"विकिपीडिया वार्ता:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र": अवतरणों में अंतर
संजीव कुमार (वार्ता | योगदान) →टिप्पणी भाग २: टिप्पणी-उत्तर |
Mala chaubey (वार्ता | योगदान) |
||
पंक्ति 95: | पंक्ति 95: | ||
::{{सुनो|संजीव कुमार}} आपका मतलब ऐसे तो नहीं जैसे मैंने इस चित्र पर हिन्दी विवरण डाला हैं:[[mw:File:Kazakhs people.jpg]]।--<b>[[User:हिंदुस्थान वासी|<font color="sky blue">पीयूष मौर्या</font>]]</b><sup>[[User talk:हिंदुस्थान वासी|<font color="kesari">वार्ता</font>]]</sup> 15:40, 9 सितंबर 2014 (UTC) |
::{{सुनो|संजीव कुमार}} आपका मतलब ऐसे तो नहीं जैसे मैंने इस चित्र पर हिन्दी विवरण डाला हैं:[[mw:File:Kazakhs people.jpg]]।--<b>[[User:हिंदुस्थान वासी|<font color="sky blue">पीयूष मौर्या</font>]]</b><sup>[[User talk:हिंदुस्थान वासी|<font color="kesari">वार्ता</font>]]</sup> 15:40, 9 सितंबर 2014 (UTC) |
||
:::बिलकुल ठीक समझा आपने। मेरा मतलब इसी से था।<span style="color:green;">☆★</span>[[u:संजीव कुमार|<u>'''<span style="color:Magenta;">संजीव कुमार</span>'''</u>]] ([[User talk:संजीव कुमार|<span style="color:blue;">✉✉</span>]]) 15:57, 9 सितंबर 2014 (UTC) |
:::बिलकुल ठीक समझा आपने। मेरा मतलब इसी से था।<span style="color:green;">☆★</span>[[u:संजीव कुमार|<u>'''<span style="color:Magenta;">संजीव कुमार</span>'''</u>]] ([[User talk:संजीव कुमार|<span style="color:blue;">✉✉</span>]]) 15:57, 9 सितंबर 2014 (UTC) |
||
::: मेरे कहने का अभिप्राय यह है, कि ये सब बातें होती रही तो वार्ता लंबी खिंच जाएगी। इसलिए अब वार्ता को सीमित किया जाए और यह नियम स्वीकार्य है या किसी संशोधन की आवश्यकता है, इसपर वार्ता को केन्द्रित किया जाये।--<b>[[User:Mala chaubey|<font color="FF990">माला चौबे</font>]]</b><sup>[[User talk:Mala chaubey|<font color="green">वार्ता</font>]]</sup> 07:31, 10 सितंबर 2014 (UTC) |
07:31, 10 सितंबर 2014 का अवतरण
मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र आवश्यकताएँ
प्रबंधक सूचनापट पर हुई चर्चा के पश्चात मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र को एक नया रूप देने का प्रयास किया गया है। इसके लिए आप सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है। नई आवश्यकताओ को लिखा गया है जिनके ऊपर इस अनुभाग में मतैक्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अपना पक्ष उपयुक्त स्थान में दर्ज कराएँ। धन्यवाद।
समर्थन
- नामांकनकर्ता के तौर पर।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 13:52, 12 जून 2014 (UTC)
- समर्थन – मुझे वर्तमान नियमों में आपत्ति नहीं है और समस्या आने पर इन्हें भविष्य में विस्तारित किया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:21, 26 जून 2014 (UTC)
- समर्थन - ये नियम हमारी हिन्दी विकिपीडिया के लिए सही हैं और जैसा कि संजीव जी ने कहा समस्या आने पर इन्हें भविष्य में विस्तारित किया जा सकता है।--पीयूष मौर्यावार्ता 12:11, 9 सितंबर 2014 (UTC)
- समर्थन – फिलहाल वर्तमान नियमों के साथ चलने में मुझे कोई आपत्ति नही है। मेरी कुछ जिज्ञाषाएं अभी भी अस्पष्ट है, जिसपर बाद में भी चर्चा हो सकती है।--माला चौबेवार्ता 12:16, 9 सितंबर 2014 (UTC)
विरोध
टिप्पणी
- संजीव के कुछ प्रश्न और सुझाव
मैं कुछ सवाल और सुझाव लिख रहा हूँ। इसका अर्थ यह न लगाया जाये कि मैं विरोध कर रहा हूँ। मैं केवल इसे समझने का प्रयास कर रहा हूँ।
- हम विकिकॉमन्स पर निर्वाचित चित्र को यहाँ ले रहे हैं तो क्या यहाँ उसे पुनः नामांकित करने की आवश्यकता है?
- मुझे लगता है यहाँ इसे पुनः नामांकित करना आवश्यक है और नामांकनकर्ता सम्बंधित पृष्ठ निर्मित करे। नामांकन कर्ता यदि इस तरह के अधिक नामांकन करता है तो उसे सम्बंधित बार्नस्टार दिये जायें।
- यदि पर्याप्त मात्रा में नामांकन नहीं आते हैं तो सक्रिय प्रबन्धकों की जिम्मेदारी बनती है कि वो बिना नामांकन के सम्बधित पृष्ठों का निर्माण करें और चित्र का प्रयोग करें।
- नामांकन कौन-कौन कर सकता है? कई बार नामांकन कुछ आईपी से भी आने लगते हैं क्या उन्हें भी मानदण्डों पर परखा जाये?
- संजीव जी, विकिपीडिया:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र/उम्मीदवार पृष्ठ अभी बना नहीं है। यहाँ पर केवल किस प्रकार के चित्र चुने जा सकते हैं उसके मापदंड तैयार किए गए हैं। नामांकन करना, कैसे करना, बार्नस्टार आदि बाद की प्रकिया का हिस्सा हैं।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:30, 12 जून 2014 (UTC)
- ↪ क्यों नहीं! विकिपीडिया पर सदस्य बनना मात्र एक सुविधा का विषय है। ░▒▓► शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)
- आधार से बेहतर – कुछ शब्द सीमा निर्धारित करना उचित रहेगा जैसे क्या आप जानते हैं के लिए लेख की न्युनतम शब्द निर्धारित है।
- यदि चित्र से सम्बंधित एक से अधिक लेख बने हैं जिनमें एक को छोड़कर अन्य लेख आधार हैं तो उस अवस्था में इस नियम को कैसे परिभाषित किया जायेगा?
- ↪ मेरे ख्याल से, चित्र में दर्शाया गया मुख्य विषय उच्च गुणवत्त्ता का होना चाहिए (जैसे की समाचार में लिंक्ड लेखों को होना होता है)। बाकी लिंक्ड लेख भी आधार कम से कम प्रारम्बिक अवस्था से ऊपर के होने चाहिए। ░▒▓► शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)
- सम्बंधित लेख आधार से बेहतर है लेकिन उसमें चित्र केवल एक उदाहरण के तौर पर अथवा चित्र दीर्घा में जुड़ा हुआ है तब क्या उस लेख को चित्र से सम्बद्ध माना जाये?
- ↪ "चित्र ज्ञानवर्धक है अर्थात उसका ज्ञानकोशीय महत्व है।" इसका मतलब ऐसे चित्र ही चुने जाने चाहिए जिनकी अपनी महत्वता हो। ऐसे में अगर लेख में उन्हें प्रमुख स्थान नहीं मिला है, तो उसे मिलना चाहिए। चित्र दीर्घा में भी हो सकता है। ░▒▓► शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)
- यह संजीव जी अनुपूरक नियम के तहत आएगा। मैं यह चाहता हूँ कि साथ-साथ दोनों प्रकिया चलती रहें: यह चर्चा भी और 'मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र' से सम्बन्धित पृष्ठ, साँचो, आदि का निर्माण भी इसलिए मैने प्रबन्धक सूचनापट पर आप सबका सहयोग माँगा है।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:30, 12 जून 2014 (UTC)
- ↪ एक उपाय है। साइट पर "निर्वाचित चित्र चुनाव सप्ताह" के नाम से बैनर लगाएं जा सकते हैं, तांकि थोक में नामांकन आये, और प्रबंधक एक बार में ही आने वाले महीनों के लिए काम निपटा सकें। हालांकी, कोई भी सदस्य "निर्वाचन सप्ताह" के पूर्ण होने के बाद भी नामांकन कर पायेगा। ░▒▓► शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)
- किसी विशेष पक्ष की धारणा – कई बार हम विशेष पर्वों पर विशेष चित्र प्रदर्शित करते हैं जैसे यदि यह नियमावली बन चुकी होती तो मैं चाहता कि आज फीफा से सम्बंधित कोई चित्र मुखपृष्ठ पर होता जिससे विकि के तुरन्त अद्यतन होने का सन्देश लोगों तक जाये। क्या यह विशेष पक्ष को नहीं दिखाता? यह नियम कुछ अधुरा सा प्रतीत होता है।
- कई बार कुछ विषय विवादस्पद होते नहीं हैं लेकिन कुछ सदस्य जाने-अनजाने में उन्हें ऐसा बना देते हैं जिससे वो विषय ही विवादों में प्रतीत हो रहा है। उस अवस्था में क्या किया जाये।
- कुछ चित्रकार विवादस्पद होते हैं लेकिन उनके कुछ चित्र बहुत ही विचित्र और ज्ञानवर्धक हो सकते हैं, उस अवस्था में चित्र को क्या विवादस्पद नहीं माना जाता?
- उदाहरण देता हूँ। उत्कृष्ट श्रेणी के मानचित्र भी मुखपृष्ठ पर दिखाए जा सकते हैं परन्तु अगर कल कोई जम्मू और कश्मीर राज्य या आज़ाद कश्मीर का मानचित्र नामांकित कर दे तो इस मापदंड के तहत उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। अन्य प्रकरण में सदस्यों द्वारा स्थापित मतैक्य सर्वोच्च होगा।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:30, 12 जून 2014 (UTC)
- ज्ञानकोशीय महत्व – जब चित्र से सम्बंधित एक लेख विकिपीडिया पर पहले से मौजुद है (नियम 2 के अनुसार) तो क्या चित्र के ज्ञानकोशीय होने पर सन्देह किया जायेगा?
- क्या किसी व्यक्ति (जैसे किसी राजनेता, वैज्ञानिक, कलाकार, उद्यमी अथवा कोई प्रसिद्ध व्यक्ति) का चित्र ज्ञानकोशीय महत्व का माना जायेगा? क्योंकि ऐसे चित्रों में वैचारिक मतभेद बहुत होते हैं।
- ↪ यह भी हमें चर्चा एवं मतदान पर छोड़ देना चाहिए। लेकिन हमें किसी जीवित व्यक्ति विशेष के चित्र डालने से बचना चाहिए, विशेष कर अगर वह विवादों में घिरा हो।░▒▓► शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)
- एक चीनी कहावत पढ़ी थी मैंने किसी इतिहास की पुस्तक में, उसके अनुसार एक चित्र हजारों शब्दों से भी बढ़कर होता है अर्थात प्रत्येक चित्र में ज्ञान का बहुत बड़ा भण्डार होता है केवल समझने वाले की दृष्टि पर निर्भर करता है। ऐसी अवस्था में चित्र का ज्ञानकोशीय महत्व किस तरह का है। इसका वर्णन आवश्यक प्रतीत होता है।
- सर्वप्रथम यह स्पष्ट करना चाहूँगा कि कॉमन्स पर ऐसे चित्र ही निर्वाचित बनते हैं जो ज्ञानकोशीय महत्व के होते हैं, परन्तु कुछ चित्र अधिक ज्ञानवर्धक होते हैं। उदाहरण के लिए शकीरा और बाघ दोनों पर लेख मौजूद हैं परन्तु क्या आप शकीरा के चित्र और एक विलुप्तप्राय जीव बाघ के चित्र को समान ज्ञानकोशीय श्रेणी में रखेंगे? इसी प्रकार चिड़ियाघर के पिंजरे में कैद बाघ और सुंदरवन के प्राकृतिक वातवरण में मौजूद बाघ का चित्र समान रूप से ज्ञानकोशीय नहीं हो सकते।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:30, 12 जून 2014 (UTC)
- चित्र का वर्णन (पुनः नियम 2) जब पृष्ठ हिन्दी में बनाया गया है तो कौनसा वर्णन हिन्दी में नहीं होगा?
- शायद यहाँ "चित्र का वर्णन" से तात्पर्य उस वर्णन से है जो चित्र के साथ मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित होगा। उस अवस्था में इसकी भी कुछ शब्द/अक्षर सीमा होना आवश्यक हो जाता है।
- कॉमन्स के 'चित्र' नामस्थान पर मौजूद उस चित्र के वर्णन की बात यहाँ कही गई है। मैं इसे स्पष्ट कर दूँगा। शब्द सीमा आदि उम्मीदवार पृष्ठ पर उल्लेखित होंगे।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:30, 12 जून 2014 (UTC)
- ↪ मेरे ख्याल से नामांकनकर्ता को ही चित्र को वर्णन करने का मौक़ा देना चाहिए। वही चित्र की महत्वता समझा पायेगा। चित्र विवरण पृष्ठ से भी यह विवरण लिया जा सकता हैं। "क्या आप जानते हैं" की तर्ज़ पर शब्द सीमा तय की जा सकती है। ░▒▓► शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)
- शायद यहाँ "चित्र का वर्णन" से तात्पर्य उस वर्णन से है जो चित्र के साथ मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित होगा। उस अवस्था में इसकी भी कुछ शब्द/अक्षर सीमा होना आवश्यक हो जाता है।
☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:25, 12 जून 2014 (UTC)
- बिल जी, वर्तमान आवश्यकतायें जरुरी तो प्रतीत हो रही हैं लेकिन उन्हें थोड़ी विस्तारित करने की आवश्यकता महसूस हो रही है। एक दो दिन अन्य सदस्यों की टिप्पणियाँ देखकर आगे की टिप्पणी अथवा समर्थन करूँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:36, 12 जून 2014 (UTC)
- माला चौबे की जिज्ञाषाएं
- यदि कोई नामांकनकर्ता किसी मॉडल अथवा टीवी होस्ट की अर्धनग्न आकर्षक तस्वीरें नामांकित करे और यह तर्क दे कि "पेशेवर - ग्लैमर फोटोग्राफी की यह शैली व्यावसायिक तौर पर प्रयोग किया जाता है और जनसांख्यिकीय के लिए आकर्षक माना जाता है। इस प्रकार की छवि सौंदर्य प्रसाधन, प्रकाश और तकनीक के साथ-साथ एअर ब्रशिंग आदि के संयोजन हेतु उपयोग में लाया जा सकता है।" जबकि इसका दूसरा पक्ष अत्यंत भयावह है, तो क्या इस प्रकार की छवि को भी ज्ञानकोशीय महत्व का माना जायेगा?
- किसी चित्र विशेष पर चर्चा तब की जा सकती है जब वे नामाँकित होंगे। अन्यथा यह वार्ता लंबी खिंच जाएगी। मेरा सुझाव है कि इस समय वार्ता को इस बात तक सीमित रखा जाए कि यह नियम स्वीकार्य है या किसी संशोधन की आवश्यकता है। --☎मनोज खुराना वार्ता 06:47, 26 जून 2014 (UTC)
- किसी राजनेता, वैज्ञानिक, कलाकार, साहित्यकार, उद्यमी अथवा कोई जीवित प्रसिद्ध व्यक्ति का चित्र प्रासंगिकता के आधार पर तय होगा या विवादों, मतभेदों, मिथ्याभिमानी टिप्पणियों अथवा सनक वाली टिप्पणियों के आधार पर? जैसे किसी जीवित व्यक्ति को प्रमुख उतरदायित्व मिलता है अथवा उन्हें किसी उल्लेखनीय सम्मान अथवा पुरस्कार से नवाजा जाता है और कुछ सदस्यों द्वारा उस विषय को पूर्व विवादित बनाया गया हो तो ऐसी स्थिति में चित्र पर विचार होगा या नहीं?
- कई बार कुछ विषय विवादस्पद होते नहीं हैं लेकिन कुछ सदस्य जाने-अनजाने में उन्हें ऐसा बना देते हैं जिससे वो विषय ही विवादों में प्रतीत हो रहा है। उस अवस्था में प्रबन्धक की भूमिका क्या होगी?
- यहाँ भी मेरा विचार उपरोक्त जैसा ही है। विवादित या अविवादित का फैसला उस समय चर्चा में किया जाएगा। यहाँ हमें इस बात पर विचार व्यक्त करना है कि यदि चर्चा के बाद कोई चित्र विवादित घोषित होता है तो उसे शामिल ना किया जाए- क्या यह नियम स्वीकार्य है?
- किसी विशेष पर्व अथवा समारोह आदि पर विशेष चित्र प्रदर्शित करने हेतु तुरन्त अद्यतन करने का नियम क्या होगा?
- माला जी से मैं सहमत हूँ। अपवाद हेतु भी नियमावली में नियम होना चाहिए। इस मामले में मेरा एक अन्य सुझाव भी है जो नीचे अलग से
दे रहा हूँ। --☎मनोज खुराना वार्ता 06:47, 26 जून 2014 (UTC)
- निर्वाचन के कुछ दिन पश्चात यदि किसी के द्वारा तर्कसंगत विवरण प्रस्तुत कर छवि हटाने का अनुरोध किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में हमारी कार्यप्रणाली क्या होगी?
- माला जी से मैं सहमत हूँ। इसके लिए भी नियमावली में नियम होना चाहिए। एसे में अगला या पिछला निर्वाचित चित्र लगा देना ठीक रहेगा।--☎मनोज खुराना वार्ता 06:47, 26 जून 2014 (UTC)
- नामांकंनकर्ता के द्वारा ही चित्र का ज्ञानकोशीय महत्व, उसकी प्रासंगिकता, गुणवत्ता आदि का वर्णन किया जाना अनिवार्य होगा या मूल्यांकन करने वाले के वर्णन को महत्व दिया जाएगा?
- ये प्रश्न भी नियमावली से संबंधित नहीं है। इसकी चर्चा भी चित्र विशेष के साथ की जा सकती है। --☎मनोज खुराना वार्ता 06:47, 26 जून 2014 (UTC)
इन जिज्ञाषाओं पर प्राप्त टिप्पणियों के पश्चात मैं आगे की शेष टिप्पणी अथवा समर्थन करूँगी।--माला चौबेवार्ता 07:11, 13 जून 2014 (UTC)
- मुझे लगता है जीवित व्यक्तियों के चित्रों को निर्वाचित भले ही किया जा सकता है लेकिन मुखपृष्ठ पर नहीं लाया जाये तो अच्छा है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:50, 13 जून 2014 (UTC)
- शुभम जी द्वारा दिये गये लगभग उत्तर नियमावली में जोड़कर आवश्यकताओं को पूर्ण करने की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:55, 13 जून 2014 (UTC)
- नियमावली में पूर्ण परिवर्तन की आवश्यकता-
- संजीव जी का प्रश्न-* हम विकिकॉमन्स पर निर्वाचित चित्र को यहाँ ले रहे हैं तो क्या यहाँ उसे पुनः नामांकित करने की आवश्यकता है?
- माला जी का प्रश्न- #किसी विशेष पर्व अथवा समारोह आदि पर विशेष चित्र प्रदर्शित करने हेतु तुरन्त अद्यतन करने का नियम क्या होगा?
- इसके अतिरिक्त मेरा भी एक परश्न है जो माला जी के प्रश्न से ही थोड़ा संबंधित है - यदि कोई चित्र हिंदी विकि के हिसाब से महत्वपूर्ण है लेकिन कॉमन्स पर वह निर्वाचित नहीं है तो क्या एसे चित्रों के लिए हम दरवाज़े बंद कर देंगे?
मेरे विचार में यहाँ दो अलग अलग प्रश्न हैं और उनके लिए नियमावली के दो अलग हिस्से करने चाहिएं- १- चित्र का निर्वाचन २-मुखपृष्ठ पर प्रदर्शन
- चित्र का निर्वाचन्- यदि चित्र पहले से ही कॉमन्स पर निर्वाचित है तो इसकी आवश्यकता नहीं। यदि नहीं है तो नई नियमावली बनाई जाए ताकि यहाँ निर्वाचन किया जा सके। वर्तमान नियमावली की नियम संख्या 1 को हटाकर ये नियमावली बनाई जाए। नियम संख्या , , भी इस नियमावली में रखे जा सकते हैं।
- मुखपृष्ठ प्रदर्शन- कॉमन्स का निर्वाचित चित्र है तो नियम 2 से 5 ठीक हैं। यदि चित्र यहाँ निर्वाचित हुआ है तो 3, 4 पर बात हो चुकी होगी। नियम 2 व 5 इस नियमावली में होंगे।
- इसके अतिरिक्त नियम २ में विस्तार करने का मेरा सुझाव है। हमारा उद्देश्य है कि पाठक चित्र देखकर विकि में जितना गहरा उतर सके उतना अच्छा। अतः मेरे विचार से लेख में कम से कम 4-5 अन्य लेखों की कड़ियाँ होना आवश्यक कर देना चाहिए। --☎मनोज खुराना वार्ता 08:37, 26 जून 2014 (UTC)
- मैं मनोज जी की आख्या से पूर्णत: संतुष्ट हूँ और नियमावली में पूर्ण परिवर्तन के पश्चात ही शेष टिप्पणी अथवा समर्थन करूँगी।--माला चौबेवार्ता 12:34, 26 जून 2014 (UTC)
- @Manojkhurana और Mala chaubey: पहले तो आपको अपनी बात के साथ में एक-दो उदाहरण जोड़ना चाहिए जिससे बात और अधिक स्पष्ट हो सके। हम किसी चित्र के दरवाजे बन्द नहीं कर रहे लेकिन चित्र की गुणवता को आधार बना रहे हैं। कॉमन्स पर हमेसा कई चित्र निर्वाचित होते हैं अतः वहाँ बहुत से चित्र आसानी से मिल सकते हैं और यदि चित्र निर्वाचित होने की गुणवता रखता है तो हम उसे कॉमन्स पर भी निर्वाचित करवा सकते हैं। अतः हम यहाँ किसी चित्र के दरवाजे बन्द नहीं कर रहे।
- मनोज जी, मुखपृष्ठ पर प्रदर्शन के लिए चित्र का निर्वाचित होना आवश्यक है। यदि चित्र कॉमन्स पर निर्वाचित है लेकिन हमें उस चित्र से सम्बंधित कोई जानकारी नहीं है तो हम उसे मुखपृष्ठ पर नहीं लगा सकते और यदि लगा भी दिया तो उसका कोई लाभ नहीं होगा। यदि कोई चित्र कॉमन्स पर निर्वाचित नहीं है तो हमें उस चित्र को वहाँ ही निर्वाचित करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे यहाँ चित्रों की समीक्षा करने वाले बहुत कम लोग हैं और इस प्रक्रिया में निर्वाचित पृष्ठों के लिए जो समय लग रहा है वैसा ही लम्बा समय चित्रों के निर्वाचन में लगने लगेगा। परिणाम ये होगा कि एक लम्बे समय (शायद महीनों तक) एक ही चित्र मुखपृष्ठ पर बना रहेगा।
- नियम २ के विस्तार की बात आती है तो उसमें हमें पहले एक लेख से आरम्भ करना चाहिए। जब हम अगले ३-४ माह के लिए चित्र निश्चित कर देंगे तो इसका विस्तार करके दो लेख तक पहुँचना चाहिए। यदि हम शुरुआत में ही ४ से आरम्भ करेंगे तो मुखपृष्ठ पर चित्रों को लाना मुश्किल हो जायेगा।
- माला जी, आप भी मेरी टिप्पणियों से अपनी आपत्ति लिख सकतीं हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:58, 26 जून 2014 (UTC)
- @संजीव कुमार और Mala chaubey:- संजीव जी आपके इस तर्क से मैं सहमत हुँ तथा मेरे प्रश्न का 90% समाधान इस तर्क से हो गया कि यदि चित्र कॉमन्स पर निर्वाचित ना हो तो उसे यहाँ की बजाय वहीं नामाँकित किया जाए। अब 10% समस्या बचती है एसे चित्रों की जो कॉमन्स पर न हों लेकिन हिंदी विकि पर हों जैसे कि गैर मुक्त उचित उपयोग आदि। इन चित्रों के लिए क्या नियम हैं? और हाँ, नियम २ में मैंने मुख्य लेख में मौजूद कड़ियों की संख्या की बात की है, लेखों की नहीं। किसी भी लेख में ४-५ कइ़ियाँ तो भूमिका की दो पंक्तियों में ही मिल जाती हैं। फिर भी कम से कम दो तो अवश्य ही होनी चाहिएँ ताकि पाठक को एक से दूसरे, दूसरे से तीसरे लेख तक पहुँचाया जा सके। --☎मनोज खुराना वार्ता 10:29, 27 जून 2014 (UTC)
- मनोज जी, यहाँ कड़ियाँ जोड़ने वाली बात अभी मैं समझ नहीं पाया हूँ (शायद ढ़ंग से पढ़ी भी नहीं है, कल इसे समझकर जबाब दुँगा)। लेकिन गैर मुक्त चित्रों के बारे में आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास कर रहा हूँ। गैर मुक्त चित्र विकिपीडिया पर केवल उन पृष्ठों के लिए होता है जहाँ हमें चित्र लगाना बहुत आवश्यक होता है और मुक्त चित्र उपलब्ध न हो। चूँकि गैर मुक्त चित्रों की गुणवता भी वास्तविक चित्र से बहुत कम कर दी जाती है और वहाँ इस बात का उल्लेख भी होता है कि इस चित्र को अन्य किसी जगह प्रयोग में लेने के लिए नहीं रखा गया है। एक निर्वाचित चित्र के लिए यह आवश्यक है कि सम्बंधित चित्र के सभी अधिकार विकिपीडिया के पास हों। गैर मुक्त चित्र की अवस्था में ये अधिकार हमारे पास नहीं होते। इस अवस्था में गैर मुक्त चित्र को निर्वाचित नहीं किया जा सकता। वैसे गैर मुक्त चित्रों के बारे में शुभम जी अथवा बिल जी आपको पूर्ण जानकारी देंगे और यदि वो अभी समय नहीं निकाल पाये तो जुलाई में सिद्धार्थ जी वापस आ ही रहे हैं। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 11:12, 27 जून 2014 (UTC)
- @Manojkhurana और Mala chaubey: पहले तो आपको अपनी बात के साथ में एक-दो उदाहरण जोड़ना चाहिए जिससे बात और अधिक स्पष्ट हो सके। हम किसी चित्र के दरवाजे बन्द नहीं कर रहे लेकिन चित्र की गुणवता को आधार बना रहे हैं। कॉमन्स पर हमेसा कई चित्र निर्वाचित होते हैं अतः वहाँ बहुत से चित्र आसानी से मिल सकते हैं और यदि चित्र निर्वाचित होने की गुणवता रखता है तो हम उसे कॉमन्स पर भी निर्वाचित करवा सकते हैं। अतः हम यहाँ किसी चित्र के दरवाजे बन्द नहीं कर रहे।
- मनोज जी की बातों से सहमत हूँ कि इस समय वार्ता को इस बात तक ही सीमित रखा जाए कि यह नियम स्वीकार्य है या किसी संशोधन की आवश्यकता है। साथ ही नियम २ में विस्तार करने के उनके सुझाव पर मेरी पूर्ण सहमति है। उनका यह भी कहना अर्थपूर्ण है कि अपवाद हेतु भी नियमावली में नियम होना चाहिए। संजीव जी ने काफी हद तक स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है, किन्तु कुछ जिज्ञाषाएं अभी भी अस्पष्ट है। इस पर भी प्रकाश डालने की जरूरत है।--माला चौबेवार्ता 06:26, 30 जून 2014 (UTC)
टिप्पणी भाग २
यहाँ पर मुझे एक जिज्ञासा है जिस बारे में मुझे जानना है कि "चित्र का वर्णन हिन्दी भाषा में उपलब्ध है" का तात्पर्य क्या है?--पीयूष मौर्यावार्ता 12:13, 9 सितंबर 2014 (UTC)
- @हिंदुस्थान वासी: आप अधिकतर चित्रों का वर्णन देखोगे तो हमें हिन्दी भाषा के अलावा अन्य सभी भाषाओं में विवरण मिल जाता है। हम जिस चित्र को निर्वाचित कर रहे हैं उसके सम्बंधित पृष्ठ पर विवरण हिन्दी भाषा में जोड़ सकते हैं और यदि कोई सदस्य विकि-कॉमन्स पर सम्पादन नहीं कर सकता तो वो यहाँ सुझाव दे सकता है और उस सुझाव के अनुसार इसे कॉमन्स पर जोड़ दिया जायेगा। इस सम्बंध में बिल जी ने मेरे प्रश्न का उत्तर देते हुये विवरण दिया था। यदि आपको अभी भी समझ में नहीं आया हो तो उदाहरण देकर समझा दुँगा।
- @Mala chaubey: आप भी अपनी जिज्ञासा यहाँ रखेंगी तो मुझे आसानी रहेगी और आगे के निर्वाचन पृष्ठ उसके अनुसार निर्मित कर पाउँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:25, 9 सितंबर 2014 (UTC)
- @संजीव कुमार: आपका मतलब ऐसे तो नहीं जैसे मैंने इस चित्र पर हिन्दी विवरण डाला हैं:mw:File:Kazakhs people.jpg।--पीयूष मौर्यावार्ता 15:40, 9 सितंबर 2014 (UTC)
- बिलकुल ठीक समझा आपने। मेरा मतलब इसी से था।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:57, 9 सितंबर 2014 (UTC)
- मेरे कहने का अभिप्राय यह है, कि ये सब बातें होती रही तो वार्ता लंबी खिंच जाएगी। इसलिए अब वार्ता को सीमित किया जाए और यह नियम स्वीकार्य है या किसी संशोधन की आवश्यकता है, इसपर वार्ता को केन्द्रित किया जाये।--माला चौबेवार्ता 07:31, 10 सितंबर 2014 (UTC)
- @संजीव कुमार: आपका मतलब ऐसे तो नहीं जैसे मैंने इस चित्र पर हिन्दी विवरण डाला हैं:mw:File:Kazakhs people.jpg।--पीयूष मौर्यावार्ता 15:40, 9 सितंबर 2014 (UTC)