समस्या का समाधान नहीं है। एक निर्वाचित लेख में ऐसे लिंक उस लेख की गुणवत्ता को प्रदर्शित करता है। यदि ऐसे लिंक न हो तो लेख साधारण ही होगा, निर्वाचित नहीं हो पाएगा। हमें हर दृष्टिकोण से इसे सुंदर, गुणवततापूर्ण,उद्देश्यपूर्ण और आकर्षक बनाना होगा तभी यह निर्वाचित लेख की श्रेणी में आ पाएगा। जल्दीबाजी करने की जरूरत नहीं है।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. इतिहास अनुभाग की तीसरी पंक्ति में लिखा है '.......भारत पर सीधा आधिपत्य ब्रितानी ताज का हो गया।' यहाँ ताज का क्या अभिप्राय है? भाषा स्पष्ट नहीं है। यहाँ सुस्पष्ट व्याख्या की जरूरत है। YesY पूर्ण हुआ
  2. संक्षेप में थोड़ा-थोड़ा उद्धृत किए जाने के कारण इतिहास अनुभाग का अन्तिम पैराग्राफ समझना जरा कठिन है अतः मैं इस बारे में कुछ सुझाव देती हूँ, कि भारत और पाकिस्तान में खूनी विभाजन क्यों,कब और कैसे हुआ यहाँ इस बात की संदर्भ सहित व्याख्या की जानी चाहिए। ताकि समझने में आसानी हो।(इसे "भारत का विभाजन" पेज पर लिखा जाये)

@चक्रपाणी:, चाहे जहां भी लिखी जाये, सुधार अपेक्षित तो है हीं।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)# लिंकित लेख भारत का विभाजन में कतिपय लाल कड़ियाँ है, जिसे ठीक करने की आवश्यकता है। (अगर बहुत ज्यादा काम है तो लिंक ही हटा दिया जाये ) @चक्रपाणी:,परिवर्तन अथवा सुधार से डरकर लिंक हटा देना समस्या का समाधान नहीं है।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. इतिहास अनुभाग में भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलनों के विभिन्न चरणों जैसे उदारवादी युग, उग्रवादी युग, क्रांतिकारी युग, गांधीवादी युग आदि-आदि का भी संदर्भ सहित उल्लेख किया जाना चाहिये, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन-किन परिस्थितियों से गुजरने के पश्चात भारत को स्वतन्त्रता मिली। (ये सब "भारत की स्वतंत्रता" पेज पर लिखें)

@चक्रपाणी:, चाहे जहां भी लिखी जाये, सुधार अपेक्षित तो है हीं।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. कुछ शहीद हुये स्वतन्त्रता सेनानियों की आत्मकथात्मक टिप्पणियाँ भी अलग अनुभाग में शामिल किए जा सकते हैं।(न होने पर भी कोई खास समस्या नहीं है इसे आप भी ऐड कर सकतीं हैं)

@चक्रपाणी:,कुछ निर्वाचित हुये लेखों का अवलोकन करें, स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. उद्धरण और टीका-टिप्पणी भी अलग से शामिल किए जा सकते हैं। (???)

@चक्रपाणी:,कुछ निर्वाचित हुये लेखों का अवलोकन करें, स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. तात्कालिक पृष्ठभूमि अनुभाग के पहले वाक्य 'सन् 1946 में............विश्वसनीयता भी खोते जा रहे थे।' में विश्वसनीय संदर्भ अथवा उद्धरण दिया जाना चाहिए। YesY पूर्ण हुआ*
  2. 'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' नामक प्रसिद्ध भाषण में अँग्रेजी विकिपीडिया का लिंक लगाया गया है, जबकि इसे हिन्दी विकिपीडिया पर स्थापित करने के उपरांत लिंकित किया जाना चाहिए। YesY पूर्ण हुआ

@चक्रपाणी:,यहाँ अभी भी अँग्रेजी विकिपीडिया का लिंक'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी' है, कोई सुधार नहीं हुआ है।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

  1. इस लेख से लिंकित लेख भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 एक आधार पृष्ठ है जहां संदर्भ भी नहीं है। कृपया यहाँ भी विश्वसनीय संदर्भ अथवा उद्धरण दें। YesY पूर्ण हुआ*

@चक्रपाणी:,मैं लिंक हटाने के लिए नहीं काही थी, बल्कि लिंकित आधार पृष्ठ को सुधारने के लिए काही थी। संदर्भ संख्या 17 को ठीक करें। साथ ही इतिहास अनुभाग के द्वितीय पैरा में मुस्लिम राष्ट्रवाद में दिख रही लाल कड़ियों के भी ठीक करने की आवश्यकता है।--माला चौबेवार्ता 05:50, 8 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

(* YesY पूर्ण हुआ वालों में से कुछ ऐसे हैं जिन्हें सन्देश लिखते समय पूर्ण नहीं किया गया है पर कुछ समय पश्चात कर दिया जायेगा।)

साथ ही मेरा समीक्षकों व अन्य सदस्यों से निवेदन है कि अगर कोई छोटे मोटे बदलाब हैं तो उसे स्वयं की सही करने का प्रयास करें यहाँ सदस्यों की कमी किसी से छुपी नहीं है। ---  चक्रपाणी  वार्ता  07:25, 6 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]

विवेचन

मापदण्ड समीक्षा टिप्पणी
# लेख सुगठित होना चाहिए अर्थात व्याकरण वर्तनी और रचना की गलतियों से मुक्त और व्यावसायिक दृष्टि से उत्कृष्ठ कोटि का होना चाहिए। देखें- विकिपीडिया:विवादास्पद वर्तनियाँ * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
# लेख को विस्तृत और सारगर्भित होना चाहिए अर्थात विषयवस्तु की किसी भी प्रमुख जानकारी की उपेक्षा नहीं होनी चाहिये। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
# लेख में पर्याप्त शोध और जानकारी का प्रदर्शन होना चाहिए। लेख में दिये गए तथ्यों को टीका-टिप्पणी तथा संदर्भों द्वारा समर्थित होना चाहिये। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
# लेख की विषय वस्तु न्यायसंगत, पूर्वाग्रह रहित, अविवादित और पक्षपात रहित होनी चाहिए और इसको प्रमाणित करने वाले स्रोतों की सत्यता पूर्व प्रकाशित विश्वसनीय स्रोत या स्रोतों से अभिप्रमाणित होनी चाहिये। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
# लेख को दृढ़ एवं स्थिर होना चाहिये अर्थात् उसमें भविष्य में बार-बार इस प्रकार के संपादन और परिवर्तन की सम्भावना नहीं होना चाहिये जिससे कि बाद में लेख का पूरा अर्थ ही बदल जाये। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#लेख को विकिपीडिया के नीतियों तथा योजनाओं के अनुरूप होना चाहिये जिसके अन्तर्गत निम्न बातें आती हैं: इसको विकिपीडिया द्वारा निर्धारित शैली के अनुरूप (देखें-शैली मार्गदर्शक) तथा सामयिक महत्व का होना चाहिए। इसके लिए- * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#*(क) लेख के प्रथम अनुच्छेद में लेख का सार होना चाहिए जो लेख के समस्त प्रमुख प्रसंगों को संक्षिप्त में व्यक्त करे और पाठक की जिज्ञासा को उन प्रसंगों के विषय में अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित करे। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#*(ख) लेख उचित पद्धति से उप-शीर्षकों में विभाजित होना चाहिये, तथा * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#*(ग) लेख के प्रसंगों की एक उचित तथा ठोस अनुसूची होनी चाहिये जो अनाकर्षक न लगे। (देखें section help)। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#लेख की विषयवस्तु के अनुरूप यथोचित अनुशीर्षक वाले छायाचित्र, रेखाचित्र आदि होने चाहिये जो विकिपीडियाकी नीतियों के अन्तर्गत स्वीकार्य हों। (देखें-Copyright * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#लेख की लम्बाई, लेख की विषयवस्तु के अनुरूप होनी चाहिये, सम्पूर्ण लेख मुख्य विषयवस्तु पर केन्द्रित होना चाहिये तथा उसमें अनावश्यक प्रसंगों तथा विवरणों का अभाव होना चाहिये। (देखें- Summary style)। * इस मापदण्ड प मुझे लेख ठीक ही लग रहा है। --मनोज खुराना 05:21, 4 अगस्त 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#संदर्भों में भाषा का उल्लेख केवल वहीं करें जहाँ वे हिंदी में नहीं हैं। हिंदी संदर्भ में हिंदी भाषा का उल्लेख न करें क्योंकि यह हिंदी विकिपीडिया ही है। * सन्दर्भ में हिंदी विकिपीडिया के अतिरिक्त -- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 05:34, 29 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]
#प्रमुख लेख लिखने के लिए उसी विषय का चुनाव करें जिसके विषय में आप ठीक से जानते हैं, या जानकारी जुटाकर लिख सकते हैं और जिनके विषय में आवश्यक संदर्भ, पुस्तकें व मीडिया आपके पास हैं। विवादास्पद विषयों, चरित्रों, अथवा घटनाओं का चुनाव लेख लिखने के लिए न करें। * ठीक-- ए० एल० मिश्र (वार्ता) 05:34, 29 अक्टूबर 2016 (UTC)[उत्तर दें]

@Anamdas, SM7, और संजीव कुमार: यहाँ ध्यान दें। निर्वाचित लेख पर कोई निर्णय अभी तक नहीं हुआ। --- चक्रपाणी  वार्ता  13:11, 11 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]

@चक्रपाणी: देरी के लिए क्षमा चाहता हूँ। मैंने प्रारम्भिक समीक्षा के रूप में लेख के वार्ता पृष्ठ पर कुछ टिप्पणियाँ लिखी हैं। यदि मैं ठीक करने में सक्षम रहा तो स्वयं ही ठीक कर दूँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:29, 11 जनवरी 2017 (UTC)[उत्तर दें]
उपकरण
(प्रस्तावक:  Innocentbunny ;)    वार्ता  09:45, 19 दिसम्बर 2016 (UTC))[उत्तर दें]

यह लेख, इस विषय पर विस्तृत एवं सुस्त्रोतित जानकारी प्रदान करती है। लेख सूगठित है, और अनेक उपशीर्षकों में विभाजित है। साथ ही सारी विकीपरियोजनाओं में से, इस विषय पर लिखा गया सबसे श्रेष्ठ लेख है। मैं समझता हूँ की इसमें निर्वाचित लेख बनने के सारे गुण हैं, ऑर आवश्यक फेर-बदल करेके इसे निर्वाचित लेख बना देना चाहिये। मैंने, गैर-हिंदी संदर्भों में भाषा का उल्लेख, और हिंदी संदर्भों में भाषा का उल्लेख ना करने की आवश्यकता को भी पूरा कर दिया है।


समर्थन

विरोध

केवल सन्दर्भों की संख्या और लेख के बड़ा होने मात्र से उसे निर्वाचित लेख नहीं बनाया जा सकता। लेख में बहुत अधिक मात्रा में और अनावश्यक रूप की लाल-कड़ियाँ हैं तथा टूटी हुई फ़ाइल कड़ियाँ हैं। कृपया सुधार के साथ एक सप्ताह में टिप्पणी करें अन्यथा नामांकन को निरस्त कर दिया जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:42, 14 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

सुझाव/टिप्पणियाँ



उपकरण
(प्रस्तावक: आशीष भटनागरवार्ता 17:21, 14 फ़रवरी 2018 (UTC))[उत्तर दें]

लेख का पाठ, सांचे, चित्र, जानकारी, सन्दर्भ, आदि मेरी ओर से पूरे हैं। भाषा पर भी नजर डाली है, किन्तु स्वयं के बनाये लेख में गलतियाँ स्वयं नहीं दिखाई देती हैं, अतः निवेदन है कि पूरी निर्दयता से कमियां बतायें, तथा इसे निर्वाचित करने में सहयोग दें। धन्यवाद।

समर्थन

विरोध

टिप्पणियाँ

आर्यावर्त की टिप्पणी
  1. लेख की भूमिका लेख का सार होता है और भूमिका में लिखी हुई बातों को पुनरावृत्ति दोष न हो ये ध्यान में रखकर लेख में विस्तृत रूप से लिखा जाता है; इसलिए भूमिका में कभी भी संदर्भ नहीं जोड़े जाते। यहाँ भूमिका में ही संदर्भ दिए गये है और भूमिका लेख का सार मात्र न होकर उसमें स्वतंत्र जानकारी प्रदान की गई है।
  2. लेख में जोड़े गए पादसन्दूक में अनेक लाल कड़ियाँ हैं।
  3. अंक कहीं देवनागरी में तो कहीं अरबी में लिखे हैं। निर्वाचित लेख में साँचे आदि में अरबी अंक लिखना अनिवार्य न हो तब तक देवनागरी अंको का प्रयोग करें।
  4. बॉलीवुड फिल्मों में नाम के विभाग में अलग वाक्य में यूट्यूब पे जाकर वीडियो देखने के लिए कहाँ गया है। उसे हटाया जाए। लेख के बीच में बाहरी कड़ियाँ नहीं दी जाती।
  5. आवागमन नाम के विभाग में एक भी संदर्भ नहीं है।
  6. अंत में आभार आमेर फोर्ट, अंग्रेजी विकिपीडिया से लिखा है जो ठीक नहीं है। {{अनूदित पृष्ठ}} का प्रयोग करना चाहिए। अधिक जानकारी हेतु वि:अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं से सामग्री लेना वाली नीति पढ़ लें।
  7. बहुत से संदर्भ अंग्रेजी में है जिसमें ज्यादातर भाषा के नाम को प्रदर्शित करने वाले प्राचल का प्रयोग नहीं हुआ है।
  8. लेख जिनमें October 2016 से मृत कड़ियाँ हैं और लेख जिनमें July 2017 से मृत कड़ियाँ हैं वाली श्रेणियाँ लगी हैं। कृपया इस समस्या को सुलझाएं।

उपरोक्त सुझावों के अनुसार परिष्कार होने के बाद आगे की समीक्षा की जाएगी। धन्यवाद।--आर्यावर्त (वार्ता) 01:50, 15 फ़रवरी 2018 (UTC) ---[उत्तर दें]

Innocentbunny की टिप्पणी

मेरे कुछ सुझाव हैं:

  1. ज्ञानसंदूक में अन्य नामों में आमेर का क़िला लिखा होना चाहिए।
  2. परिचय के आरंभ में:" आमेर दुर्ग, आमेर का क़िला या आम्बेर का क़िला..." होना चाहिए अर्थात अधिक प्रचलित नाम: आमेर/आम्बेर का क़िला भी मोठे अक्षरों में लिखा होना चाहिये और "किला" नहीं "क़िला" होना चाहिए।
  3. बॉलीवुड फिल्मों में वाले हिस्से का शीर्षक प्रचलित लोकसंस्कृति में लिखना बेहतर होगा तथा प्रचलित लोकसंस्कृति वाला हिस्सा आवागमन के बाद, अर्थात चित्र दीर्घा के ठीक ऊपर हो।

लेख को बेहतर बनाने के मेरे कुछ सुझाव हैं😊🙏  Innocentbunny ;)    वार्ता  13:19, 15 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

उपरोक्त टिपप्णियों पर कार्रवाई की गई हैं। उन पर उत्तर वार्ता:आमेर दुर्ग पृष्ठ पर उपलब्ध हैं। आगे की चर्चा व टिप्पणियां जो लेख सम्पादन संबंधी हैं, वहीं हैं।आशीष भटनागरवार्ता 05:29, 21 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]
आर्यावर्त की टिप्पणी - २

नमस्ते आशीष जी, लाल कड़ियों को ठीक करने और उनके स्वतंत्र लेख बनाने में आपने जो मेहनत की है उसके लिए धन्यवाद। अभी मैं संदर्भों की जांच कर रहा हूँ जिस में कुछ क्षतियाँ मिली हैं जो निम्न लिखित है। उसके बाद मैं कड़ियों वाले सभी लेखों की जांच करने वाला हूँ। लगे हाथ आप स्वयं भी देख लें कि निर्वाचित लेख से जुड़े सभी कड़ीं वालें लेख कम से कम अच्छे आधार स्तर के हो।

  • संदर्भ क्रमांक ३ में कड़ीं काम नहीं कर रही और कड़ीं विकिपाठ के रूप में दिख रही है। कृपया संदर्भ ३ को ठीक करें।
  • कृपया संदर्भ ५ में अभिगमन तिथि जोड़ें।
  • संदर्भ १८ में ' [टॉड.द्वितीय.२८१]' लिखा है। ये है क्या?
  • संदर्भ १९ में अभिगमन तिथि आदि जानकारी नहीं है।
  • संदर्भ २० में दी गयी कड़ीं मृत हो चुकी। कृपया आर्काइव करें।
  • संदर्भ २२ आमेर के कच्छवाहों का इतिहास में अभिगमन तिथि आदि जानकारी जोड़ें।
  • संदर्भ २७ जलेब चौक पर सूचनापट में कॉमन्स के एक चित्र की कड़ीं दी गई है जो मृत कड़ीं है और इसके कारण ही लेख में मृत कड़ियां वाले लेख की छुपी श्रेणी भी स्वतः लग गयी है।
  • संदर्भ २८ गणेश पोल पर सूचनापट भी मृत कड़ीं।
  • संदर्भ ३८ में टाइम्स ऑफ इंडिया की कड़ीं है इसमें भाषा अंग्रेजी एवं अभिगमन तिथि लिखी होनी चाहिये।
  • संदर्भ ३४ से लेकर ४० तक अन्य भाषा के संदर्भ हैं पर भाषा का उल्लेख नहीं। कुछ में अभिगमन तिथि भी नहीं।
  • संदर्भ ४१, ४२ में कड़ीं के साथ अभिगमन तिथि आदि जानकारी भी जोड़ें।
  • संदर्भ ४५ राजस्थान के अरावली.. वाले में अभिगमन तिथि आदि जानकारी जोड़ें।
  • संदर्भ ४८ में लिखा है कि अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर फिल्म के लेख में सन्दर्भ उपस्थित, तो क्या ये संदर्भ देखने के लिए पाठकों को अंग्रेजी विकिपीडिया पर भेजना पड़ेगा? और भेजेंगे तो फिर पाठक लेख भी वहीं पढ़ लेंगे। कृपया वहां जो भी संदर्भ हो उसे यहां डालें।

कृपया ध्यान दें कि एक भी संदर्भ जोड़ने या निकालने पर संदर्भ के क्रमांक बदल सकते हैं। वर्तमान में जो क्रमांक है उसके अनुसार लिखा गया है। धन्यवाद।--आर्यावर्त (वार्ता) 14:54, 8 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]

उपरोक्त टिप्पणियाँ लेख के वार्ता पृष्ठ पर जोड़ी गईं।--आशीष भटनागरवार्ता 01:04, 12 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव कुमार द्वारा समीक्षा
आर्यावर्त की टिप्पणी - ३

निर्वाचित लेख मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित होता है और लेख से जुड़ी कड़ियों पर क्लिक करके पाठक उक्त लेख में जाते हैं इसलिए निर्वाचित लेख से जुड़े लेख में कोई बड़ी समस्या नहीं होनी चाहिए। लेख कम से कम अच्छे आधार स्तर का हो जिसमें केवल एक वाक्य न हो, एक संदर्भ, एक श्रेणी अवश्य हो। कड़ीं से जुड़े लेखों की जाँच करते समय कुछ समस्याएँ सामने आई है जो निम्नलिखित है।

  1. कछवाहा - इस लेख में एक भी सन्दर्भ नहीं। पाठ भी विकिफ़ाइ करने की आवश्यकता है।
  2. लेख में किसी एक लेख की कड़ीं बार बार नहीं जोड़ी जानी चाहिए। कछवाहा की कड़ीं लेख की भूमिका में कालांतर में कछवाहा राजपूत मान सिंह प्रथम ने राज किया व इस दुर्ग का निर्माण करवाया: और यह महल कछवाहा राजपूत महाराजाओं एवं उनके परिवारों का निवास स्थान हुआ करता था' वाक्यों में जोड़ी गई है। एक ही रखें।
  3. नामपेन्ह - इस लेख को अच्छे आधार स्तर का बनाये जिसमें कम से कम एक संदर्भ और थोड़ी बहूत जानकारी हो।
  4. राजस्थान के पर्वतीय दुर्गों में अंग्रेज़ी विकि के लेख की कड़ीं दी गई है। उसे तुरंत हटाया जाए। उससे पाठक अंग्रेजी विकि पर चले जाते हैं। लेख में कड़ियाँ इसलिए जोड़ी जाती है कि पाठक एक लेख से रुचि वालें दूसरे लेख में जा सकें परंतु दूसरे विकि पर भेजने से हिन्दी विकि का ही नुकसान है।
  5. विश्व धरोहर स्थलों की सूची लेख में अनेक लालकड़ियाँ हैं। एक भी सन्दर्भ नहीं है।
  6. शिव लेख में एक भी सन्दर्भ नहीं है।

दूसरे कड़ीं से जुड़े लेखों के लिए आगे समीक्षा की जाएगी। अभी समयावधि के कारण अर्धविराम।--आर्यावर्त (वार्ता) 13:48, 27 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]

उपकरण
(प्रस्तावक: आशीष भटनागरवार्ता 10:00, 6 अप्रैल 2018 (UTC))[उत्तर दें]

लेख की माह से तैयार है। निर्वाचन हेतु प्रस्तुत है।

समर्थन

विरोध

टिप्पणिया~ं

आर्यावर्त की टिप्पणी ३ का क्या हुआ?--आर्यावर्त (वार्ता) 10:14, 6 अप्रैल 2018 (UTC)[उत्तर दें]