"दूरदर्शन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 116: पंक्ति 116:
[[nov:Televisione]]
[[nov:Televisione]]
[[nrm:Télévision]]
[[nrm:Télévision]]
[[nv:Níłchʼį naalkidí]]
[[nv:Níłchʼi naalkidí]]
[[oc:Television]]
[[oc:Television]]
[[pap:Television]]
[[pap:Television]]

21:14, 16 जुलाई 2012 का अवतरण

दूरदर्शन नाम से संबोधित अन्य लेखों को देखने के लिये दूरदर्शन (बहुविकल्पी) पर जायें।

दूरदर्शन या टेलिविज़न (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द टीवी सेट, टीवी कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। टेलीविज़न शब्द लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली = दूर, लैटिन - विज़न = दृष्टि)। टेलीविज़न सेट १९३० के उत्तरार्ध से उपलब्ध रहे हैं और समाचार व मनोरंजन के स्रोत के रूप में शीघ्र ही घरों व संस्थाओं में आम हो गये। १९७० के दशक से वीसीआर टेप और इसके वाद वीसीडीडीवीडी जैसे डिजीटल प्रणालियों के द्वारा रिकार्ड किये कार्यक्रम व सिनेमा देखना भी सम्भव हो गया।

भारत में टेलिविज़न प्रसारण का प्रारम्भ १५ सितंबर, १९५९ में हुआ जब एक प्रायोगिक परियोजना के रुप में दिल्ली में टी.वी केन्द्र खोला गया तथा दूरदर्शन नाम से सरकारी टीवी चैनल की नींव पड़ी। दूरदर्शन में सेटेलाइट तकनीक का प्रयोग १९७५-१९७६ में प्रारम्भ हुआ।

दूरदर्शन का ब्लॉक आरेख

दूरदर्शन के मुख्य प्रभाग निम्नलिखित चित्र में दर्शाये गये हैं। इसमें संकेत के प्रवाह (फ्लो) के बारे में भी सूचना प्राप्त होती है।

टिपण्णी

१.^ अंग्रेज़ी में "दूरदर्शन" को "टेलिविझ़न" (television) कहा जाता है। प्रथा के अनुसार "झ़" को कभी-कभी "ज़" लिख दिया जाता है जिस से यह शब्द "टेलिविज़न" लिख दिया जाता है हालांकि यह पूरा सही नहीं है। "टेलिविझ़न" शब्द को सही बोलने के लिए झ़ के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह "ज़" और "झ" दोनों के उच्चारण से भिन्न है।

बाहरी कड़ियाँ