"जलसम्भर": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नया
(कोई अंतर नहीं)

02:08, 13 अप्रैल 2011 का अवतरण

जलसंभर का उदहारण - लाल रंग की लकीर जलविभाजक क्षेत्र को दर्शा रही है

जलसंभर या द्रोणी उस भौगोलिक क्षेत्र को कहते हैं जहाँ वर्षा अथवा पिघलती बर्फ़ का पानी नदियों, नेहरों और नालों से बह कर एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाता है। उस स्थान से या तो एक ही बड़ी नदी में पानी जलसंभर क्षेत्र से निकास कर के आगे बह जाता है, या फिर किसी सरोवर, सागर, महासागर या दलदली इलाक़े में जा के मिल जाता है। इस सन्दर्भ में कभी-कभी जलविभाजक शब्द का भी प्रयोग होता है क्योंकि भिन्न-भिन्न जलसंभर अलग-अलग जल मंडलों के क्षेत्र होते हैं।

अन्य भाषाओँ में

अंग्रेज़ी में "जलसंभर" और "जलविभाजक" को "वॉटरशॅड" (watershed) कहा जाता है और "द्रोणी" को "बेसिन" (basin) कहा जाता है।

इन्हें भी देखिये