"हैरी पॉटर": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.7.1) (robot Adding: bcl:Harry Potter
छो r2.6.4) (robot Modifying: hy:Հարի Պոտեր (վիպաշար)
पंक्ति 106: पंक्ति 106:
[[hr:Harry Potter]]
[[hr:Harry Potter]]
[[hu:Harry Potter]]
[[hu:Harry Potter]]
[[hy:Հարի Փոթեր (վիպաշար)]]
[[hy:Հարի Պոտեր (վիպաշար)]]
[[ia:Harry Potter]]
[[ia:Harry Potter]]
[[id:Harry Potter]]
[[id:Harry Potter]]

18:07, 3 अगस्त 2011 का अवतरण

यह लेख हैरी पॉटर उपन्यास क्रम के बारे में है। हैरी पॉटर पात्र के लिए हैरी पॉटर (पात्र) देखें।
हैरी पॉटर  

सब हैरी पॉटर किताबें के मुखपृष्ठ के ब्रितानी रॉयल मेल के मुद्रांक
लेखक यूनाइटेड किंगडम का ध्वज जे. के. रोलिंग
देश संयुक्त राजशाही
भाषा अंग्रेज़ी भाषा
विषय भ्रम, रोमांचक, बिल्डुंग्सरोमान
प्रकाशक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग और अन्य
प्रकाशन तिथि जून 26 1997 - जुलाई 21 2007

हैरी पॉटर या हैरी पौटर (अंग्रेज़ी: Harry Potter) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित एक उपन्यास क्रम है। इसमें एक नयी जादुई दुनिया का वर्णन है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ान और मिथकीय जानवर हैं। इस उपन्यास में हैरी पॉटर (इसका मुख्य किरदार) और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स नाम के विद्यालय में जादू पढ़ते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इन उपन्यासों में से पहले पान्च पर इन्हीं नामों की हॉलिवुड फ़िल्में भी बन चुकी हैं। उपन्यासों के हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध हैं। सारी कहानी ब्रिटेन देश में घटित होती है, और सब काल्पनिक है। ये उपन्यास इक्कीसवीं सदी का शायद सबसे मशहूर उपन्यास है।

कहानी

इस उपन्यास शृंखला की कहानी हैरी पॉटर नाम के किशोर (बालक) के ईद-गिर्द घूमती है, जो अनाथ है। बचपन में हैरी को ये नहीं पता था कि वो एक जादूगर है। जब उसे ये पता चलता है कि वो एक जादूगर है, तो वो तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स में दाख़िला ले लेता है। इस तरह शुरु होती है हैरी और उसके दोस्तों (हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीज़्ली) की रोमांचक ज़िन्दगी। कई बार उन्हें उनके ख़ूंख़ार दुश्मन दुष्ट और आतंकवादी जादूगर लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट का सामना करना पड़ता है। कहानी में अच्छा और बुरा जादू हर जगह मिलता है।

मुख्य पात्र

हैरी पॉटर

हैरी पॉटर और आग का प्याला, एक किताब के मुखपृष्ठ।

हैरी पॉटर कहानी का मुख्य पात्र है। हैरी पॉटर एक किशोर बालक है, जिसके माँ-बाप, लिली एवं जेम्स पॉटर को एक दुष्ट जादूगर, लॉर्ड वोल्डेमोर्ट ने मार डाला था। हैरी पॉटर जादूगरों की दुनिया में काफ़ी मशहूर है, और हैरी का नाम हर कोई जानता है, क्योंकि वही एकमात्र इनसान है जो कि मृत्युदंशम् श्राप (अवाडा कडाव्रा) से बचा है। कहानी के अनुसार हैरी अत्यंत बुद्धीमान नही है। हैरी की छड़ी में लॉर्ड वोल्डेमोर्ट की छड़ी वाला फ़ीनिक्स का पंख है। हैरी का एक पालतू पक्षी भी है, जिसका नाम हेडविग है और वो एक उल्लू है। हैरी गरूडद्वार का है। हैरी को सेवरस स्नेप एवं ड्रेको मेल्फॉय बिल्कुल पसंद नही है। हैरी के कई मित्र है जिनमे रॉन, हर्माईनी, नेविल, सीमस एवं फ़्रेड-जोर्ज शामिल है। हैरी की अब तक दो गर्लफ़्रेंड रह चुकी है, चो-चांग और रोन वीज़्ली की बहन जिनी वीज़्ली। हैरी, हालांकि प्रेम में ख़ासा अच्छा साबित नहीं हुआ है।

हर्माइनी ग्रेंजर

हरमाईनी हरमॉयनी या हरमायनी से भी पुकारा जाता है।

हर्माइनी ग्रेंजर हॉग्वर्ट्स की सबसे बुद्धीमान छात्रा है। हर्माइनी एक मगलू परिवार से है और हर्माइनी हैरी और रोन की सबसे अच्छी दोस्त है। हैरी और रॉन जब भी मुसीबत में होते है, तो हर्माइनी उनकी मदद करती है। सभी अध्यापक हर्माइनी को पसंद करते है। हर्माइनी को भी प्रो. स्नेप अच्छे नहीं लगते। हर्माइनी ड्रेको को एक दुष्ट और घमंडी लड़का मानती है। हर्माइनी की एक पालतू बिल्ली है जिसका नाम क्रुक-शैंक्स है। हर्माइनी के कई दोस्त है जिनमें हैरी, रॉन, जिनी, निविल आदि शामिल है।

रॉनल्ड वीज़्ली

रॉनल्ड वीज़्ली या सिर्फ़ रॉन कहानी का तीसरा मुख्य पात्र है। रॉन ख़ानदानी शुद्ध-ख़ूनन है। रॉन आर्थर विज़्ली एवं मॉली विज़्ली का छ्ठा बेटा है। रॉन के 5 भाई (चार्ली, बिल, पर्सी, फ़्रेड, जोर्ज) और एक बहिन (जिनी) है। रॉन थोड़ा डरपोक है और पढ़ाई में कमज़ोर है। रॉन गरूडद्वार का प्रीफ़ेक्ट है।रॉन और हैरी काफ़ी अच्छे दोस्त है। रॉन का एक पालतू चूहा था, जिसका नाम स्केबर्स था। रोन को चौथे साल में फ़्लूअर डेलाकोर से प्रेम हुआ था।

उपन्यास शृंखला

इस शृंखला में कुल सात उपन्यास हैं:

  1. हैरी पॉटर और पारस पत्थर (1997; Harry Potter and the Philosopher’s Stone हैरी पॉटर एंड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन)
  2. हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना (1998; Harry Potter and the Chamber of Secrets हैरी पॉटर एंड द चेम्बर ऑफ़ सीक्रेट्स)
  3. हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (2000; Harry Potter and the Prisoner of Azkaban हैरी पॉटर एंड द प्रिज़नर ऑफ़ ऐज़्कबैन)
  4. हैरी पॉटर और आग का प्याला (2001; Harry Potter and the Goblet of Fire हैरी पॉटर एंड द गॉब्लट ऑफ़ फ़ायर)
  5. हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (2003; Harry Potter and the Order of the Phoenix हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ़ द फ़ीनिक्स)
  6. हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (2005; Harry Potter and the Half-Blood Prince हैरी पॉटर एंड द हाफ़-ब्लड प्रिंस)
  7. हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े (2007; Harry Potter and the Deathly Hallows हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़)

यह भी देखें

साँचा:Link FA साँचा:Link FA साँचा:Link FA साँचा:Link FA साँचा:Link FA