"ऑटो एक्सपो": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 18: पंक्ति 18:
==इन्हें भी देखें==
==इन्हें भी देखें==
* [[जावा मोटरसाइकिल]]
* [[जावा मोटरसाइकिल]]
* [[डैटसन गो (कार)]]
* [[ट्रम्फ मोटरसाइकल]]
* [[ट्रम्फ मोटरसाइकल]]
* [[डैटसन गो (कार)]]
* [[मारुति सुज़ुकी सिलैरियो]]
* [[प्रगति मैदान]] - अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजन स्थल [[नई दिल्ली]]
* [[प्रगति मैदान]] - अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजन स्थल [[नई दिल्ली]]
* [[ग्रेटर नोएडा]] - इण्डियन एक्सपो मार्ट (प्रदर्शनी स्थल)
* [[ग्रेटर नोएडा]] - इण्डियन एक्सपो मार्ट (प्रदर्शनी स्थल)

05:56, 2 फ़रवरी 2014 का अवतरण

ऑटो एक्सपो २००८, प्रगति मैदान दिल्ली में भारतीय वाहन उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन

ऑटो एक्सपो (वाहन प्रदर्शनी) भारत की राजधानी दिल्ली में हर दो साल में आयोजित होने वाला एक व्यापार मेला हैं। इसका आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होंता है। शंघाई मोटर शो के बाद यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा वाहन व्यापार मेला है। मेले का आयोजन ऑटोमोटिव कम्पोनेण्ट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एक्मा), भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता संघ (सियाम) और कॉन्फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) मिल कर करते हैं। १९८६ से लेकर अब तक ११ ऑटो एक्सपो भारत की राजधानी में आयोजित किये जा चुके हैं।

अगले वर्ष होने वाले१२वें ऑटो एक्सपो का आयोजन नई दिल्ली के बजाय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के औद्योगिक नगर ग्रेटर नोएडा में किया जायेगा।

नौवाँ ऑटो एक्सपो २००८

भारतीय वाहन उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन नौंवाँ ऑटो एक्सपो (वाहन प्रदर्शनी) दिल्ली में हुआ था। भारत दुपहिया वाहनों की खपत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।१२ हजार वर्गमीटर में ऑटो एक्सपो का आयोजन हुआ था। इस मेले में ऑटोमोबाइल उद्योग से जुड़ी २००० कम्पनियों ने हिस्सा लिया। इसमें ६० प्रतिशत भारतीय और ४० प्रतिशत विदेशी भागीदारी थी। मेला १७ जनवरी २००८ तक चला था। भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रगति के प्रतीक ऑटो एक्सपो के नौवें संस्करण में विभिन्न वर्गों में ३० नये वाहनों को उतारा गया था।[1]

१२वाँ ऑटो एक्सपो २०१४

प्रगति मैदान दिल्ली के बजाय इस बार १२वें ऑटो एक्सपो का आयोजन ५ फरवरी से ११ फरवरी २०१४ तक ग्रेटर नोएडा में किया जायेगा।[2] इसमें मारुति सुजुकी वाईएल7 (ए-विण्ड कॉन्सेप्ट), शेवरले बीट फेसलिफ्ट, मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट, डैटसन गो, हॉण्डा जाज़ और अबार्थ पुण्टो जैसी अनेक नयी कारों के मॉडल प्रदर्शित किये जाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।[3]

इसके अलावा इस ऑटो एक्सपो में दर्शकों को ट्रम्फ मोटरसाइकिल के भी कई मॉडल देखने को मिलेंगे।[4].

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ