विधारा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विधारा

विधारा (वानस्पतिक नाम : Argyreia nervosa ; अंग्रेजी:Elephant Creeper) सदाबहार लता है जो भारतीय उपमहाद्वीप की देशज है। यहाँ से यह हवाई, अफ्रीका, केरेबियन देशों में गई है। इसे 'अधोगुडा' भी कहते हैं। इसकी दो प्रजातियाँ हैं: अर्गीरिया नर्वोसा प्रजाति नर्वोसा (Argyreia nervosa var. nervosa) तथा अर्गीरिया नर्वोसा प्रजाति स्पेसिओसा (Argyrea nervosa var. speciosa) जो आयुर्वेदिक औषधियों में प्रयुक्त होती है। अर्गीरिया नर्वोसा प्रजाति नर्वोसा से मन:प्रभावी औषधि (psychoactive drug) बनाए जाते हैं। वर्षा ऋतु में इसके फूल आते हैं।

विधारा को घाव बेल भी कहते हैं। यह मांस को जल्दी भर देता है या कहें कि जोड़ देता है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]