आपेक्षिक घनत्व
(विशिष्ट घनत्व से अनुप्रेषित)
Jump to navigation
Jump to search
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
किसी वस्तु का आपेक्षिक घनत्व (Relative density) या विशिष्ट घनत्व (specific gravity) उसके घनत्व को किसी 'सन्दर्भ पदार्थ' के घनत्व से भाग देने से प्राप्त होता है। प्रायः दूसरे पदार्थों का घनत्व जल के घनत्त्व के सापेक्ष व्यक्त किया जाता है। उदाहरण के लिये बर्फ का आपेक्षिक घनत्व 0.91 है जिसका अर्थ है कि बर्फ का घनत्व पानी के घनत्व का 0.91 गुना होता है।
आधुनिक वैज्ञानिक साहित्य में 'विशिष्ट घनत्व' की अपेक्षा 'आपेक्षिक घनत्व' का अधिक प्रयोग किया जा रहा है।
कुछ पदार्थों के आपेक्षिक घनत्व[संपादित करें]
पदार्थ | आपेक्षिक घनत्व |
---|---|
Balsa wood | 0.2 |
Oak wood | 0.75 |
एथनॉल | 0.78 |
जल | 1 |
नमक | 2.17 |
एलुमिनियम | 2.7 |
सीमेंट | 3.15 |
लोहा | 7.87 |
ताँबा | 8.96 |
सीसा | 11.35 |
पारा | 13.56 |
Depleted uranium | 19.1 |
सोना | 19.3 |
Osmium | 22.59 |
(Samples may vary, and these figures are approximate.)
किसी पिंड का आपेक्षिक घनत्व निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात किया जाता है।
पिंड का आपेक्षिक घनत्व= पिंड का घनत्व/जल का घनत्व