वियतनामी दोंग
| đồng Việt Nam (वियतनामी) | |
|---|---|
| ISO 4217 | |
| कोड | VND (संख्यात्मक: 704) |
| इकाई | |
| चिह्न | ₫ |
| मूल्यवर्ग | |
| उच्च इकाई | |
| १,००० | nghìn |
| १०,००,००० | triệu |
| १,००,००,००,००० | tỷ |
| उप इकाई | |
| 1/10 | हाओ |
| 1/100 | सू दोनों का सालों से इस्तेमाल नहीं हुआ है। |
| बैंकनोट | 100₫, 200₫, 500₫, 1,000₫, 2,000₫, 5,000₫ (100₫ के अलावा ये पाँच पुराने होने के बावजूद परिचालन में हैं), 10,000₫, 20,000₫, 50,000₫, 100,000₫, 200,000₫, 500,000₫ |
| सिक्के | 200₫, 500₫, 1000₫, 2000₫, 5000₫ (इस्तेमाल में नहीं) |
| जनसांख्यिकी | |
| उपयोगकर्ता(एँ) | |
| जारी | |
| केंद्रीय बैंक | स्टेट बैंक ऑफ़ वियतनाम |
| जालस्थल | www |
| मूल्यांकन | |
| मुद्रास्फीति | 4.1% |
| स्रोत | 2014[1] |
दोंग (वियतनामी: đồng [ɗôŋm]; चिह्न: ₫; कोड: VND) 3 मई, 1978 से वियतनाम का मुद्रा है। इसे स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम जारी करता है और इसका चिह्न "₫" है। पहले इसे 10 हाओ में विभाजित किया जाता था, और 1 हाओ 10 सू के बराबर था, लेकिन आज हाओ और सू का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
व्युत्पत्ति
[संपादित करें]दोंग (đồng) शब्द आया है दोंग तिएन (đồng tiền) (यानि "पैसा") शब्द से, जो चीनी तोंग चिआन (पारंपरिक चीनी: 銅錢; सरलीकृत चीनी: 铜钱) शब्द के जुड़ा है। ये शब्द आया है चीन और वियतनाम के राजवंशीय काल में इस्तेमाल होने वाले पीतल के सिक्कों से। हाओ (hào) शब्द चीनी शब्द हाओ (चीनी: 毫) से जुड़ा है, जिसका अर्थ है मुद्रा की इकाई का दसवाँ हिस्सा।
दोंग के चिह्न का एन्कोडिंग है U+20AB ₫ DONG SIGN (HTML ₫)।
इतिहास
[संपादित करें]उत्तरी वियतनाम
[संपादित करें]1946 में वियत मिन्ह सरकार (जो बाद में उत्तरी वियतनाम की सरकार बनी) ने दोंग के रूप में अपनी मुद्रा शुरू की, फ़्रेंच इंडोचीनी पिएस्त्र के बदले, जो उसके मूल्य के बराबर था। दोंग का दो बार पुनर्मूल्यांकन किया गया, पहले 100:१ के दर पर, और फिर 1000:1 के दर पर।
दक्षिण वियतनाम
[संपादित करें]पिएस्त्र और दोंग दोनों में मूल्यांकित नोटों को 1953 में वियतनाम के राज्य में जारी किया गया, जो 1954 में दक्षिण वियतनाम बन गया। 22 सितंबर, 1975 को साइगॉन के हार के बाद दक्षिण वियतनाम के मुद्रा जो "मुक्ति दोंग" में बदल गया जो 500 दक्षिणी दोंग के बराबर था।
संयुक्त वियतनाम
[संपादित करें]वियतनाम के एकीकरण के बाद, दोंग को भी 3 मई, 1978 को एक कर दिया गया। एक दोंग एक उत्तरी दोंग या 0.8 दक्षिणी दोंग के बराबर था।
14 सितंबर, 1985, दोंग का पुनर्मूल्यांकन किया गया, जहाँ एक नया दोंग 10 पुराने दोंग के बराबर था। इससे दीर्घकालीन मुद्रास्फीति का एक चक्र शुरू हो गया जो 1990 के दशक तक चलता रहा। [2]
सिक्के
[संपादित करें]पहला दोंग
[संपादित करें]1978 में, एल्यूमीनियम के सिक्के (1976 दिनांकित) शुरू किए गए। इनमें 1, 2, 5 हाओ और 1 दोंग के सिक्के थे। ये सिक्के जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य में बर्लिन की टकसाल में ढाले गए थे औए इनके अग्रभाग में देश का शिखा और रिवर्स में मूल्य था। दीर्घकालीन मुद्रास्फीति के कारण इन सिक्के की कोई कीमत नहीं रह गई, इस शृंखला के बाद कई सालों तक नए सिक्के परिचालन में नहीं थे।
दूसरा दोंग
[संपादित करें]स्मारक सिक्के
[संपादित करें]तांबा, पीतल, ताम्र-निकल, चाँदी और सोने से बने स्मारक सिक्कों को 1986 के बाद से जारी किया गया है, पर उन में से कोई भी परिचालन में नहीं हैं।
2003 शृंखला
[संपादित करें]स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम 17 दिसंबर, 2003 को नए सिक्के जारी किए।[3] ये नए सिक्के फिनलैंड के टकसाल में ढाले गए थे, और 200, 500, 1,000, 2,000, और 5,000 दोंग के मूल्य में थे। इससे पहले, वियतनामियों को वेंडिंग मशीनों से खरीददारी करने के लिए टोकन का इस्तेमाल करना पड़ता था। इससे सरकार को छोटे मूल्यों के नए नोट कम बनाने पड़े जो जल्दी खराब हो जाते हैं। कई निवासियों ने सालों बाद सिक्कों को देखकर उत्साह व्यक्त की, और 200 दोंग के सिक्के पर चिंता जताई, क्योंकि मुद्रास्फीति के कारण ये मूल्यहीन होने के कगार पर थी।[4]
बैंकनोट
[संपादित करें]पहली đồng
[संपादित करें]1978 में स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम (Ngân hàng Nhà nước Việt Nam) ने 5 हाओ, और 1, 5, 10, 20 और 50 दोंग के नोट जारी किए। . 1980 में, 2 और 10 दोंग नोट जोड़े गए और 1981 में 30 और 100 दोंग के नोट आए। इन नोटों को 1985 में बंद कर दिया गया क्योंकि मुद्रास्फीति के कारण इनकी कोई कीमत नहीं रह गई थी।
दूसरी đồng
[संपादित करें]1985 में 5 हाओ, 1, 2, 5, 10, 20, 30, 50, 100, और 500 दोंग के नोट जारी किए गए। जब मुद्रास्फीति बढ़ गई, तब 1987 में 200, 1,000, 2,000, और 5,000 दोंग के नोट लाए गए, फिर 1990 में 10,000 और 50,000 दोंग के नोट, 1991 में 20,000 दोंग का नोट 1994 में 100,000 दोंग का नोट, 2003 में 500,000 दोंग का नोट और 2006 में 200,000 दोंग का नोट जारी किए गए।
बैंक नोटों की पाँच शृंखलाएँ आई हैं। 2003 के शृंखला के अलावा सभी के नोट उपयोगकर्ताओं के लिए मुश्किल थे क्योंकि उनमें एक जैसे चित्रांकन नहीं थे।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "http://www.dailytimes.com.pk/business/25-Dec-2014/vietnam-s-inflation-rate-to-hit-over-4-percent-in-2014". 22 दिसंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 January 2016.
{{cite web}}: External link in(help)|title= - ↑ "LOC Country Study Vietnam". Lcweb2.loc.gov. 9 सितंबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2014-01-07.
- ↑ State Bank of Vietnam.
- ↑ "Curious Vietnamese sneak a peek at no-tear notes, coins". 2003-12-19.
- BBC (2006-10-21). "Vietnam censorship concern grows". बीबीसी न्यूज़. 14 अप्रैल 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 जुलाई 2016.