"गुरुग्राम जिला": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 49: पंक्ति 49:


==जनसंख्या==
==जनसंख्या==
2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 1,73,542, ग्रामीण की जनसंख्या 17,100 और ज़िले की कुल जनसंख्या 16,57,669 है।

==विकास==


== संदर्भ ==
== संदर्भ ==

11:43, 22 फ़रवरी 2012 का अवतरण

गुड़गाँव
—  जिला  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य हरियाणा
महापौर
जनसंख्या
घनत्व
२१,९३,१७६ (२००१ के अनुसार )
• १,०२०
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)
२,१५१ कि.मी²
• २२० मीटर

निर्देशांक: 28°28′N 77°02′E / 28.47°N 77.03°E / 28.47; 77.03

गुड़गांव, भारतीय राज्य हरियाणा का छठा सबसे बड़ा शहर है। यह हरियाणा के ४ प्रमण्डलों में से भी एक है। २००१ की भारत की जनगणना के अनुसार गुड़गांव की जनसंख्या २,२८,८२० है। भारत की राजधानी दिल्ली से अपनी निकटता के कारण गुड़गांव ने पिछले दशक के दौरान बड़े पैमाने पर तरक्की की है। गुड़गांव के विकसित होने मे उसका एक प्रमुख आउटसोर्सिंग गंतव्य होना व उत्तरी भारत में अचल संपत्ति बाजार के रूप में उभरना भी एक मुख्य कारण है।

प्राचीन हिंदू पौराणिक कथाओं में गुड़गांव का उल्लेख एक महत्वपूर्ण नगर के रूप मे मिलता है। यह दिल्ली के चार प्रमुख उपनगरों मे से एक है इसलिए इसे भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक हिस्सा माना जाता है। गुड़गांव को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक सबसे अभिजात्य क्षेत्र भी एक माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में शहर का अत्यधिक विकास हुआ है तथा देश के भीतर एक आउटसोर्सिंग गंतव्य के रूप में विकसित होने के अतिरिक्ति इस क्षेत्र ने एक अचल संपत्ति मे आया एक अभूतपूर्व उछाल देखा है।

इतिहास

गुड़गाँव की स्थापना 15 अगस्त 1979 ई. को की गई थी। महाभारत काल में राजा युधिष्ठिर ने गुड़गाँव को अपने धर्मगुरु द्रोणाचार्य को उपहार स्वरूप दिया था और आज भी उनके नाम पर एक तालाब के भग्नावशेष तथा एक मंदिर प्रतीक के तौर पर विद्यमान हैं। इस कारण इसका नाम गुरुगांव पड़ा था। बाद में समय के साथ इसका नाम गुडगांव हो गया।

कृषि और खनिज

गेहूँ, तिलहन, बाजरा, ज्वार और दलहन महत्त्वपूर्ण फ़सलें हैं।

उद्योग और व्यापार

यह औद्योगिक विकास का गलियारा बन चुका है। गुड़गाँव में सूती वस्त्र, यंत्रचालित बुनाई और कृषि उपकरणों से संबंधित उद्योग हैं।

यातायात और परिवहन

यह शहर दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित है।

पर्यटन

हरियाणा राज्य में स्थित गुड़गाँव बहुत ही ख़ूबसूरत स्‍थान है। गुड़गाँव पर्यटन का आकर्षक स्थल है। गुड़गाँव में शीतला माता का मन्दिर बहुत प्रसिद्ध है। देश-विदेश से पर्यटक शीतला माता की पूजा करने के लिए यहां आते हैं। शीतला माता के मन्दिर के अलावा भी पर्यटक यहां पर कई पर्यटक स्थलों की सैर कर सकते हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 1,73,542, ग्रामीण की जनसंख्या 17,100 और ज़िले की कुल जनसंख्या 16,57,669 है।

विकास

संदर्भ