"विकिपीडिया वार्ता:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र": अवतरणों में अंतर

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 72: पंक्ति 72:
मेरे विचार में यहाँ दो अलग अलग प्रश्न हैं और उनके लिए नियमावली के दो अलग हिस्से करने चाहिएं- १- चित्र का निर्वाचन २-मुखपृष्ठ पर प्रदर्शन
मेरे विचार में यहाँ दो अलग अलग प्रश्न हैं और उनके लिए नियमावली के दो अलग हिस्से करने चाहिएं- १- चित्र का निर्वाचन २-मुखपृष्ठ पर प्रदर्शन


- चित्र का निर्वाचन्- यदि चित‌र पहले से ही कॉमन्स पर नर्वाचित है तो इसकी आवश‌यकता नहीं। यदि नहीं है तो नई नियमावली बनाई जाए ताकि यहाँ निर्वाचन किया जा सके। वर्तमान नियमावली की नियम संख्या १ को हटाकर ये नियमावली बनाई जाए। नियम संख्या , , भी इस नियमावली में रखे जा सकते हैं।
- चित्र का निर्वाचन्- यदि चित‌‌्र पहले से ही कॉमन्स पर निर्वाचित है तो इसकी आवश‌्यकता नहीं। यदि नहीं है तो नई नियमावली बनाई जाए ताकि यहाँ निर्वाचन किया जा सके। वर्तमान नियमावली की नियम संख्या १ को हटाकर ये नियमावली बनाई जाए। नियम संख्या , , भी इस नियमावली में रखे जा सकते हैं।


- मुखपृष्ठ प्रदर्शन- कॉमन्स का निर्वाचित चित्र है तो नियम २ से ५ ठीक हैं। यदि चित्र यहाँ निर्वाचित हुआ है तो , , पर बात हो चुकी होगी। नियम २ व ५ इस नियमावली में होंगे।
- मुखपृष्ठ प्रदर्शन- कॉमन्स का निर्वाचित चित्र है तो नियम २ से ५ ठीक हैं। यदि चित्र यहाँ निर्वाचित हुआ है तो , , पर बात हो चुकी होगी। नियम २ व ५ इस नियमावली में होंगे।


- इसके अतिरिक्त नियम २ में विस्तार करने का मेरा सुझाव है। हमारा उद्देश्य है कि पाठक चित्र देखकर विकि में जितना गहरा उतर सके उतना अच्छा। अतः मेरे विचार से लेख में कम से कम 4-5 अन्य लेखों की कड़ियाँ होना आवश्यक कर देना चाहिए। --<font color="orange">&#9742;</font>[[u:Manojkhurana|<u><b><font color="green">मनोज खुराना</font></b></u>]] <sup> [[user talk:Manojkhurana| <b><font color="orange">वार्ता </font> </b>]] </sup> 08:37, 26 जून 2014 (UTC)
- इसके अतिरिक्त नियम २ में विस्तार करने का मेरा सुझाव है। हमारा उद्देश्य है कि पाठक चित्र देखकर विकि में जितना गहरा उतर सके उतना अच्छा। अतः मेरे विचार से लेख में कम से कम 4-5 अन्य लेखों की कड़ियाँ होना आवश्यक कर देना चाहिए। --<font color="orange">&#9742;</font>[[u:Manojkhurana|<u><b><font color="green">मनोज खुराना</font></b></u>]] <sup> [[user talk:Manojkhurana| <b><font color="orange">वार्ता </font> </b>]] </sup> 08:37, 26 जून 2014 (UTC)

09:02, 26 जून 2014 का अवतरण

यह पृष्ठ विकिपीडिया:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र आवश्यकताएँ

प्रबंधक सूचनापट पर हुई चर्चा के पश्चात मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र को एक नया रूप देने का प्रयास किया गया है। इसके लिए आप सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है। नई आवश्यकताओ को लिखा गया है जिनके ऊपर इस अनुभाग में मतैक्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अपना पक्ष उपयुक्त स्थान में दर्ज कराएँ। धन्यवाद।

समर्थन

विरोध

टिप्पणी

संजीव के कुछ प्रश्न और सुझाव

मैं कुछ सवाल और सुझाव लिख रहा हूँ। इसका अर्थ यह न लगाया जाये कि मैं विरोध कर रहा हूँ। मैं केवल इसे समझने का प्रयास कर रहा हूँ।

  • हम विकिकॉमन्स पर निर्वाचित चित्र को यहाँ ले रहे हैं तो क्या यहाँ उसे पुनः नामांकित करने की आवश्यकता है?
    • मुझे लगता है यहाँ इसे पुनः नामांकित करना आवश्यक है और नामांकनकर्ता सम्बंधित पृष्ठ निर्मित करे। नामांकन कर्ता यदि इस तरह के अधिक नामांकन करता है तो उसे सम्बंधित बार्नस्टार दिये जायें।
    • यदि पर्याप्त मात्रा में नामांकन नहीं आते हैं तो सक्रिय प्रबन्धकों की जिम्मेदारी बनती है कि वो बिना नामांकन के सम्बधित पृष्ठों का निर्माण करें और चित्र का प्रयोग करें।
    • नामांकन कौन-कौन कर सकता है? कई बार नामांकन कुछ आईपी से भी आने लगते हैं क्या उन्हें भी मानदण्डों पर परखा जाये?
      संजीव जी, विकिपीडिया:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र/उम्मीदवार पृष्ठ अभी बना नहीं है। यहाँ पर केवल किस प्रकार के चित्र चुने जा सकते हैं उसके मापदंड तैयार किए गए हैं। नामांकन करना, कैसे करना, बार्नस्टार आदि बाद की प्रकिया का हिस्सा हैं।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:30, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
      क्यों नहीं! विकिपीडिया पर सदस्य बनना मात्र एक सुविधा का विषय है। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • आधार से बेहतर – कुछ शब्द सीमा निर्धारित करना उचित रहेगा जैसे क्या आप जानते हैं के लिए लेख की न्युनतम शब्द निर्धारित है।
    • यदि चित्र से सम्बंधित एक से अधिक लेख बने हैं जिनमें एक को छोड़कर अन्य लेख आधार हैं तो उस अवस्था में इस नियम को कैसे परिभाषित किया जायेगा?
    • मेरे ख्याल से, चित्र में दर्शाया गया मुख्य विषय उच्च गुणवत्त्ता का होना चाहिए (जैसे की समाचार में लिंक्ड लेखों को होना होता है)। बाकी लिंक्ड लेख भी आधार कम से कम प्रारम्बिक अवस्था से ऊपर के होने चाहिए। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
    • सम्बंधित लेख आधार से बेहतर है लेकिन उसमें चित्र केवल एक उदाहरण के तौर पर अथवा चित्र दीर्घा में जुड़ा हुआ है तब क्या उस लेख को चित्र से सम्बद्ध माना जाये?
    • "चित्र ज्ञानवर्धक है अर्थात उसका ज्ञानकोशीय महत्व है।" इसका मतलब ऐसे चित्र ही चुने जाने चाहिए जिनकी अपनी महत्वता हो। ऐसे में अगर लेख में उन्हें प्रमुख स्थान नहीं मिला है, तो उसे मिलना चाहिए। चित्र दीर्घा में भी हो सकता है। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
      यह संजीव जी अनुपूरक नियम के तहत आएगा। मैं यह चाहता हूँ कि साथ-साथ दोनों प्रकिया चलती रहें: यह चर्चा भी और 'मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र' से सम्बन्धित पृष्ठ, साँचो, आदि का निर्माण भी इसलिए मैने प्रबन्धक सूचनापट पर आप सबका सहयोग माँगा है।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:30, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
      एक उपाय है। साइट पर "निर्वाचित चित्र चुनाव सप्ताह" के नाम से बैनर लगाएं जा सकते हैं, तांकि थोक में नामांकन आये, और प्रबंधक एक बार में ही आने वाले महीनों के लिए काम निपटा सकें। हालांकी, कोई भी सदस्य "निर्वाचन सप्ताह" के पूर्ण होने के बाद भी नामांकन कर पायेगा। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • किसी विशेष पक्ष की धारणा – कई बार हम विशेष पर्वों पर विशेष चित्र प्रदर्शित करते हैं जैसे यदि यह नियमावली बन चुकी होती तो मैं चाहता कि आज फीफा से सम्बंधित कोई चित्र मुखपृष्ठ पर होता जिससे विकि के तुरन्त अद्यतन होने का सन्देश लोगों तक जाये। क्या यह विशेष पक्ष को नहीं दिखाता? यह नियम कुछ अधुरा सा प्रतीत होता है।
    • कई बार कुछ विषय विवादस्पद होते नहीं हैं लेकिन कुछ सदस्य जाने-अनजाने में उन्हें ऐसा बना देते हैं जिससे वो विषय ही विवादों में प्रतीत हो रहा है। उस अवस्था में क्या किया जाये।
    • कुछ चित्रकार विवादस्पद होते हैं लेकिन उनके कुछ चित्र बहुत ही विचित्र और ज्ञानवर्धक हो सकते हैं, उस अवस्था में चित्र को क्या विवादस्पद नहीं माना जाता?
      उदाहरण देता हूँ। उत्कृष्ट श्रेणी के मानचित्र भी मुखपृष्ठ पर दिखाए जा सकते हैं परन्तु अगर कल कोई जम्मू और कश्मीर राज्य या आज़ाद कश्मीर का मानचित्र नामांकित कर दे तो इस मापदंड के तहत उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। अन्य प्रकरण में सदस्यों द्वारा स्थापित मतैक्य सर्वोच्च होगा।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:30, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • ज्ञानकोशीय महत्व – जब चित्र से सम्बंधित एक लेख विकिपीडिया पर पहले से मौजुद है (नियम 2 के अनुसार) तो क्या चित्र के ज्ञानकोशीय होने पर सन्देह किया जायेगा?
    • क्या किसी व्यक्ति (जैसे किसी राजनेता, वैज्ञानिक, कलाकार, उद्यमी अथवा कोई प्रसिद्ध व्यक्ति) का चित्र ज्ञानकोशीय महत्व का माना जायेगा? क्योंकि ऐसे चित्रों में वैचारिक मतभेद बहुत होते हैं।
    • यह भी हमें चर्चा एवं मतदान पर छोड़ देना चाहिए। लेकिन हमें किसी जीवित व्यक्ति विशेष के चित्र डालने से बचना चाहिए, विशेष कर अगर वह विवादों में घिरा हो।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
    • एक चीनी कहावत पढ़ी थी मैंने किसी इतिहास की पुस्तक में, उसके अनुसार एक चित्र हजारों शब्दों से भी बढ़कर होता है अर्थात प्रत्येक चित्र में ज्ञान का बहुत बड़ा भण्डार होता है केवल समझने वाले की दृष्टि पर निर्भर करता है। ऐसी अवस्था में चित्र का ज्ञानकोशीय महत्व किस तरह का है। इसका वर्णन आवश्यक प्रतीत होता है।
      सर्वप्रथम यह स्पष्ट करना चाहूँगा कि कॉमन्स पर ऐसे चित्र ही निर्वाचित बनते हैं जो ज्ञानकोशीय महत्व के होते हैं, परन्तु कुछ चित्र अधिक ज्ञानवर्धक होते हैं। उदाहरण के लिए शकीरा और बाघ दोनों पर लेख मौजूद हैं परन्तु क्या आप शकीरा के चित्र और एक विलुप्तप्राय जीव बाघ के चित्र को समान ज्ञानकोशीय श्रेणी में रखेंगे? इसी प्रकार चिड़ियाघर के पिंजरे में कैद बाघ और सुंदरवन के प्राकृतिक वातवरण में मौजूद बाघ का चित्र समान रूप से ज्ञानकोशीय नहीं हो सकते।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:30, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  • चित्र का वर्णन (पुनः नियम 2) जब पृष्ठ हिन्दी में बनाया गया है तो कौनसा वर्णन हिन्दी में नहीं होगा?
    • शायद यहाँ "चित्र का वर्णन" से तात्पर्य उस वर्णन से है जो चित्र के साथ मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित होगा। उस अवस्था में इसकी भी कुछ शब्द/अक्षर सीमा होना आवश्यक हो जाता है।
      कॉमन्स के 'चित्र' नामस्थान पर मौजूद उस चित्र के वर्णन की बात यहाँ कही गई है। मैं इसे स्पष्ट कर दूँगा। शब्द सीमा आदि उम्मीदवार पृष्ठ पर उल्लेखित होंगे।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:30, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
    • मेरे ख्याल से नामांकनकर्ता को ही चित्र को वर्णन करने का मौक़ा देना चाहिए। वही चित्र की महत्वता समझा पायेगा। चित्र विवरण पृष्ठ से भी यह विवरण लिया जा सकता हैं। "क्या आप जानते हैं" की तर्ज़ पर शब्द सीमा तय की जा सकती है। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 16:59, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:25, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

बिल जी, वर्तमान आवश्यकतायें जरुरी तो प्रतीत हो रही हैं लेकिन उन्हें थोड़ी विस्तारित करने की आवश्यकता महसूस हो रही है। एक दो दिन अन्य सदस्यों की टिप्पणियाँ देखकर आगे की टिप्पणी अथवा समर्थन करूँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:36, 12 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
माला चौबे की जिज्ञाषाएं
  1. यदि कोई नामांकनकर्ता किसी मॉडल अथवा टीवी होस्ट की अर्धनग्न आकर्षक तस्वीरें नामांकित करे और यह तर्क दे कि "पेशेवर - ग्लैमर फोटोग्राफी की यह शैली व्यावसायिक तौर पर प्रयोग किया जाता है और जनसांख्यिकीय के लिए आकर्षक माना जाता है। इस प्रकार की छवि सौंदर्य प्रसाधन, प्रकाश और तकनीक के साथ-साथ एअर ब्रशिंग आदि के संयोजन हेतु उपयोग में लाया जा सकता है।" जबकि इसका दूसरा पक्ष अत्यंत भयावह है, तो क्या इस प्रकार की छवि को भी ज्ञानकोशीय महत्व का माना जायेगा?
  • किसी चित‌्र विशेष पर चर्चा तब की जा सकती है जब वे नामाँकित होंगे। अन्यथा यह वार्ता लंबी खिंच जाएगी। मेरा सुझाव है कि इस समय वार्ता को इस बात तक सीमित रखा जाए कि यह नियम स्वीकार्य है या किसी संशोधन की आवश्यकता है। --मनोज खुराना वार्ता 06:47, 26 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
  1. किसी राजनेता, वैज्ञानिक, कलाकार, साहित्यकार, उद्यमी अथवा कोई जीवित प्रसिद्ध व्यक्ति का चित्र प्रासंगिकता के आधार पर तय होगा या विवादों, मतभेदों, मिथ्याभिमानी टिप्पणियों अथवा सनक वाली टिप्पणियों के आधार पर? जैसे किसी जीवित व्यक्ति को प्रमुख उतरदायित्व मिलता है अथवा उन्हें किसी उल्लेखनीय सम्मान अथवा पुरस्कार से नवाजा जाता है और कुछ सदस्यों द्वारा उस विषय को पूर्व विवादित बनाया गया हो तो ऐसी स्थिति में चित्र पर विचार होगा या नहीं?
  2. कई बार कुछ विषय विवादस्पद होते नहीं हैं लेकिन कुछ सदस्य जाने-अनजाने में उन्हें ऐसा बना देते हैं जिससे वो विषय ही विवादों में प्रतीत हो रहा है। उस अवस्था में प्रबन्धक की भूमिका क्या होगी?
  • यहाँ भी मेरा विचार उपरोक्त जैसा ही है। विवादित या अविवादित का फैसला उस समय चर्चा में किया जाएगा। यहाँ हमें इस बात पर विचार व्यक्त करना है कि यदि चर्चा के बाद कोई चित्र विवादित घोषित होता है तो उसे शामिल ना किया जाए- क्या यह नियम स्वीकार्य है?
  1. किसी विशेष पर्व अथवा समारोह आदि पर विशेष चित्र प्रदर्शित करने हेतु तुरन्त अद्यतन करने का नियम क्या होगा?
  • माला जी से मैं सहमत हूँ। अपवाद हेतु भी नियमावली में नियम होना चाहिए। इस मामले में मेरा एक अन्य सुझाव भी है जो नीचे अलग से

दे रहा हूँ। --मनोज खुराना वार्ता 06:47, 26 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

  1. निर्वाचन के कुछ दिन पश्चात यदि किसी के द्वारा तर्कसंगत विवरण प्रस्तुत कर छवि हटाने का अनुरोध किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में हमारी कार्यप्रणाली क्या होगी?
  1. नामांकंनकर्ता के द्वारा ही चित्र का ज्ञानकोशीय महत्व, उसकी प्रासंगिकता, गुणवत्ता आदि का वर्णन किया जाना अनिवार्य होगा या मूल्यांकन करने वाले के वर्णन को महत्व दिया जाएगा?

इन जिज्ञाषाओं पर प्राप्त टिप्पणियों के पश्चात मैं आगे की शेष टिप्पणी अथवा समर्थन करूँगी।--माला चौबेवार्ता 07:11, 13 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]

मुझे लगता है जीवित व्यक्तियों के चित्रों को निर्वाचित भले ही किया जा सकता है लेकिन मुखपृष्ठ पर नहीं लाया जाये तो अच्छा है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:50, 13 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
शुभम जी द्वारा दिये गये लगभग उत्तर नियमावली में जोड़कर आवश्यकताओं को पूर्ण करने की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:55, 13 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]
नियमावली में पूर्ण परिवर्तन की आवश्यकता-
  • संजीव जी का प्रश्न-* हम विकिकॉमन्स पर निर्वाचित चित्र को यहाँ ले रहे हैं तो क्या यहाँ उसे पुनः नामांकित करने की आवश्यकता है?
  • माला जी का प्रश्न- #किसी विशेष पर्व अथवा समारोह आदि पर विशेष चित्र प्रदर्शित करने हेतु तुरन्त अद्यतन करने का नियम क्या होगा?
  • इसके अतिरिक्त मेरा भी एक प‌रश्न है जो माला जी के प्रश्न से ही थोड़ा संबंधित है - यदि कोई चित्र हिंदी विकि के हिसाब से महत्वपूर्ण है लेकिन कॉमन्स पर वह निर्वाचित नहीं है तो क्या एसे चित्रों के लिए हम दरवाज़े बंद कर देंगे?

मेरे विचार में यहाँ दो अलग अलग प्रश्न हैं और उनके लिए नियमावली के दो अलग हिस्से करने चाहिएं- १- चित्र का निर्वाचन २-मुखपृष्ठ पर प्रदर्शन

- चित्र का निर्वाचन्- यदि चित‌‌्र पहले से ही कॉमन्स पर निर्वाचित है तो इसकी आवश‌्यकता नहीं। यदि नहीं है तो नई नियमावली बनाई जाए ताकि यहाँ निर्वाचन किया जा सके। वर्तमान नियमावली की नियम संख्या १ को हटाकर ये नियमावली बनाई जाए। नियम संख्या , , भी इस नियमावली में रखे जा सकते हैं।

- मुखपृष्ठ प्रदर्शन- कॉमन्स का निर्वाचित चित्र है तो नियम २ से ५ ठीक हैं। यदि चित्र यहाँ निर्वाचित हुआ है तो , , पर बात हो चुकी होगी। नियम २ व ५ इस नियमावली में होंगे।

- इसके अतिरिक्त नियम २ में विस्तार करने का मेरा सुझाव है। हमारा उद्देश्य है कि पाठक चित्र देखकर विकि में जितना गहरा उतर सके उतना अच्छा। अतः मेरे विचार से लेख में कम से कम 4-5 अन्य लेखों की कड़ियाँ होना आवश्यक कर देना चाहिए। --मनोज खुराना वार्ता 08:37, 26 जून 2014 (UTC)[उत्तर दें]