"पेंचकस": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.7.3) (Robot: Adding chy:Onéma'táo'aneo'o; अंगराग परिवर्तन
छो r2.6.5) (Robot: Adding af:Skroewedraaier
पंक्ति 15: पंक्ति 15:
[[श्रेणी:यांत्रिक हाथ औजार]]
[[श्रेणी:यांत्रिक हाथ औजार]]


[[af:Skroewedraaier]]
[[ar:مفك براغي]]
[[ar:مفك براغي]]
[[be-x-old:Зашрубка]]
[[be-x-old:Зашрубка]]

16:56, 9 जुलाई 2012 का अवतरण

एक साधारण पेंचकस

पेंचकस (screwdriver) वह औजार है जिसकी सहायता से पेंच (स्क्रू) घुसाये या कसे (टाइट किये) जाते हैं । पेंचकस में एक शीर्ष या अग्र होता है जो बलाघूर्ण लगा कर पेंच को घुमाता या कसता है | आमतौर पर एक हस्त पेंचकस का एक बेलनाकार हत्था होता है, जिसका आकार और माप हाथ से पकड़ने हेतु उपयुक्त हो | साथ ही एक अक्षीय कूपक(shaft) हत्थे से जुड़ा होता है, जिसका शीर्ष किसी विशेष पेंच के ही उपयुक्त होता है | हत्था और कूपक पेंचकस को सहारा देते हैं और घुमाते समय बलाघूर्ण प्रदान करते हैं | पेंचकस विभिन्न आकारों में बनाये जाते हैं एवं इसके शीर्ष को हाथ से, विद्युत मोटर से या किसी अन्य मोटर की सहायता से घुमाया जा सकता है |

इतिहास

सबसे पुराने पेंचकस जिनका लिखित प्रमाण मौजूद है, उन्हें यूरोप में मध्ययुग में उपयोग किया जाता था | ऐसा प्रतीत होता है कि इनका आविष्कार जर्मनी या फ्रांस में १५वीं शताब्दी में हुआ था | पेंचकस पूरी तरह से पेंचों पर निर्भर हैं और कुछ उन्नति के बाद ही पेंचों का उत्पादन सरल हुआ और यह प्रसिद्ध होकर बड़े पैमाने पर उपयोग किये जाने लगे | प्रसिद्धि में बढोत्तरी के साथ ही पेंचकस विविधतापूर्ण एवं परिष्कृत होते चले गए | पेंचों की परिशुद्धता में वृद्धि ने, दक्षता और मानकीकरण के माध्यम से पेंचकसों के उत्पादन में वृद्धि की |


बाहरी कड़ियाँ