"सविता आंबेडकर": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{प्रशंसक दृष्टिकोण|date=मार्च 2018}}
{{प्रशंसक दृष्टिकोण|date=मार्च 2018}}
''' सविता अम्बेडकर ''' भारतीय समाजसेविका तथा भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की दूसरी पत्नी थीं। वे पुणे के कट्टर ब्राह्मण परिवार से थीं।
''' सविता भीमराव आंबेडकर''' भारतीय समाजसेविका, डॉक्टर तथा भारत के संविधान निर्माता [[भीमराव आंबेडकर]] की दूसरी पत्नी थीं। वे पुणे के पुरोगामी [[ब्राह्मण]] परिवार से थीं। उन्होंने जाति पाती के बंधनों की परवाह नहीं की थी।<ref> [https://www.patrika.com/news/noida/why-there-was-anger-over-baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkar-s-second-marriage-news-in-hindi-1553264/ जानिये, बाबा साहेब अंबेडकर के दूसरे विवाह पर क्यों फैली थी नाराजगी:पत्रिका हिंदी]</ref> भीमराव आंबेडकर ने अपने [[भगवान बुद्ध और उनका धम्म]] ग्रंथ की 15 मार्च 1956 में लिखी गई मूल प्रस्तावना में उन्होंने अपनी पत्नी सविता आंबेडकर का उल्लेख किया था और उनकी आयु 8-10 वर्ष अधिक बढाने का श्रेय उन्हे दिया था।

उन्होंने जाती पाती के बंधनों की परवाह नहीं की थी। <ref> [https://www.patrika.com/news/noida/why-there-was-anger-over-baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkar-s-second-marriage-news-in-hindi-1553264/ जानिये, बाबा साहेब अंबेडकर के दूसरे विवाह पर क्यों फैली थी नाराजगी:पत्रिका हिंदी] </ref>अंबेडकर ने
बुद्धा ऐंड हिज धर्मा की 15 मार्च 1956 में लिखी गई मूल प्रस्तावना में उन्होंने अपनी ब्राह्मण पत्नी का उल्लेख किया था।
== जीवन परिचय==
== जीवन परिचय==
सविता अंबेडकर का जन्म पुणे के सभ्रांत मराठी चितपावन ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह पढ़ने में बहुत कुशाग्र थीं। उनकी आरंभिक शिक्षा पुणे में ही हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई से एमबीबीएस किया। चिकित्सा की पढ़ाई पूरी कर वे गुजरात के एक अस्पताल में काम करने लगीं। फिर वे मुंबई आ गईं। वहाँ अंबेडकर से उनका परिचय और विवाह हुआ। वे अंबेडकर के लेखन तथा आंदोलन में हाथ बँटाने लगीं। अंबेडकर के निधनोपरांत वे एकाकी हो गईं। बाद में वे कुछ समय तक दलित आंदोलन से पुनः जुड़ीं। सविता माई का वर्ष २००३ में 94 साल की उम्र में मुंबई के जेजे अस्पताल में निधन हो गया।

05:02, 13 अप्रैल 2018 का अवतरण

सविता भीमराव आंबेडकर भारतीय समाजसेविका, डॉक्टर तथा भारत के संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की दूसरी पत्नी थीं। वे पुणे के पुरोगामी ब्राह्मण परिवार से थीं। उन्होंने जाति पाती के बंधनों की परवाह नहीं की थी।[1] भीमराव आंबेडकर ने अपने भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ की 15 मार्च 1956 में लिखी गई मूल प्रस्तावना में उन्होंने अपनी पत्नी सविता आंबेडकर का उल्लेख किया था और उनकी आयु 8-10 वर्ष अधिक बढाने का श्रेय उन्हे दिया था।

जीवन परिचय

सविता अंबेडकर का जन्म पुणे के सभ्रांत मराठी चितपावन ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह पढ़ने में बहुत कुशाग्र थीं। उनकी आरंभिक शिक्षा पुणे में ही हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई से एमबीबीएस किया। चिकित्सा की पढ़ाई पूरी कर वे गुजरात के एक अस्पताल में काम करने लगीं। फिर वे मुंबई आ गईं। वहाँ अंबेडकर से उनका परिचय और विवाह हुआ। वे अंबेडकर के लेखन तथा आंदोलन में हाथ बँटाने लगीं। अंबेडकर के निधनोपरांत वे एकाकी हो गईं। बाद में वे कुछ समय तक दलित आंदोलन से पुनः जुड़ीं। सविता माई का वर्ष २००३ में 94 साल की उम्र में मुंबई के जेजे अस्पताल में निधन हो गया।

विवाह

1947 में संविधान लेखन के दौरान भीम राव अंबेडकर को मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी। उन्हें नींद नहीं आती थी। पैरों में न्यूरोपैथिक दर्द रहने लगा। इंसुलिन और होम्योपैथिक दवाएं किसी हद तक ही राहत दे पाती थीं। इलाज के लिए वह बंबई गए। वहीं डॉक्टर सविता इलाज के दौरान अंबेडकर के करीब आईं। अंबेडकर की पहली पत्नी रमाबाई का लंबी बीमारी के बाद 1935 में निधन हो चुका था। अंबेडकर ने सविता के साथ दूसरे विवाह का फैसला किया। 15 अप्रैल 1948 को उनका विवाह हो गया।

विवाह की आलोचना

सविता-अंबेडकर के विवाह से ब्राह्मण और दलित दोनों समुदायों के अनेक लोग कुपित हुए। अनेक ब्राह्मणों ने अंबेडकर की दलित राजनीति और विचारधारा पर सवाल खड़े किए। दलितों के एक वर्ग ने कहा कि इससे गलत तो कुछ हो ही नहीं सकता था। क्या बाबा साहेब को शादी के लिए एक ब्राह्मण स्त्री ही मिली थी। कइयों ने इसे ब्राह्मणों की साजिश कहा। कुछ ने खिल्ली भी उड़ाई। किंतु अंबेडकर के बहुत से अनुयायियों ने माना कि वह जो करते हैं, सोचसमझ कर करते हैं, ज्यादा विचारवान और समझदार हैं, इसलिे उन्होंने उचित ही किया होगा। इस शादी के पक्ष में यह तर्क भी दिया गया कि चूंकि ब्राह्मणों के यहां महिलाओं की स्थिति दलित की तरह होती है, इसलिए उन्होंने एक महिला का उद्धार किया है।

समर्पित पत्नि

विवाह के बाद डॉक्टर सविता को डॉक्टर सविता माई कहा जाने लगा। वे आजीवन सेवा और समर्पण की मूर्ति बनी रहीं। अंबेडकर का स्वास्थ्य लगातार खराब होता चला जा रहा था। वे पूरी निष्ठा के साथ अंबेडकर की मरते दम तक सेवा करती रहीं। अंबेडकर ने अपनी पुस्तक द बुद्धा एंड हिज धर्मा की 15 मार्च 1956 को लिखी भूमिका में भावुक अंदाज में पत्नी से मदद मिलने का उल्लेख किया। अंबेडकर के निधनोपरांत उनके करीबियों और अनुयायियों ने यह भूमिका हटवा दी। इसका पता १९८० ई. में चला जब पंजाबी बुद्धवादी लेखक भगवान दास ने उनकी इस भूमिका को दुर्लभ भूमिका के रूप में प्रकाशित करायी।

हत्या का आरोप

अंबेडकर के निधन के बाद सविता जी पर अंबेडकरवादियों ने ही अंबेडकर की हत्या करने का आरोप लगाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मामले की जांच की मांग की गई। जांच के बाद सविता जी को आरोपों से मुक्त कर दिया गया।

अंबेडकरवादियों से दुखी

अंबेडकर के निधनोपरांत उनके करीबियों औ्र अनुयायियों के व्यवहार से वह बहुत आहत हुईं। उनपर षडयंत्र और हत्या का आरोप लगा। उन्हें ब्राह्मण बताकर अंबेडकर आंदोलन से अलग कर दिया गया। उन्होंने खुद को दिल्ली में अपने मेहरौली स्थित फार्महाउस तक समेट लिया।

दलित आंदोलन से पुनर्जुड़ाव

युवा रिपब्लिकन नेता रामदास अठावले औऱ गंगाधर गाडे उन्हें दोबारा अंबेडकर आंदोलन की मुख्यधारा में लौटा लाए। उम्र बढ़ने पर वह फिर अलग हो गईं।

लेखन

उन्होंने अंबेडकर पर बाबासाहेबन्चया सहवासत नामक संस्मरणात्मक पुस्तक लिखी। उन्होंने अंबेडकर पर बनी फिल्म में भी योगदान दिया।

संदर्भ