"होरस": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 12: पंक्ति 12:
|क्षेत्र = मिस्र
|क्षेत्र = मिस्र
}}
}}
'''होरस''' प्राचीन मिस्र में आकाश का [[देवता]] था और सूर्य को होरस की शक्ति का प्रतीक माना जाता था।{{Sfn|फ़्रैंकफ़र्ट|1978|p=38}} होरस को बाज़ के सर के साथ दिखाया जाता है और बाज़ होरस का प्रतीक है।<ref>{{Cite book|title=Daily life of the ancient Egyptians|author=Bob Brier, A. Hoyt Hobbs|publisher=ग्रीनवुड पब्लिशिंग ग्रुप|place=|year=2008|url=http://books.google.co.in/books?id=h1LsCh68d7kC|accessdate=28 मार्च 2012|ISBN=9780313353062|page=68|language=अंग्रेज़ी}}</ref> मिस्र में होरस की पूजा 2925 ईसा पूर्व से पहले और प्राचीन मिस्र के राजघरानों की स्थापना से पहले शुरू हुई थी।{{Sfn|लिटलटन|2005|p=701}} होरस की पूजा मिस्र में सन् 400 तक होती रही।{{Sfn|रॅमलर|2010|p=87}} होरस को [[ओसिरिस]] और [[ईसिस]] का पुत्र माना जाता है।{{Sfn|फ़्रैंकफ़र्ट|1978|p=40}} होरस और सेत के युद्ध को अच्छाई और बुराई के युद्ध का प्रतीक माना जाता है।
'''होरस''' प्राचीन मिस्र में आकाश के [[देवता]] माने जाते थे और सूर्य को होरस की शक्ति का प्रतीक माना जाता था।{{Sfn|फ़्रैंकफ़र्ट|1978|p=38}} होरस को बाज़ के सर के साथ दिखाया जाता है और बाज़ होरस का प्रतीक है।<ref>{{Cite book|title=Daily life of the ancient Egyptians|author=Bob Brier, A. Hoyt Hobbs|publisher=ग्रीनवुड पब्लिशिंग ग्रुप|place=|year=2008|url=http://books.google.co.in/books?id=h1LsCh68d7kC|accessdate=28 मार्च 2012|ISBN=9780313353062|page=68|language=अंग्रेज़ी}}</ref> मिस्र में होरस की पूजा 2925 ईसा पूर्व से पहले और प्राचीन मिस्र के राजघरानों की स्थापना से पहले शुरू हुई थी।{{Sfn|लिटलटन|2005|p=701}} होरस की पूजा मिस्र में सन् 400 तक होती रही।{{Sfn|रॅमलर|2010|p=87}} होरस को [[ओसिरिस]] और [[ईसिस]] का पुत्र माना जाता है।{{Sfn|फ़्रैंकफ़र्ट|1978|p=40}} होरस और सेत के युद्ध को अच्छाई और बुराई के युद्ध का प्रतीक माना जाता है।


== नाम की व्युत्पत्ति ==
== नाम की व्युत्पत्ति ==

06:27, 7 अप्रैल 2012 का अवतरण

होरस

होरस प्राचीन मिस्र में आकाश के देवता माने जाते थे और सूर्य को होरस की शक्ति का प्रतीक माना जाता था।[1] होरस को बाज़ के सर के साथ दिखाया जाता है और बाज़ होरस का प्रतीक है।[2] मिस्र में होरस की पूजा 2925 ईसा पूर्व से पहले और प्राचीन मिस्र के राजघरानों की स्थापना से पहले शुरू हुई थी।[3] होरस की पूजा मिस्र में सन् 400 तक होती रही।[4] होरस को ओसिरिस और ईसिस का पुत्र माना जाता है।[5] होरस और सेत के युद्ध को अच्छाई और बुराई के युद्ध का प्रतीक माना जाता है।

नाम की व्युत्पत्ति

होरस नाम कम-से-कम 3100 ईसा पूर्व से है। 19वें राजघराने द्वारा राजघरानों की शुरुवात से पहले के मिस्र के शासकों को "होरस के उपासक" (अंग्रेज़ी followers of Horus) कहा गया है; अतः होरस नाम 3100 ईसा पूर्व से भी पुराना हो सकता है।[6]

आँख

होरस की आँखें सूर्य और चन्द्रमा का प्रतीक हैं। होरस की बाईं आँख चन्द्रमा का प्रतीक है और सेत से युद्ध में ये आँख क्षतिग्रत हो गई थी। ये विवरण चन्द्रमा के सूर्य से धीमे होने का कारण माना जाता है।[7]

होरस और सेत

सेत होरस की माँ ईसिस का भाई था जिसने होरस के पिता ओसिरिस की धोखे से हत्या की थी। ओसिरिस धरती का राजा था और मृत्यु के बाद पातल का राजा एवं देवता बन गया। ओसिरिस की मृत्यु के पश्चात होरस और सेत दोनों ने ओसिरिस की गद्दी पर हक जमाया। निर्णय के लिये मामला देवताओं के पास गया। कई वर्षों (70 या 80 वर्षों) तक कोई निर्णय नहीं हुआ और अंत में ओसिरिस को पत्र लिखा गया। ओसिरिस ने देवताओं को राजगद्दी अपने बेटे होरस को देने का आदेश दिया। सेत को शर्मिंदगी से बचाने के लिये रा ने सेत को आकाश में अपने साथ स्थान दिया।[8] यह कथा अंधेरे पर रौशनी की विजय (अर्थात अच्छाई पर बुराई की विजय) का प्रतीक है।[9] साथ ही ऐतिहासिक रूप से ये उत्तरी और पश्चिमी मिस्र के राज्यों के एक राज्य में गठन को दर्शाती है चूँकि होरस उत्तरी मिस्र का प्रतीक था और सेत दक्षिणी मिस्र का।

संदर्भ

  1. फ़्रैंकफ़र्ट 1978, पृ॰ 38.
  2. Bob Brier, A. Hoyt Hobbs (2008). Daily life of the ancient Egyptians (अंग्रेज़ी में). ग्रीनवुड पब्लिशिंग ग्रुप. पृ॰ 68. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780313353062. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2012.
  3. लिटलटन 2005, पृ॰ 701.
  4. रॅमलर 2010, पृ॰ 87.
  5. फ़्रैंकफ़र्ट 1978, पृ॰ 40.
  6. लिटलटन 2005, पृ॰ 703.
  7. लिटलटन 2005, पृ॰ 707.
  8. रॅमलर 2010, पृ॰ 44-45.
  9. William Richard Lethaby. Architecture, Mysticism and Myth: Sacred Geometry. Forgotten Books. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781605064260. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2012.

ग्रंथानुक्रम

बाहरी कड़ियाँ