"विकिपीडिया:मीडिया सहायता": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंक्ति 50: पंक्ति 50:
[[ro:Ajutor:Media]]
[[ro:Ajutor:Media]]
[[ru:Википедия:Помощь с медиафайлами]]
[[ru:Википедия:Помощь с медиафайлами]]
[[si:විකිපීඩියා:Media help]]
[[si:විකිපීඩියා:මාධ්‍ය භාවිතය සදහා උපදෙස්]]
[[simple:Wikipedia:Help with media files]]
[[simple:Wikipedia:Help with media files]]
[[sk:Wikipédia:Práca s multimediálnymi súbormi]]
[[sk:Wikipédia:Práca s multimediálnymi súbormi]]

23:31, 8 अप्रैल 2011 का अवतरण

विकिपीडिया पर मीडिया सञ्चिकाएं

कुछ विकिपीडिया सञ्चिकाओं में ध्वनि और चलदृश्य (वीडियो) सञ्चिकाएं समाहित होती हैं।

कुछ विकिपीडिया लेखों में ध्वनि या चलदृश्य (वीडियो) सञ्चिकाएं समाहित होती हैं, जिन्हें किसी भी निजि कम्प्यूटर पर बजाया/सुनाया/देखा जा सकता है। तथापि, आपके कम्प्यूटर पर उचित सॉफ़्टवेयर होना चाहिए। यदि आपका कम्प्यूटर स्वतः ही आपके क्लिक करने पर इन सञ्चिकाओं को नहीं बजाता है, तो आपको अन्तरजाल (इण्टरनेट) से निशुल्क साफ़्टवेयर डाउनलोड करके इन्स्टॉल करना चाहिए ताकि आप उन सञ्चिकाओं को सुन सकें।

विकिपीडिया पर ध्वनि सञ्चिकाएं आमतौर पर वोर्बिस श्रव्य संरूप (फ़ॉर्मेट) का उपयोग करती हैं, और चलदृश्य सञ्चिकाएं थियोरा संरूप का, और दोनों ही ओजीजी में समाहित होती हैं। यह डिजिटल श्रव्यों और चलदृश्यों को चलाने वाले संरूपों (फ़ॉर्मेट) के ही समान होते हैं। अन्तर केवल यह है की ओजीजी संरूप पूर्णतः निशुल्क है और आगे के सॉफ़्टवेयर विकास के लिए मुक्त है। तथापि ये संरूप माइक्रोसॉफ़्ट विण्डोज़ और मैक ओएस एक्स द्वारा डिफ़ॉल्ट रूप से समर्थित नहीं हैं। (नीचे देखें)

संगीत सञ्चिकाएं कभीकभार मिडि संरूप का उपयोग करती हैं (.MID या .MIDI विस्तारण)। मिडि आमतौर पर बिना किसी अतिरिक्त सॉफ़्टवेयर की सहायता के बजाया जा सकता है, क्योंकि अधिकतर कम्प्यूटरों पर मिडि-सक्षम प्लेयर और ध्वनि कार्ड होते हैं।


विकिपीडिया पर उपयोग हेतु संरूप वाले श्रव्य और चलदृश्य बनाने और परिवर्तित करने के लिए सहायता हेतु देखें मीडिया सञ्चिकाओं का निर्माण और उपयोग