"इलेक्ट्रॉन": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.7.2) (Robot: Adding ne:इलेक्ट्रोन
पंक्ति 13: पंक्ति 13:


[[श्रेणी:रसायनशास्त्र]]
[[श्रेणी:रसायनशास्त्र]]
[[श्रेणी:भौतिकशास्त्र]]
[[श्रेणी:भौतिकी]]
[[श्रेणी:भौतिक शब्दावली]]
[[श्रेणी:भौतिक शब्दावली]]



21:01, 4 जनवरी 2012 का अवतरण

विद्युदणु या इलेक्ट्रॉन ऋणात्मक वैद्युत आवेश युक्त मौलिक उपपरमाणविक कण है। यह परमाणु मे नाभिक के चारो ओर चक्कर लगाता हैं । इसका द्रव्यमान सबसे छोटे परमाणु से भी हजारगुना कम होता है। परम्परागत रुप से इसके आवेश को ऋणात्मक माना जाता है और इसमा मान -१ परमाणु इकाई (e) निर्धारित किया गया है। दूसरे परमाणुओं के एलेक्ट्रानों से इनकी अंतःक्रिया रासायनिक बंधन का मुख्य कारण है। इस पर 1.6E-19 कूलाम्ब परिमाण का ऋण आवेश होता है। इसका द्रव्यमान 9.11E−31 किग्रा होता है जो प्रोटॉन के द्रव्यमान का लगभग १८३७ वां भाग है। किसी उदासीन परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या और प्रोटानों की संख्या समान होती है।इनकी आंतरिक संरचना ज्ञात नहीं है इसलिए इसे प्राय:मूलभूत कण माना जाता है। इनकी आंतरिक कोणिय संवेग अर्थात स्पिन १/२ होती है, अतः यह फर्मीऑन होते है। इलेक्ट्रॉन काप्रतिकणपोजीट्रॉन कहलाता है। द्रव्यमान के अलावा पोजीट्रॉन के सारे गुण यथा आवेश, स्पिन इत्यादि इलेक्ट्रॉन के बिलकुल विपरीत होते है। जब इलेक्ट्रॉन और पोजीट्रॉन की टक्कर होती है तो दोंनो पूर्णतः नष्ट हो जाते है एवं दोगामा किरणफोटॉन उत्पन्न होती है।

इलेक्ट्रॉन,लेप्टॉन परिवार के प्रथम पीढी का सदस्य है, जो कि गुरुत्वाकर्षण,विद्युत चुम्बकत्व एवं दुर्बल प्रभाव सभी में भूमिका निभाता है। इलेक्ट्रॉन कण एवं तरंग दोनो तरह के व्यवहार प्रदर्शीत करता है। बिटा-क्षय के रुप मे यह तरंग जैसा व्यवहार करता है,जबकि इसका संवेग जैसा गुण इसकी कण की प्रकृति दर्शाता है। चूंकि इसका सांख्यिकीय व्यवहार फर्मिऑन होता है और यह पॉली एक्सक्ल्युसन सिध्दांत का पालन करता है अतः सभी इलेक्ट्रॉनो की क्वांटम अवस्था भिन्न होती है।

आइरिस भौतिकविद जॉर्ज जॉनस्टोन स्टोनी ( George Johnstone Stoney ) ने १८९४ में इलेक्ट्रॉन नाम का सुझाव दिया था। इलेक्ट्रॉन की कण के रुप में पहचान १८९७ में जे जे थॉमसन ( J J Thomson ) और उनकी ब्रिटीश भौतिकविद दल ने की थी।

कइ भौतिकीय घटनाएं जैसे-विध्युत ,चुम्बकत्व ,उष्मा चालकता में इलेक्ट्रॉन की अहम भूमिका होती है। जब इलेक्ट्रॉन त्वरित होता है तो यह फोटान के रुप मेंऊर्जा का अवशोषण या उत्सर्जन करता है।प्रोटॉनन्यूट्रॉन के साथ मिलकर यह्परमाणु का निर्माण करता है।परमाणु के कुल द्रव्यमान में इलेक्ट्रॉन का हिस्सा कम से कम् 0.0६ प्रतिशत होता है। इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन के बीच लगने वाले कुलाम्ब बल ( coulomb force )के कारण इलेक्ट्रॉन परमाणु से बंधा होता है। दो या दो से अधिक परमाणुओं के इलेक्ट्रॉनो के आपसी आदान-प्रदान या साझेदारी के कारण रासायनिक बंध बनते है।

ब्रह्माण्ड में अधिकतर इलेक्ट्रॉनो का निर्माण बिग-बैंग के दौरान हुआ है, इनका निर्माण रेडियोधर्मी समस्थानिक ( radioactive isotope ) से बीटा-क्षय और अंतरिक्षीय किरणो ( cosmic ray ) के वायुमंडल में प्रवेश के दौरान उच्च ऊर्जा टक्कर के कारण भी होता है।