विन्निपेग झील
| विन्निपेग झील | |
|---|---|
विन्निपेग झील का नक्शा | |
| स्थान | मैनिटोबा, कनाडा |
| झील प्रकार | मीठे पानी का झील |
| जलसम्भर | 982,900 kमी2 (379,500 वर्ग मील) |
| द्रोणी देश | कनाडा |
| अधिकतम लम्बाई | 416 kमी॰ (258 मील) |
| अधिकतम चौड़ाई | 100 kमी॰ (60 मील) (N Basin) 40 kमी॰ (20 मील) (S Basin) |
| सतही क्षेत्रफल | 24,514 kमी2 (9,465 वर्ग मील) |
| औसत गहराई | 12 मी॰ (39 फीट) |
| अधिकतम गहराई | 36 मी॰ (118 फीट) |
विन्निपेग झील कनाडा (उत्तरी अमेरिका) के मैनिटोबा प्रांत में स्थित एक बहुत बड़ी मीठे पानी की झील है। क्षेत्रफल के दृष्टि से यह झील 24,514 वर्ग किलोमीटर (9,465 वर्ग मील) तक फैली हुई है। इसकी औसतन गहराई 12 मीटर (39 फीट)[1] है। विन्निपेग इस झील के उत्तरी और दक्षिणी बेसिन के बीच 36 मीटर (118 फीट) गहरी नहर है। यह झील पृथ्वी की ग्यारहवीं सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टिकोण
[संपादित करें]आज से लगभग 4,000 साल पहले लेक विन्निपेग के दक्षिणी बेसिन भू-भाग में प्राचीन हिमनद में विन्निपेग झील के अवशेष मिले थे। विन्निपेग झील सबसे बड़ा जलग्रहण क्षेत्र है, इसकी लम्बाई 416 कि॰मी॰ (258 मील) है। ये झील कनाडा के उत्तरी भाग में स्थित डकोटा और मिनेसोटा, झील ट्रैवर्स और दक्षिण भाग में डकोटा और ओल्डमैन नदी की सहायक नदियों के माध्यम से से जल प्राप्त करता है। इस झील का जलग्रहण क्षेत्र लगभग 982,900 वर्ग किलोमीटर (379,500 वर्ग मील) है।[2] विन्निपेग झील 2,066 मीटर प्रति सेकंड (72,960 घन फीट/सेकंड) की रफ्तार से उत्तर की ओर नेल्सन नदी में बहती है।
पारिस्थितिकी तंत्र
[संपादित करें]विन्निपेग झील में बड़ी संख्या में अलग-अलग प्रजाति की मछलीयाँ निवास करती हैं। कनाडा के पश्चिमी भाग में स्थित मैनिटोबा में 79 मछलीयों की प्रजातियाँ पायी जाती है जिसमें में कुल 60 मछलीयों की प्रजाति इस झील में पाई जाती हैं। उदाहरण[3] लैम्प्रे, स्टर्जन, रावस और स्वेत मछली, पाइकक, कैटफिश, पर्च इत्यादि।
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय झील समिति Archived 2007-02-10 at the वेबैक मशीन,
- ↑ "कनाडा जल निकासी बेसिन". Atlas of Canada, 5th edition. 1985. अभिगमन तिथि: 12 November 2014.
- ↑ स्टीवर्ट, केनेथ डब्ल्यू॰; वॉटकिंसन, डगलस ए॰ (2004). मैनिटोबा की मीठे पानी की मछलियाँ।. मैनिटोबा: यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा प्रेस, सी॰एन॰. pp. 249–257. ISBN 0-88755-678-7.