74,334
सम्पादन
No edit summary |
छो (Bot: अंगराग परिवर्तन) |
||
|languages= [[साख़ा भाषा|साख़ा]], [[रूसी भाषा|रूसी]], अन्य भाषाएँ
}}
'''साख़ा (याकूतिया) गणतंत्र''' (<small>[[रूसी भाषा|रूसी]]: Республика Саха (Якутия), रेसपूब्लिका साख़ा (याकूतिया); [[साख़ा भाषा|साख़ा]]: Саха Өрөспүүбүлүкэтэ; [[अंग्रेज़ी]]: Sakha (Yakutia) Republic</small>) [[रूस]] का एक [[रूस के संघीय खंड|संघीय खंड]] है जो उस देश की शासन प्रणाली में [[रूस के गणतंत्र|गणतंत्र]] का दर्जा रखता है। यह पूर्वोत्तर [[साइबेरिया]] क्षेत्र में स्थित है और आकार में लगभग [[भारत]] से ज़रा छोटा ही है। यह दुनिया में किसी भी राष्ट्रीय उपखंड (जैसे कि प्रान्त, प्रदेश, आदि) से बड़ा है - कहा जा सकता है कि यह विश्व का सबसे बड़ा प्रांत है। यह इतना बड़ा है कि इसके अन्दर तीन [[समय क्षेत्र]] आते हैं। अगर साख़ा गणतंत्र एक स्वतन्त्र देश होता तो वह विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा देश होता (भारत के बाद और [[आरजेन्टीना]] से पहले)। इसकी राजधानी [[याकूत्स्क]] शहर (<small>Якутск, Yakutsk</small>) है।<ref name="ref69mohag">[http://books.google.com/books?id=7CDqXX_28lkC Corporate Social Responsibility in the Mining Industries], Natalia Yakovleva, pp. 126, Ashgate Publishing, Ltd., 2005, ISBN
साख़ा गणतंत्र में रहने वाला सबसे बड़ा समुदाय [[तुर्क लोग|तुर्क]]-मूल के [[याकूत लोग]] हैं और दूसरा सबसे बड़ा समुदाय [[रूसी लोग|रूसी लोगों]] का है। यह रूस के दस स्वशासित तुर्क गणतंत्रों में से एक है और इसके विश्व-भर के तुर्क-मूल वाले देशों के साथ क़रीबी सम्बन्ध हैं, जैसे कि [[उज़बेकिस्तान]], [[काज़ाख़स्तान]], [[तुर्की]], वग़ैराह। याकूत लोग, जिन्हें साख़ा लोग भी कहते हैं, पारंपरिक रूप से अपना गुज़ारा गाय और घोड़ों के [[मवेशी-पालन]] से करते हैं, हालांकि इस इलाके की अन्य जातियों में [[रेनडियर]]-पालन पर अधिक ज़ोर है। माना जाता है कि साख़ाओं के पूर्वज सैंकड़ों साल पहले [[मध्य एशिया]] से आये थे।<ref name="ref83hivux">[http://books.google.com/books?id=bTEqZ1wAnQ8C Environmental Justice and Sustainability in the Former Soviet Union], Julian Agyeman, Yelena Ogneva-Himmelberger, pp. 190, MIT Press, 2009, ISBN
== इन्हें भी देखें ==
* [[याकूत लोग]]
* [[रूस के गणतंत्र]]
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>
|