"दक्षिण अफ़्रीका": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.6.5) (Robot: Adding or:ଦକ୍ଷିଣ ଆଫ୍ରିକା
छो r2.5.4) (Robot: Modifying ilo:Abagatan nga Áprika
पंक्ति 179: पंक्ति 179:
[[id:Afrika Selatan]]
[[id:Afrika Selatan]]
[[ie:South Africa]]
[[ie:South Africa]]
[[ilo:Abagatan nga Africa]]
[[ilo:Abagatan nga Áprika]]
[[io:Sud-Afrika]]
[[io:Sud-Afrika]]
[[is:Suður-Afríka]]
[[is:Suður-Afríka]]

09:36, 6 मार्च 2012 का अवतरण

दक्षिण अफ्रीका गणराज्य
दक्षिण अफ्रीका
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: !ke e: ǀxarra ǁke  (ǀXam)
"Unity In Diversity"
राष्ट्रगान: दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्र गान
अवस्थिति: दक्षिण अफ्रीका
राजधानीप्रिटोरिया (कार्यपालिका)
ब्लोमफांटेन (न्यायिक)
केप टाउन (विधायी)
सबसे बड़ा नगर जोहान्सबर्ग (2006) 
राजभाषा(एँ)
मानवजातीय वर्ग 79.3% Black
9.1% White
9.0% Coloured
2.6% Asian
निवासी South African
सरकार संवैधानिक लोकतंत्र
 -  राष्ट्रपति जेकब जूमा
 -  उप राष्ट्रपति गालेमा मोटलांथे
स्वतंत्रता युनाइटेड किंगडम से
 -  संघ 31 मई 1910 
 -  वेस्ट मिनिस्टर की स्थापना 11 दिसंबर 1931 
 -  गणराज्य 31 मई 1961 
 -  जल (%) नगण्य
जनसंख्या
 -  2009 जनगणना 49,320,000 (25वां)
 -  2001 जनगणना 44 819 778
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2008 प्राक्कलन
 -  कुल $493.490 बिलियन (25 वां)
 -  प्रति व्यक्ति $10,136 (79वां)
मानव विकास सूचकांक (2007)0.674 वृद्धि
त्रुटि: मानव विकास सूचकांक का मान गलत है। · 121वां
मुद्रा रेंड (ZAR)
समय मण्डल SAST (यू॰टी॰सी॰+2)
यातायात चालन दिशा left
दूरभाष कूट +27
इंटरनेट टीएलडी .za

दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। इसकी सीमाएँ उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और जिम्बाब्वे तथा उत्तर-पूर्व में मोजाम्बिक और स्वाजीलैंड के साथ लगती हैं, जबकि लेसोथो एक स्वतंत्र ऐसा देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है।

आधुनिक मानव की बसाहट दक्षिण अफ्रीका में एक लाख साल पुरानी है। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान क्षेत्र में रहने वाले बहुसंख्यक स्थानीय लोग आदिवासी थे, जो अफ्रीका के विभिन्न क्षेत्रों से हजार साल पहले आए थे। 4थी-5वीं शताब्दी के दौरान बंतू भाषी आदिवासी दक्षिण को ओर बढ़े, और दक्षिण अफ्रीका के वास्तविक निवासियों को विस्थापित करने के साथ-साथ उनके साथ शामिल भी हो गए। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान शोसा और जुलू दो बड़े समुदाय थे।

केप समुद्री मार्ग की खोज के करीबन डेढ़ शताब्दी बाद 1962 में डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने उस जगह पर खानपान केंद्र (रिफ्रेशमेंट सेंटर) की स्थापना की, जिसे आज केप टाउन के नाम से जाना जाता है। 1806 में केप टाउन ब्रिटिश कालोनी बन गया। 1820 के दौरान बोअर (डच, फ्लेमिश, जर्मन और फ्रेंच सेटलर्स) और ब्रिटिश लोगों ने देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में बसने के साथ ही यूरोपीय बसाहट में वृद्धि हुई। इसके साथ ही क्षेत्र पर कब्जे के लिए शोसा, जुलू और अफ्रीकान के बीच झड़प की बढ़ती गई।

हीरा और बाद में सोने की खोज के साथ ही 19वीं शताब्दी में द्वंद शुरू हो गया, जिसे एंग्लो-बोअर युद्ध के नाम से जाना जाता है। हालांकि ब्रिटिश ने बोअर पर युद्ध में विजय प्राप्त कर ली थी, लेकिन 1910 में दक्षिण अफ्रीका को ब्रिटिश डोमिनियन के तौर पर सीमित स्वतंत्रता प्रदान की। 1961 में दक्षिण अफ्रीका को गणराज्य का दर्जा मिला। देश के भीतर और बाहर विरोध के बावजूद सरकार ने रंगभेद की नीति को जारी रखा। 20 वीं शताब्दी में देश की दमनकारी नीतियों के विरोध में बहिष्कार करना शुरू किया। काले दक्षिण अफ्रीकी और उनके सहयोगियों के सालों के अदरुनी विरोध, कार्रवाई और प्रदर्शन के परिणामस्वरूप आखिरकार 1990 में दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने वार्ता शुरू की, जिसकी परिणति भेदभाव वाली नीति के खत्म होने और 1994 में लोकतांत्रिक चुनाव से हुई। देश फिर से राष्ट्रकुल देशों में शामिल हुआ।

दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका में जातीय रुप से सबसे ज्यादा विविधताओं वाला देश है और यहाँ अफ्रीका के किसी भी देश से ज्यादा श्वेत रहते हैं; अफ्रीकी जनजातियों के अलावा यहाँ कई एशियाई देशों के लोग भी हैं जिनमे सबसे ज्यादा भारत से आये लोगों की सँख्या है।

भाषा

दक्षिण अफ्रीका में ग्यारह भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है, जिसमें अंग्रेजी के साथ-साथ अफ्रीकान्स, दक्षिणी दीबीली, उत्तरी सोथो, दक्षिणी सोथो, स्वाजी, सोंगा, स्वाना, शोसा और जुलू शामिल है। किसी एक देश में बोली जाने वाली भाषाओं की संख्या के हिसाब से यह बोलिविया और भारत के बाद तीसरा देश है। वर्ष 2001 के राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार, मातृभाषा के तौर पर बोली जाने वाली तीन पहली भाषाओं में जुलू (23.8 प्रति.), शोसा (17.6 प्रति.) और अफ्रीकान्स (13.3 प्रति.) हैं। हालांकि अंग्रेजी वाणिज्य और विज्ञान की भाषा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में केवल 8.2 प्रतिशत लोगों की मातृभाषा है। इन भाषाओं के अलावा देश में आठ अन्य गैर आधाकारिक भाषाओं को भी मान्यता प्रदान की गई है, जिसमें फानागालो, खोई, लोबेदू, नामा, उत्तरी दीबीली, फूथी, सान और दक्षिण अफ्रीकी साइन भाषा शामिल हैं।

अन्य नाम

दक्षिण अफ्रीका के 11 अन्य भाषाओं में अन्य आधिकारिक नाम हैं जो किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है जिसका मुकाबला सिर्फ भारत से किया जा सकता है। कुछ नाम इस प्रकार हैं:

यह भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

फोटो गैलरी

साँचा:Link FA साँचा:Link FA साँचा:Link FA साँचा:Link FA