"दबंग": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{Infobox film
{{Infobox film
| name = दबंग
| name = दबंग
| image = Dabangg poster1.jpg
| image = Dabangg poster1.jpg
| image size = 175px
| image size = 175px
| caption = फ़िल्म का पोस्टर
| caption = फ़िल्म का पोस्टर
| director = अभिनव कश्यप
| director = अभिनव कश्यप
| producer = [[अरबाज़ खान]]
[[मलाइका अरोरा खान]]
धिल्लिन मेहता
| producer = [[अरबाज़ खान]]
[[मलाइका अरोरा खान]]
धिल्लिन मेहता
| writer = दिलीप शुक्ला
अभिनव सिंह कश्यप
| writer = दिलीप शुक्ला
अभिनव सिंह कश्यप
| starring = सलमान खान
अरबाज़ खान
[[सोनाक्षी सिन्हा]]
[[सोनू सूद]]
[[विनोद खन्ना]]
[[डिम्पल कपाडिया]]
[[अनुपम खेर]]
| starring = सलमान खान
अरबाज़ खान
[[सोनाक्षी सिन्हा]]
[[सोनू सूद]]
[[विनोद खन्ना]]
[[डिम्पल कपाडिया]]
[[अनुपम खेर]]
| music = [[साजिद-वाजिद]]
[[ललित पंडित]]
| music = [[साजिद-वाजिद]]
[[ललित पंडित]]
| cinematography = महेश लिमये
| cinematography = महेश लिमये
| editing = प्रणव वि. धीवर
| editing = प्रणव वि. धीवर
| released = {{Film date|df=y|2010|9|10}}
| released = {{Film date|df=y|2010|9|10}}
| distributor = श्री अष्टविनायक सिने विज़न
अरबाज़ खान प्रोडक्शंस
| distributor = श्री अष्टविनायक सिने विज़न
अरबाज़ खान प्रोडक्शंस
| runtime = 125 मिनट<ref>{{cite web|title="Lots of people are declaring Dabangg as huge hit already" - Arbaaz Khan|url=http://www.bollywoodhungama.com/features/2010/09/07/6624/index.html|publisher=Bollywood Hungama|accessdate=1 नवम्बर 2010}}</ref>
| runtime = 125 मिनट<ref>{{cite web|title="Lots of people are declaring Dabangg as huge hit already" - Arbaaz Khan|url=http://www.bollywoodhungama.com/features/2010/09/07/6624/index.html|publisher=Bollywood Hungama|accessdate=1 नवम्बर 2010}}</ref>
| country = {{Film India}}
| country = {{Film India}}
| language = हिन्दी
| language = हिन्दी
| budget = {{INRConvert|30|c}}<ref>{{cite web|url=http://www.business-standard.com/india/news/%3Ci%3Edabangg-%3Ci%3Ealreadyhit-say-exhibitors/407654/%7Caccessdate=2010-09-07 |title=Dabangg already a hit, say exhibitors|publisher=[[Business Standard]]|accessdate=4 दिसम्बर 2011}}</ref>
| budget = {{INRConvert|30|c}}<ref>{{cite web|url=http://www.business-standard.com/india/news/%3Ci%3Edabangg-%3Ci%3Ealreadyhit-say-exhibitors/407654/%7Caccessdate=2010-09-07 |title=Dabangg already a hit, say exhibitors|publisher=[[Business Standard]]|accessdate=4 दिसम्बर 2011}}</ref>
| gross = {{INRConvert|213|c}}<ref name="boi">{{cite web|url=http://boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=3327&nCat=box_office_news|title=ZNMD Amongst All Time Top Ten Worldwide Grossers|publisher=Box office India|accessdate=2011-08-19|date=17 अगस्त 2011|archiveurl=http://archive.is/7U6t|archivedate=2012-07-12}}</ref>
| gross = {{INRConvert|213|c}}<ref name="boi">{{cite web|url=http://boxofficeindia.com/boxnewsdetail.php?page=shownews&articleid=3327&nCat=box_office_news|title=ZNMD Amongst All Time Top Ten Worldwide Grossers|publisher=Box office India|accessdate=2011-08-19|date=17 अगस्त 2011|archiveurl=http://archive.is/7U6t|archivedate=2012-07-12}}</ref>

'''''दबंग''''' ({{lang-en|Dabangg}}) २०१० में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने व् निर्माण [[अरबाज़ खान]] ने किया है। फ़िल्म में सलमान खान और [[सोनाक्षी सिन्हा]] मुख्य भूमिका में है। यह फ़िल्म सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय क्षेत्र में पदार्पण करवाती है। ''दबंग'' को [[ईद]] के दिन १० सितम्बर २०१० को १६०० पद्रों पर रिलीज़ किया गया था।
'''''दबंग''''' ({{lang-en|Dabangg}}) २०१० में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने व् निर्माण [[अरबाज़ खान]] ने किया है। फ़िल्म में सलमान खान और [[सोनाक्षी सिन्हा]] मुख्य भूमिका में है। यह फ़िल्म सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय क्षेत्र में पदार्पण करवाती है। ''दबंग'' को [[ईद]] के दिन १० सितम्बर २०१० को १६०० पद्रों पर रिलीज़ किया गया था।

21:03, 1 फ़रवरी 2017 का अवतरण

दबंग

फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक अभिनव कश्यप
लेखक दिलीप शुक्ला
अभिनव सिंह कश्यप
निर्माता अरबाज़ खान
मलाइका अरोरा खान
धिल्लिन मेहता
अभिनेता सलमान खान
अरबाज़ खान
सोनाक्षी सिन्हा
सोनू सूद
विनोद खन्ना
डिम्पल कपाडिया
अनुपम खेर
छायाकार महेश लिमये
संपादक प्रणव वि. धीवर
संगीतकार साजिद-वाजिद
ललित पंडित
वितरक श्री अष्टविनायक सिने विज़न
अरबाज़ खान प्रोडक्शंस
प्रदर्शन तिथियाँ
• 10 सितम्बर 2010 (2010-09-10)
लम्बाई
125 मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 30 करोड़ (US$4.38 मिलियन)[2]
कुल कारोबार 213 करोड़ (US$31.1 मिलियन)[3]

दबंग (अंग्रेज़ी: Dabangg) २०१० में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अभिनव कश्यप ने व् निर्माण अरबाज़ खान ने किया है। फ़िल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में है। यह फ़िल्म सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय क्षेत्र में पदार्पण करवाती है। दबंग को ईद के दिन १० सितम्बर २०१० को १६०० पद्रों पर रिलीज़ किया गया था।

फ़िल्म ने रिलीज़ के बाद कई रिकोर्ड तोड़े और इसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए फ़िल्मफेयर और राष्ट्रिय दिलम पुरस्कार शामिल है।

कथानक

चुलबुल पांडे, एक छोटा बच्चा, अपने सौतेले भाई मखंचंद "मक्खी" पांडे, सौतेले पिता प्रजापति पांडे (विनोद खन्ना) और माँ नैना देवी (डिम्पल कपाडिया) के साथ उत्तर प्रदेश के लालगंज में रहता है। उसके सौतेले पिता हमेशा मक्खी की बाजु लेते है जिसके करण चुलबुल हमेशा गुस्सा रहता है।

२१ साल बाद, एक गुंडों की टोली बैंक लुट कर पैसे गिन रही होती है जब चुलबुल पांडे (सलमान खान), जो अब एक पुलिस वाला है, गुंडों को मार कर पैसे बचा लेता है पर आखिर में सरे पैसे अपने पास ही रख लेता है। चुलबुल (जो अक्सर खुद को रोबिन हूड पांडे कहता है) अभी भी अपने परिवार के साथ रहता है जो उसे खास पसंद नहीं करते।

मक्खी (अरबाज़ खान) गांव की लड़की निर्मला (माही गील) से प्यार करता है जिसके पिता मास्टर जी (टीनू आनंद) उनके इस रिश्ते के खिलाफ़ है। दूसरी तरफ चुलबुल रजो (सोनाक्षी सिन्हा) से प्यार करने लगता है जिसे उसने एक पुलिस इनकाउंटर के दौरान देखा था।

छेदी सिंह (सोनू सूद) (जो छात्र परिषद का अध्यक्ष है और एक बदमाश भी) चुलबुल से मिलकर उसे बताता है की जिन आदमियों को उसने पिता था और जिसने पैसे उसने ले लिए है वह उसकी पार्टी के लोग थे और वह पैसा पार्टी फंड का पैसा है। पर वह चुलबुल को माफ़ करने का प्रस्ताव रखता है यदि चुलबुल उसके लिए काम करे। चुलबुल उसका प्रस्ताव ठुकरा देता है।

मक्खी अपने पिता से निर्मला के साथ शादी करने की बात करता है पर उसके पिता उसे यह कहकर की उन्हें पैसों की ज़रूरत है ताकि वह कर्ज़ा चूका सके और, उसका प्रस्ताव ठुकरा देते है और उसे किसी अमीर लड़की के साथ शादी करने को कहते है। मक्खी पैसों के लिए बेताब होकर चुलबुल की अलमारी से पैसे चुरा लेता है पर उसकी माँ उसे रंगे हाथ पकड़ लेती है। वह माँ को समझाता है की वह यह पैसे निर्मला के पिता को देगा जो दहेज के रूप में वापस उन्हें लौटा देंगे। माँ के मना करने के बावजूद वह पैसे निर्मला के पिता को डे देता है।

दूसरी ओर चुलबुल रजो से मिलकर उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखता है पर वह उसे यहाँ कह कार मना कर देती है की उसे अपने पिता हरिया (महेश मांजरेकर) का ध्यान रखना है जो हमेशा नशे में रहते है। चुलबुल को बाद में अपने घर पर माँ मरी हुई मिलती है। वह अपने सौतेले पिता के पास सुलह करने जाता है परन्तु उसके पिता उसे यह कहा देते है की चुलबुल अब उनके परिवार का हिस्सा नहीं है।

चुलबुल बाज़ार में मक्खी को नए कपडे खरीदते हुए देखता है। उसे इस बात का कोई शक नहीं होता की मक्खी ने पैसे चुराए है। मक्खी उसे बताता है की वह निर्मला से शादी करने वाला है और चुलबुल को आने का निमंत्रण देता है। चुलबुल रजो के पिता हरिया को रजो का हाथ देने के लिए मनाता है और शराब छोड़ने के लिए कहता है। हरिया मान जाता है पर उसे यह समझ जाता है की उसकी बेटी किसी से शादी नहीं करेगी जबतक वह ज़िंदा है और वह चुलबुल के जाने के बाद आत्महत्या कर लेता है। चुलबुल रजो को लेकर मक्खी की शादी में पहुँचता है और उसे पता चल जाता है की मक्खी ने उसके पैसे चुरा कर शादी का खर्चा उठाया है। वह रजो के साथ उसी मंडप में शादी कर लेता है। निर्मला के पिता शर्मिंदा को कर शादी तोड़ देते है।

मक्खी फैक्टरी के एक मजदुर को छोटे से हादसे की वजह से पिट देता है। मजदुर पुलिस स्टेशन जा कर मक्खी के खिलाफ़ गुन्हा दर्ज करने जाता है पर चुलबुल इसकी जगह मक्खी को सबके सामने पिटता है जिससे मक्खी की बदनामी हो जाती है। छेदी सिंह इस बात का फायदा उठा कर चुलबुल को सस्पेंड करवाने की कोशिश करता ही और मक्खी और उसके पिता को लेकर पुलिस थाने पहुँच जाता है। पर मक्खी के पिता चुलबुल के माफ़ी मांगने पर बात को रफादफा कर देते है। चुलबुल दयाल बाबु (अनुपम खेर), जो लोक मंच के अध्यक्ष है, से मिलता है जो स्वयं शेडी सिंह से नफरत करते है। फोनों मिलकर फैसला करते है की चेदी सिंह को काबू में रखेंगे। चुलबुल छेदी सिंह के शराब के ठेकों की शराब में मिलावट करवा देता है जिसकी वजह से कई लोग बीमार पड़ जाते है और सारा नाम छेदी सिंह पर आ जाता है।

चुलबुल से इस बात का बदला लेने के लिए छेदी मक्खी की फैक्टरी जला देता अहि जिसके चलते मक्खी के पिता को दिल का दौरा पड़ जाता है और उन्हें अस्पताल में भारती कर देते है। इस बात से अनजान की छेदी ने ही उनकी फैक्टरी जलाई है, मक्खी पिता के इलाज के पैसों के लिए छेदी सिंह का काम करने को राज़ी हो जाता है। छेदी सिंह उसे एक आमों बक्सा दयाल बाबु को देकर आने को कहता है। पर मक्खी के जाने के बाद बक्से में धमाका हो जाता है जिसमे दयाल बाबु मरे जाते है। छेदी सिंह मक्खी को चुलबुल को मरने का काम देता है। पर मक्खी चुलबुल को मार नहीं पाता और उसके पास जाकर बता देता है की छेदी सिंह ने ही बक्से में बम रखा था। चुलबुल उसे माफ कर देता है और अपने पिता से सुलह कर लेता है।

मक्खी छेदी को मिलता अहि जिसे लगता है की मक्खी ने चुलबुल को मर दिया है और वह उसे बताता है की उसने ही मक्खी की माँ को मारा था। छेदी सिंह को पता चलता है की चुलबुल उसे पकड़ने पुरे पुलिस फ़ौज के साथ आ रहा है। तब मक्खी छेदी को बताता है की उसने चुलबुल को नहीं मारा। आखरी लड़ाई में चुलबुल गुंडों को मार कर मक्खी को बचा लेता है और अंत में यह जान कर की छेदी ने ही उनकी माँ की हत्या की थी, उसे मार देता है।

अंत में चुलबुल मक्खी की शादी निर्मला से करवा देता है और रजो उसे बताती है वह अब माँ बनाने वाली है।

पात्र

संगीत

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."तेरे मस्त मस्त दो नैन"फैज़ अनवरराहत फ़तेह अली खान5:59
2."मुन्नी बदनाम हुई"ललित पंडितममता शर्मा, ऐश्वर्या निगम5:07
3."चोरी किया रे जिया"जलीस शेरवानीसोनू निगम, श्रेया घोषाल4:48
4."उड़ उड़ दबंग"जलीस शेरवानीसुखविंदर सिंह, वाजिद4:13
5."हमका पीनी है"जलीस शेरवानीवाजिद, मास्टर सलीम, शबाब सबरी5:15
6."तेरे मस्त मस्त दो नैन" (भाग 2)फैज़ अनवररहत फ़तेह अली खान, श्रेया घोषाल5:59
7."मुन्नी बदनाम हुई" (रीमिक्स)ललित पंडितममता शर्मा, ऐश्वर्या निगम4:05
8."तेरे मस्त मस्त दो नैन" (रीमिक्स)फैज़ अनवररहत फ़तेह अली खान5:02
9."हमका पीनी है" (रीमिक्स)जलीस शेरवानीवाजिद, मास्टर सलीम, शबाब सबरी4:27
10."दबंग" (थीम) सलमान खान2:48

सन्दर्भ

1. ""Lots of people are declaring Dabangg as huge hit already" - Arbaaz Khan". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि 1 नवम्बर 2010.
2. "Dabangg already a hit, say exhibitors". Business Standard. अभिगमन तिथि 4 दिसम्बर 2011.
3. "ZNMD Amongst All Time Top Ten Worldwide Grossers". Box office India. 17 अगस्त 2011. मूल से 2012-07-12 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-08-19.

बाहरी कड़ियाँ

दबंग इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर