"अमेरिकी डॉलर": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.6.2) (robot Adding: tk:Dollar
पंक्ति 18: पंक्ति 18:
== बाहरी कड़ियाँ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://finance.yahoo.com/currency-converter?u'#from=USD;to=INR;amt=1 याहू फ़ाइनेन्स पर] $-[[चित्र:Indian Rupee symbol.svg|8px]] की विनिमय दर।
* [http://finance.yahoo.com/currency-converter?u'#from=USD;to=INR;amt=1 याहू फ़ाइनेन्स पर] $-[[चित्र:Indian Rupee symbol.svg|8px]] की विनिमय दर।
*[http://thatshindi.oneindia.in/news/2011/01/18/20110118103315-aid0122.html डॉलर का प्रभुत्व इतिहास की बात : हू जिंताओ]
*[http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/866/10/0 सोने के बढ़ते मूल्य का रहस्य] (भरत झुनझुनवाला)


[[श्रेणी:मुद्रा]]
[[श्रेणी:मुद्रा]]

03:32, 7 अगस्त 2011 का अवतरण

चित्र:डॉलर.png
एक अमेरिकी डॉलर का नोट

अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेँट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर मे मिलते है।

इतिहास

चित्र:१सिक्का.png
एक अमेरिकी डॉलर का सिक्का

१८ वीं शताब्दी के दौरान स्पेन के उपनिवेशों में "स्पेनी डॉलर" नाम की मुद्रा प्रचलन थी और उस दौरान ये मुद्रा अमेरिका में भी वित्त और वाणिज्य की रीढ़ थी। "स्पेनी डॉलर" के कारण ही बाद में अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा का नाम डॉलर पड़ा। सन १७७५ की अमेरिकी क्रान्ति के दौरान तो "स्पेनी मुद्रा" के सिक्को का महत्त्व और बढ़ गया और क्रांतिकारियों की मांग थी की प्रत्येक उपनिवेश की अपनी अधिकृत मुद्रा हो जिसे कॉनटिनेंटल कांग्रेस का भी समर्थन प्राप्त हो। डॉलर शब्द यद्यपि अमेरिकी क्रान्ति के २०० वर्ष पूर्व से अंग्रेजी भाषा में कठबोली के रूप में प्रचलन में था जिसका शेक्सपियर के कई नाटकों में उल्लेख था। तेरह उपनिवेशों में "स्पेनी डॉलर" संचलन में था, जो बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका बना। वर्जिनिया में भी "स्पेनी डॉलर" को कानूनी निविदा के रूप में मान्यता प्राप्त थी।

चित्र:पुराना डॉलर.png
पुराना अमेरिकी डॉलर नोट
चित्र:डॉलरसिक्के.png
पुराने अमेरिकी डॉलर के सिक्के

संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रारंभिक दिनों में , "डॉलर" वह सिक्का समझा जाता था जिसे स्पेन द्वारा ढाला गया है और इसे "स्पेनी मिल्ड डॉलर" बुलाया जाता था। ये सिक्के उस समय देश में मानक मुद्रा के रूप में उपयोग में थे। २ अप्रैल, १७९२ को, अलेक्जेंडर हैमिल्टन, जो उस समय राजकोष सचिव थे, ने चांदी की "स्पेनी मिल्ड डॉलर" के सिक्कों में (जो उस समय प्रचलन में थे)वैज्ञानिक ढंग से राशि निर्धारित कर राष्ट्रीय कांग्रेस के सामने एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस प्रतिवेदन के परिणामस्वरूप, डॉलर परिभाषित किया गया जिसे माप की इकाई माना गया जिसका मूल्य शुद्ध चांदी के ३७१ अन्नाग्रामों का ४/१६ वां भाग या मानक चांदी ४१६ अन्नाग्रामों के बराबर था।

डॉलर चिन्ह ($) के पीछे का इतिहास ये है की अमेरिकी डॉलर को दर्शाने के लिए अंग्रेजी के US यानी यूनाइटेड स्टेटस (United States) को जोड़ दिया गया जिससे अमेरिकी मुद्रा को चिह्नित किया जा सके।

विनिमय दर/प्रति $ - ४८.५ रुपये (सम्प्रति सितंबर, २००९)।[1]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:उत्तम लेख