अंतरिक्ष उड़ान (Spaceflight) अंतरिक्ष में गुज़रने वाली प्रक्षेपिक उड़ान होती है। अंतरिक्ष उड़ान में अंतरिक्ष यानों का प्रयोग होता है, जो मानव-सहित या मानव-रहित हो सकते हैं। मानवीय अंतरिक्ष उड़ान में अमेरिकी द्वारा करी गई अपोलो चंद्र यात्रा कार्यक्रम और सोवियत संघ (और उसके अंत के बाद रूस) द्वारा संचालित सोयूज़ कार्यक्रम शामिल हैं। मानव-रहित अंतरिक्ष उड़ान में पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करते सैंकड़ो उपग्रह तथा पृथ्वी की कक्षा छोड़कर अन्य ग्रहों, क्षुद्रग्रहों व उपग्रहों की ओर जाने वाले भारत के मंगलयान जैसे अंतरिक्ष शोध यान शामिल हैं।
The first stage of a Falcon 9 full thrust rocket lands at Landing Zone 1, Cape Canaveral Air Force Station, during Falcon 9 Flight 20 at 01:38 UTC on December 22, 2015 (8:38pm December 21 EST). This was the first successful ground landing of a first stage that was used to launch an orbital payload. The payload it launched, eleven Orbcomm G2 satellites, were successfully placed in orbit, its orbital insertion occurring at the same time as the first stage's landing.
सार्क सैटेलाइट (SAARC Satellite) दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) क्षेत्र के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा प्रस्तावित भू-समकालिक संचार और मौसम विज्ञान उपग्रह है।[3] 2014 में नेपाल में आयोजित 18वें सार्क शिखर सम्मेलन के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उपग्रह सार्क के सदस्य देशों की आवश्यकताओं की सेवा का विचार रखा।[4][5] जो उनकी पड़ोस पहली नीति का हिस्सा था।[6]
हालांकि उपग्रह सार्क क्षेत्र में सेवा करने का इरादा है। पाकिस्तान कार्यक्रम से बाहर निकल गया, जबकि अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी वचनबद्धता देने का वायदा नहीं किया है।
लिउ यांग (Liu Yang) का जन्म 6 अक्टूबर 1978 में हुआ था। लिउ यांग चीनी एयर फोर्स की परिवहन पायलट और अंतरिक्ष यात्री है। 16 जून 2012 को, लिउ यांग चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। जब लिउ यांग को शेह्ज़होउ 9 मिशन पर भेजा गया था।