अंतरिक्ष उड़ान (Spaceflight) अंतरिक्ष में गुज़रने वाली प्रक्षेपिक उड़ान होती है। अंतरिक्ष उड़ान में अंतरिक्ष यानों का प्रयोग होता है, जो मानव-सहित या मानव-रहित हो सकते हैं। मानवीय अंतरिक्ष उड़ान में अमेरिकी द्वारा करी गई अपोलो चंद्र यात्रा कार्यक्रम और सोवियत संघ (और उसके अंत के बाद रूस) द्वारा संचालित सोयूज़ कार्यक्रम शामिल हैं। मानव-रहित अंतरिक्ष उड़ान में पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करते सैंकड़ो उपग्रह तथा पृथ्वी की कक्षा छोड़कर अन्य ग्रहों, क्षुद्रग्रहों व उपग्रहों की ओर जाने वाले भारत के मंगलयान जैसे अंतरिक्ष शोध यान शामिल हैं।
क्रायोजेनिक इंजन-7.5 (Cryogenic Engine-7.5) एक 'क्रायोजेनिक इंजन है। जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने जीएसएलवी मार्क-2 के ऊपरी चरण के लिए विकसित किया गया है। यह इंजन क्रायोजेनिक ऊपरी चरण परियोजना के तहत विकसित किया गया है। इसका प्रयोग रूस का क्रायोजेनिक इंजन केवीडी-1(KVD-1) को स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन से बदलने का था। जीएसएलवी मार्क-1 में रूस के क्रायोजेनिक इंजन केवीडी-1 का प्रयोग होता था। लेकिन जीएसएलवी मार्क-2 संस्करण मे स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन का प्रयोग किया गया।