विवांता, ताज होटल सूरजकुंड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विवांता, ताज होटल सूरजकुंड राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र फरीदाबाद के सूरजकुंड में स्थित हैं।[1] यह ताज समूह द्वारा प्रबंधित एवं संचालित किया जाता हैं। यह होटल १५५०० वर्ग फीट में फैला हुआ हैं। सूरजकुंड हरियाणा की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता हैं जहा प्रतिवर्ष फरबरी में सूरजकुंड मेला का आयोजन किया जाता हैं।

अवस्थिति[संपादित करें]

यह होटल नई दिल्ली के केंद्र से 17.७ किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं एवं इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डा यहाँ से १९.४ किलोमीटर की दूरी पर है। यह नई दिल्ली के बहुचर्चित स्थल साकेत से मात्र 8 किमी दूर है। यहाँ से महरौली का क़ुतुब मीनार एवं छतरपुर मंदिर भी काफी नजदीक हैं। यहाँ से तुगलकाबाद का किला भी 5 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

होटल की विशेषताएं[संपादित करें]

इस होटल में विलासित्ता के तमाम संसाधन मौजूद हैं जो काफी विश्वस्तरीय हैं।[2] यहाँ पर 3 रेस्तोरंट्स, एक स्पा एवं आउटडोर पूल की भी सुविधा हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ पर एक हेल्थ क्लब, बार भी हैं। इस होटल की एक अन्य विशेषता इसका पर्यावरण के प्रति अनुकूल होना हैं। नई दिल्ली की भीड़ भाड़ से दूर यह होटल मरुभूमि में रेगिस्तान की तरह लगता हैं।

कमरे[संपादित करें]

इस होटल में २८७ कमरे हैं जिनकी आंतरिक साज सज्जा काफी आकर्षक हैं। वैसे भी ताज ग्रुप के सारे होटल अपने इंटीरियर के लिए विश्वप्रसिद्ध होते हैं। 5 तल्ले में फैले हुए इन कमरों की भव्यता देखते बनती हैं। इन कमरों में मिलने वाली सुविधाएं निमं हैं:[3]

प्रीमियम टीवी चैनल में

  • एयर कंडीशनर
  • नि: शुल्क समाचारपत्र
  • फोन
  • मिनीबार
  • कॉफी/चाय मेकर
  • नि: शुल्क बोतलबंद पानी
  • दैनिक हाउसकीपिंग
  • डिजाइनर प्रसाधन उपकरण
  • स्नान वस्त्र
  • स्लीपर्स
  • आयरन
  • मुफ्त वाई फाई
  • एलसीडी
  • बच्चों के लिए शय्या
  • यहाँ पर पालतू पशुओं को भी शुल्क देकर लाया जा सकता हैं।

खान पान[संपादित करें]

इस होटल में 3 बेहतरीन रेस्टोरेंट्स है जहा भारतीय, इतालियन एवं चीनी व्यंजन परोसे जाते हैं। इन होटलों के नाम हैं:[4]

  • ओएसिस – इस रेस्तरां में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रिभोज परोसा जाता है। मेहमान बार में पेय का आनंद ले सकते हैं।
  • परांडा – इस थीम रेस्तरां में दोपहर एवं रात का भोजन परोसा जाता है एवं मेहमान बार में पेय का आनंद ले सकते हैं।
  • इजी - यह रेस्तरां दोपहर का भोजन और रात्रि भोज परोसता है एवं मेहमान बार में पेय का आनंद ले सकते हैं।

स्पा[संपादित करें]

यहाँ के स्पा का नाम जीवा हैं जिसमे कुल १० कमरे हैं। सारी विश्वस्तरीय सुविधाएं इस स्पा में मेहमानों के लिए उपलब्ध हैं। इस स्पा में मालिश, फैसिअल, अरोमाथेरपी एवं भाप स्नान की सुविधा हैं। यहाँ पर आयुर्वेदिक चिकित्सा के तरीके से इलाज किया जाता हैं।[5]

पुरस्कार[संपादित करें]

इस होटल को कई सारे पुरस्कारों से नवाज़ा गया हैं, जो निम्नलिखित हैं:

  • २०१५ में ट्रिप एडवाइजर के द्वारा इस होटल को सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस सम्मान दिया गया।
  • २०१५ में ज़ोमातो के द्वारा इसे यूजर चॉइस पुरस्कार दिया गया
  • २०१४ में इसके स्पा को जिओ स्पा एशिया इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • बुकिंग.कॉम के द्वारा भी इसे सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सीलेंस सम्मान दिया गया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Vivanta by Taj, Surajkund". zeenewsindia.com. मूल से 13 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 November 2013.
  2. "Features of Vivanta by Taj Surajkund". tata.in. मूल से 7 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2013.
  3. "About Vivanta by Taj Surajkund". cleartrip.com. मूल से 17 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 March 2017.
  4. "Vivanta Taj surajkund Restaurants". Vivanta.tajhotels.com. मूल से 29 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-11-03.
  5. "Wellness Spa at Vivanta Taj Surajkund". indiatoday.indiatoday.in. मूल से 19 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 June 2015.