"कपिल शर्मा": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन
पंक्ति 37: पंक्ति 37:


== कपिल शर्मा को मिले गए पुरस्कार ==
== कपिल शर्मा को मिले गए पुरस्कार ==
# '''सी एन एन इंडियन ऑफ़ थे इयर'''<ref>^ "Kapil Sharma honoured with Indian of the Year award". Retrieved 14 January 2014.</ref>
# '''सी एन एन इंडियन ऑफ़ दी इयर'''<ref>^ "Kapil Sharma honoured with Indian of the Year award". Retrieved 14 January 2014.</ref>



== कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल ==
== कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल ==

17:15, 1 जून 2014 का अवतरण

कपिल शर्मा
चित्र:KapilSharma143.jpg
कपिल शर्मा कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के सेट पर।
जन्म २ अप्रैल १९८१
अमृतसर
राष्ट्रीयता Indian
पेशा हास्य अभिनेता, कलाकार, उत्पादक तथा गायक।
कार्यकाल २००१ से अब तक
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
kapilsharma.org

कपिल शर्मा का जन्म २ अप्रैल १९८१, अम्रितसर मे हुआ।[1] वह एक भारतीय हास्य अभिनेता है। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज ( सिज़न ३ ) से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।[2][3] २०१० में वह कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी के सुपरस्टार्स अौर कॉमेडी सर्कस का जादू के विजेता भी रहे हैं। २०११ में वह जूबली कॉमेडी सर्कस में कृष्णा अभिषेक के साथ जीते। २०१२ में वह कहानी कॉमेडी सर्कस की में भी विजता रहे। २०१३ में उन्हें सी एन एन इंडियन ऑफ़ दी इयर अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था। वह एक उत्पादक, अभिनेता और हास्य अभिनेता है।

प्रारंभिक जीवन

कपिल शर्मा अमृतसर, पंजाब मे एक ब्राह्मण के घर में पैदा हुए थे। उनके पिता पुलिस फोर्स में थे और माता गृहणी रहीं। वह एक मध्य घराने से हैं और उन्हें नाटक का अत्यंत शौक था। उनको एक प्रसिद्ध अभिनेता बनना था जो वो हैं।

व्यवसाय

हास्य अभिनेता

कपिल शर्मा ने अपना पेशा पंजाबी चैनल में हसदे हसान्दे रहो से किया जब वे उसमे सेकंड रनर अप आए। फिर उन्होंने (२००८) एक कॉमेडी रियालिटी शो उस्तादों का उस्ताद में भी भाग लिया था जहा कॉमेडी सर्कस के प्रतिभागियों ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के प्रतिभागियों के खिलाफ खेला। उन्होंने जूही पारमर के साथ छोटे मियां में भी मेजबानी की। उन्होंने २००९ में कॉमेडी रियलिटी शो हँस बलिए में भाग लिया था।[4][5] उन्होंने २०१२ में टोरांटो में पहली पंजाबी अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मेजबानी की। वे स्टार या रॉकस्टार में गायक और प्रतियोगी भी थे। वे उसमे वाइल्ड कार्ड प्रविष्टि थे पर उन्होंने दूसरा दर्जा पाया। स्टार वन पर उनका शो चक दे पंजाबी आज भी लोग याद करते है। कहानी कॉमेडी सर्कस की के विजेता भी वह रहे है। फरवरी २०१३ में, कपिल शर्मा फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में शीर्ष १०० हस्तियों के बीच में चुने गए थे और वह उस सूची में ९६ वें स्थान पर थे। उनका शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल उनके जीवन का एक मुख्य रूप बन गया । कपिल आज भी कोई लिखित स्क्रिप्ट का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि वह दर्शको के बीच हास्य तुरंत ही लाते है। [6][7] अनिल कपुर ने कपिल शर्मा को अपने फिल्म मे एक भूमिका भी दी थी। वे जल्द ही अनीस बज़मी की चलिचत्र " इट्स माय लाइफ " मे नज़र आयेंगे। करण जोहर के चलिचत्र मे भी उनको देखने की उम्मीद की जा सकती है। वह एक बहुमूखी गायक भी माने जाते है। वह उनके चुटकुले द्वारा कृत्रिम सामाजिक निर्माणों को ही निशाना बनाते है। [8]

मेजबान

मनीष पॉल के साथ उन्होंने झलक दिखला जा मेजबान किया। वह अभी कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल मेजबान कर रहे है। उन्होंने कलर्स गोल्डन पेटल अवार्ड्स भी मेजबान किया है। [9]

अतिथि कलाकार के रूप में

  1. बिग बॉस ७
  2. कलर्स पेटल अवार्ड्स
  3. बिग बॉस ६ ग्रैंड फिनाले
  4. डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स ग्रांड फिनाले
  5. सी.आई.डी
  6. नच बलिए सीजन ५ प्रीमियर (एपिसोड ०१, ०४)
  7. नच बलिए सीजन ५ ग्रांड फिनाले
  8. सब के अनोखे अवार्ड्स
  9. सब की होली (होली सेलिब्रेशन ऑन सब टीवी)
  10. पंजाबी इंटरनेशनल फ़िल्म अकादमी अवार्ड्स
  11. सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग
  12. मस्टरशेफ इंडिया

कपिल शर्मा को मिले गए पुरस्कार

  1. सी एन एन इंडियन ऑफ़ दी इयर[10]

कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल

‘कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' एक भारतीय हास्य शो है, जो कलर्स टीवी चैनेल पर प्रसारित किया जाता है। इस शो के मेज़बान हास्य अभिनेता कपिल शर्मा और स्थाई अतिथि नवजोत सिंह सिद्धू हैं। हर प्रकरण मे कपिल शर्मा अपने दूसरे सामंत पत्रों के संग एक नयी झाँकी प्रस्तुत करतें हैं। इसके अलावा कपिल बैठे हुए दर्शकों के साथ किसी भी विषय पर बात चीत भी करते हैं। कार्यक्रम की समाप्ति से पहले प्रसिद्ध अभिनेता तथा दूसरे कलाकार अपनी नई फिल्म या अॉल्बम को बढ़वा देते हुवे दर्शकों के आगे उसे प्रस्तुत करते हैं। कपिल शर्मा इन प्रसिद्ध व्यक्तियों का साक्षात्कार भी लेते हैं। यह शो एक अँग्रेज़ी चैनेल "कॉमार्स एट न° 42" के समान बनाया गया है। कपिल शर्मा ने अपने नये बैनर “K9 उत्पादन” के द्वारा इस शो को बनाया है। कलर्स का दूसरा शो ‘24’ के समापन तक ‘कॉमेडी नाइट्स’ का प्रकरण हफ्ते में सिर्फ़ एक बार प्रस्तुत किया जाता था ( 3 महीनों तक )। अतः अब इस शो का प्रस्ताव हफ्ते में दो बार ( शनिवार और रविवार) होता है। 'Big Boss' और 'KBC' के अलावा 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' को नॉन फिक्सन वर्ग में भारत की सर्वोच्च श्रेणी निर्धारण धारावाहिक माना गया है।[11]

कास्ट

वर्तमान कास्ट

  • कपिल 'बीट्टो' शर्मा के रूप में कपिल शर्मा।
  • डॉली ( बिट्टू की दादी) के रूप में अली असग़र।
  • मिसेस बिट्टू शर्मा के रूप में सुमोना चक्रवर्ती।
  • पिंकी ( बिट्टू की बुआ ) के रूप में उपासना सिंह।
  • पालक,लच्छा, विभिन्न पत्रों के रूप में किक्यू शादा।
  • स्थाई अतिथि के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू।
  • विभिन्न पत्रों के रूप में परेश गणात्रा।
  • विभिन्न पत्रों के रूप में राजू स्रिवास्तव।
  • विभिन्न पत्रों के रूप में अतुल।

पूर्व कास्ट

  • नौकर के रूप में नसीम विकी।
  • बिट्टू के सेक्रेटरी के रूप में सोनी सिंह।

अतिथि कलाकार

  • गाँव के सरपंच के रूप में गुरप्रीत घुग्गी।
  • बेचनेवाली के रूप में पार्वती सेघाल।
  • विभिन्न पत्रों के रूप में निगार ख़ान।
  • एयरहॉस्टेस के रूप में ऐश्वर्या सखुजा।
  • नवजोत सिंह सिद्धू के रूप में सलोनी दैनी।
  • अभिनेत्री के रूप में मही विज।
  • दुलारी के रूप में गौरव गेरा।
  • विभिन्न पत्रों के रूप में रश्मि देसाईं।
  • मरीज के रूप में सुगंधा मिश्रा।
  • दूल्हे के रूप में राहुल महाजन।
  • बेचनेवाली के रूप में श्वेता तिवारी।।

शो पर आया हुवे सेलेब्रिटीस

धर्मेन्द्र, इमरान हाशमी, विद्या बालन, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी, प्रभु देवा, गिरीश कुमार, नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी, हुमा कुरेशी, अर्जुन रामपाल, इल्फान खान, तुषार कपूर, रवि किशन, किरण खेर, टीना दत्ता, अविका गोर, मीका सिंह, अक्षय कुमार, इमरान ख़ान, रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी, विवेक ओबरोय, रंजीत, निकेतन धीर, प्रेम चोपड़ा, अजय देवांगन, प्रकाश झा, स्मिता बंसल, उषा नदकारणी, रेणुका इसराणी, राम चरण, प्रियंका चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत, वाणी कपूर, जूही चाँवला, शाहिद कपूर, इलियाना डी क्रूज़, रणबीर कपूर, पल्लवी शारदा, अनिल कपूर, सुनिधि चौहान, सोहा अली ख़ान, जावेद ज़ाफ्री, कंगना रणावत, फरहा ख़ान, सोनू निगम, हृतिक रोशन, रणवीर सिंह, सन्नी देओल, अमृता राय, करीना कपूर, सैफ अली ख़ान, सोनू सूद, अरशद वारसी, सलमान ख़ान, मधुरी दिक्षित, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, हेमा मालिनी, रवीना टंडन, दिव्या कुमार भूषण, डेविड धवन, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन आदि।

पुरस्कार

‘सीएनएन-आइबीएन इंडियन ऑफ दी इअर' अवॉर्ड्स पर कपिल शर्मा को अमोल गुप्ता द्वारा इस शो के मनोरंजन में अपने अंशदान के लिए 'एंटरटेनर ऑफ दी इअर अवॉर्ड फोर 2013’ दिया गया है। इस शो को दूसरे पुरस्कार भी मिले हैं जैसे:-

  1. सर्वश्रेष्ट अभिनेता - हास्य : कपिल शर्मा (आइटीए अवॉर्ड्स 2013)।।
  2. सर्वश्रेष्ट धारावाहिक - हास्य : कास्ट और क्र्यू (आइटीए अवॉर्ड्स 2013)।
  3. सर्वश्रेष्ट अभिनेता- सपोर्टिंग रोल :अली असग़र (आइटीए अवॉर्ड्स 2013)।
  4. सबसे मनोरंजक हास्या शो :कास्ट और क्रू ( कलर्स गोलडेन पेटल अवॉर्ड्स)।
  5. टीवी पर सबसे मशहूर हास्यकार :कपिल शर्मा ( ज़ी गोल्ड अवॉर्ड्स)।
  6. सबसे मनोरंजक हास्या शो : कास्ट और क्रू (बिग स्तर एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स)।
  7. सर्वश्रेष्ट हास्य शो : कास्ट और क्रू (स्तर गिल्ड अवॉर्ड्स)।

घटनाएँ

25 सितंबर 2013, को गोरेगाँव में फिल्मसिटी के सेट पर आग लग गयी थी जिस के कारण सेट पूरी तरह से जल चुका था। इस दुर्घटना से करीब 200 करोड रुपेयों का नुकसान भी हुआ था। लेकिन इस घटना में कोई हताहत नही हुए। कपिल शर्मा ने एक साक्षात्कार में यह भी कहा है की इस तकलीफ़ के दौरान कई बॉलीवुड के जाने माने लोग: शाह रुख़ ख़ान, लता मंगेशकर और रोहित शेट्टी ने मदद भी करना चाहा। इस हादसे के दौरान शो की शूटिंग लोनावला में BIG BOSS के सेट पर की गई थी। इसके बाद फिर ‘कॉमेडी नाइट्स' शो का नया सेट बनाया गया।

संदर्भ

  1. "Kapil Sharma plays the 'Traffic monitor' at India Gate". The Times of India. 26 September 2013.
  2. ^ "I don't want to be known as just a stand-up comedian" Kapil Sharma tellychakkar, 17 Sep 2007.
  3. ^ "The Great Punjabi Challenge". The Tribune. 16 September 2007.
  4. ^ Lady laughter sends T-town rolling
  5. ^ "Wild Card entry in Hans Baliye". 06/08/2009.
  6. ^ http://forbesindia.com/lists/2013-celebrity-100/1439/1
  7. ^ http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Kapil-Sharma-in-Forbes-celebrity-list/articleshow/27298494.cms?
  8. http://kapilsharma.org/profile.html
  9. ^ "Kapil hosts Golden Petal Awards". First Reporter. Retrieved 30 December 2013.
  10. ^ "Kapil Sharma honoured with Indian of the Year award". Retrieved 14 January 2014.
  11. "SRK and Deepika make an entrance on Comedy Nights as they promote Chennai Express... on a scooter". Dailymail.co.uk. 2013-07-03. अभिगमन तिथि 2014-01-22.