विशाल चींटीखोर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(विशाल चींटीख़ोर से अनुप्रेषित)

विशाल चींटीख़ोर
Giant anteater
एक चिड़ियाघर में विशाल चींटीख़ोर
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
उपवर्ग: थेरिया (Theria)
अध:वर्ग: युथेरिया (Eutheria)
अधिगण: ​ ज़ीनारथ्रा (Xenarthra)
गण: ​ पिलोसा (Pilosa)
उपगण: वर्मिलिंगुआ (Vermilingua)
कुल: मिरमेकोफ़ेजिडाए (Myrmecophagidae)
वंश: मिरमेकोफ़ेजा (Myrmecophaga)
जाति: M. tridactyla
द्विपद नाम
Myrmecophaga tridactyla
(लीनियस, १७५८) [2]
विशाल चींटीख़ोर का विस्तार
नीला - जहाँ अभी भी अस्तित्व में है
नारंगी - जहाँ से यह लुप्त हो चुका है

विशाल चींटीखोर (Myrmecophaga tridactyla), जिसे चींटी भालू भी जाना जाता हैं, एक विशाल कीटभक्षी स्तनधारी हैं, जो मध्य और दक्षिण अमेरिका का मूल निवासी हैं। यह चींटीखोरों की चार जीवित प्रजातियों में से एक है और पिलोसा प्रकार में स्लोथ के साथ वर्गीकृत किया गया हैं।[3] अन्य जीवित चींटीखोरों और स्लोथ के विपरीत जो वानस्पतिक या अर्ध-वानस्पतिक होते हैं, यह प्रजाति ज्यादातर स्थलीय हैं।[4] अपने परिवार का सबसे बड़ा सदस्य, विशाल चींटीखोर की लम्बाई 182–217 सेन्टीमीटर (5.97–7.12 फीट) तथा नर और मादा का वज़न क्रमशः 33–41 किलोग्राम (73–90 पौंड) और 27–39 किलोग्राम (60–86 पौंड) होता हैं। यह अपनी लम्बी थूथन, जंगली पूँछ, लंबे सामने के पंजे, और विशिष्ट रंग के ऊर्णाजिन से पहचानने योग्य हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Miranda, F., Bertassoni, A. & Abba, A.M. (2014). "Myrmecophaga tridactyla Archived 2009-04-09 at the वेबैक मशीन". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2014.1. International Union for Conservation of Nature. Retrieved 2014-07-07.
  2. Linnæus, Carl (1758). Systema naturæ per regna tria naturæ, secundum classes, ordines, genera, species, cum characteribus, differentiis, synonymis, locis. Tomus I (लैटिन में) (10 संस्करण). Holmiæ: Laurentius Salvius. पृ॰ 35. मूल से 8 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 November 2012.
  3. Myrmecophaga tridactyla Archived 2013-09-26 at the वेबैक मशीन, Fauna of Paraguay
  4. Mammal Species of the World: A Taxonomic and Geographic Reference, Volume 1 Archived 2012-11-13 at the वेबैक मशीन, edited by Don E. Wilson, DeeAnn M. Reeder, The Johns Hopkins University Press, 2005