विद्युत प्रकाश



विद्युत प्रकाश या बल्ब एक ऐसा उपकरण है जो बिजली की सहायता से प्रकाश उत्पन्न करता है। यह आज के समय में कृत्रिम रोशनी का सबसे सामान्य साधन है। बल्ब का का निचला भाग प्रायः धातु, काँच, चीनी मिट्टी या प्लास्टिक से निर्मित होता है, जिससे उसे प्रकाश उपकरण के छिद्र में मजबूती से लगाया जा सके। इसके विद्युत संपर्क पेंचदार होते हैं। इसके अंदर दो धातु पिन, एक आवरण टोपी या कुंडीदार संयोजन के माध्यम से स्थापित किया जाता है। विद्युत रोशनी के मुख्यतः तीन श्रेणियाँ होती हैं। 'तापदीप्त बल्ब' जिसमें बिजली के प्रवाह से तंतु गर्म होकर प्रकाश देते हैं। 'गैस-निकास बल्ब', इसमें, गैस के माध्यम से विद्युत प्रवाह से रोशनी उत्पन्न करते हैं। 'एलईडी बल्ब' में अर्धचालक के भीतर इलेक्ट्रॉनों के घर्षण से प्रकाश उत्पन्न होता है। ये तीनों प्रकार आधुनिक जीवन में घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों में प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रयोग किए जाते हैं।
इतिहास
[संपादित करें]बीसवीं सदी की शुरुआत में बिजली की रोशनी हर किसी के पहुच में नहीं थी।[1] पहले लोग मोमबत्तियाँ, गैस लाइटें, तेल के दीपक और आग का उपयोग करते थे। 1799-1800 में एलेसेंड्रो वोल्टा ने 'पहली विद्युत बैटरी' बनाई, जिससे निकलने वाला विद्युत प्रवाह तांबे के तार को गर्म कर सकता था। 1802 में 'वासिली व्लादिमीरोविच पेट्रोव' ने पहला लगातार विद्युत प्रवाह विकसित किया, और 1806[2] में अंग्रेज़ रसायनज्ञ हम्फ्री डेवी ने चाप प्रकाश का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। 1920 के दशक तक, इन शुरुआती प्रयोगों से व्यावसायिक तापदीप्त प्रकाश बल्बों तक पहुँचने में एक सदी से अधिक समय लगा। इस दौरान निरंतर सुधार, विभिन्न आकृतियों और बौद्धिक संपदा से जुड़े विवाद सामने आए, जिन्होंने आधुनिक विद्युत प्रकाश व्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।[3][4]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ फ्रिब्रेत, इर्नेत (2014). एडिसन का युग: विद्युत प्रकाश और आधुनिक अमेरिका का आविष्कार. पैग्यूइन बुक. ISBN 978-0-14-312444-3.
- ↑ ग्वारनेरी, एम॰ (2015). "प्रकाश संचालन: रासायनिक से विद्युत तक" (PDF). आई॰ई॰ई॰ई॰ औद्योगिक विद्युतीय पत्रिका. 9 (3): 44–47. डीओआई:10.1109/MIE.2015.2454038. hdl:11577/3164116. एस2सीआईडी 2986686. 2022-02-14 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 2019-09-02.
- ↑ ब्लेक-कोलमैन, बी॰ सी॰ (बैरी चार्ल्स) (1992). तांबे के तार और विद्युत कंडक्टर - एक प्रौद्योगिकी का आकार. हारवुड अकादमिक प्रकाशक. p. 127. ISBN 3-7186-5200-5. 6 दिसम्बर 2017 को मूल से पुरालेखित.
- ↑ "प्रकाश बल्ब का इतिहास". Energy.gov (अंग्रेज़ी भाषा में). अमेरिकी ऊर्जा विभाग. 20 August 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 19 अगस्त 2022.