सामग्री पर जाएँ

विदिन प्रांत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विदिन प्रांत
Област Видин
प्रांत
बेलोग्रादचिक क़िला
विदिन प्रांत का ध्वज
ध्वज
विदिन प्रांत (बुल्गारिया)
विदिन प्रांत (बुल्गारिया)
निर्देशांक: 43°48′N 22°41′E / 43.800°N 22.683°E / 43.800; 22.683
देश बुल्गारिया
राजधानीविदिन
नगरपालिका11
क्षेत्रफल
  कुल3032.9 किमी2 (1,171.0 वर्गमील)
जनसंख्या (2023)
  कुल71,773
  घनत्व24 किमी2 (61 वर्गमील)
समय मण्डलEET (यूटीसी+2)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)EEST (यूटीसी+3)
वाहन पंजीकरणBH
वेबसाइटvidin.government.bg

विदिन प्रांत (बुल्गारियाई: Област Видин) बुल्गारिया का एक प्रांत है। इसकी सीमाएँ पश्चिम में सर्बिया और पूर्वोत्तर में रोमानिया से लगी हुई है, तथा इसकी राजधानी विदिन डैन्यूब नदी पर स्थित है। प्रांत 11 नगरपालिकाओं में विभाजित है। 2023 तक, इसकी जनसंख्या 72,754 थी।

उस्मानी आक्रमण के दौरान बुल्गारिया के अंतिम गढ़ों में से एक बाबा विदा और बेलोग्रादचिक क़िले सहित कई महलों के अवशेष विदिन प्रांत में हैं।

नगरपालिकाएँ

[संपादित करें]

विदिन प्रांत की 11 नगरपालिकाएँ हैं:

नगरपालिका जनसंख्या[1][2] नगर/गाँव जनसंख्या[2][3][4]
बेलोग्रादचिक 7,045 बेलोग्रादचिक 5,334
बोयनित्सा 1,717 बोयनित्सा 595
ब्रेगोवो 6,168 ब्रेगोवो 2,592
विदिन 66,126 विदिन 49,471
ग्रामादा 2,384 ग्रामादा 1,647
दिमोवो 7,175 दिमोवो 1,211
कुला 4,958 कुला 3,287
माक्रेश 1,938 माक्रेश 473
नोवो सेलो 3,381 नोवो सेलो 1,144
रुझ़िंत्सी 4,890 रुझ़िंत्सी 915
चुप्रेने 2,285 चुप्रेने 576
बाबा विदा

विदिन प्रांत के क्षेत्र में डैन्यूबी मैदान और स्तारा प्लानिना का सबसे पश्चिमी भाग शामिल हैं, जबकि डैन्यूब नदी रोमानिया के साथ सीमा बनाता है। स्तारा प्लानिना की ढलानें घने जंगलों, हरे-भरे घास के मैदानों से ढकी हुई और बेलोग्रादचिक चट्टानों हैं। सर्बिया की सीमा के पास लगभग 80 गुफाएँ स्थित हैं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध मागुरा गुफा है, जो 10,000 ई.पू से अपनी चित्रकला के लिए जानी जाती है। गुफा के निकट एक झील भी है।

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]
बेलोग्रादचिक चट्टानें
ऐतिहासिक जनसंख्याएं
वर्ष जन.
1946 1,94,007
1956 1,88,518 −2.8%
1965 1,79,429 −4.8%
1975 1,76,761 −1.5%
1985 1,66,680 −5.7%
1992 1,51,636 −9.0%
2001 1,30,074 −14.2%
2011 1,01,018 −22.3%
2021 75,408 −25.4%

2001 की जनगणना के अनुसार, विदिन प्रांत की जनसंख्या 1,30,074 थी, जिनमें से 48.4% नर और 51.6% स्त्री थीं।[5]

2009 के अंत तक, बल्गेरियाई राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान द्वारा घोषित प्रांत की जनसंख्या 1,08,067 थी, जिनमें से 32.6% 60 वर्ष से अधिक आयु के निवासी हैं।[1][6]

विदिन बुल्गारिया का सबसे पुराना प्रांत है, 2016 के अंत में इसकी जनसंख्या में से 29.8% 65 वर्ष या अधिक आयु के लोग थें। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वयोवृद्धों के प्रतिशत के बीच एक बड़ा अंतर हैः शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या का 21.1% 65 वर्ष या उससे अधिक है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रतिशत 42.8% है। शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिशत 13.5% है और ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 9.8% है।

जातीय समूह

[संपादित करें]
विदिन प्रांत में जातीय समूह (2011)
जातीय समूह प्रतिशत
बुल्गारियाई
 
91.2%
रोमा
 
7.7%
अन्य
 
1.1%

2011 की जनगणना के अनुसार, जनसंख्या में से 86,802 (91.25%) लोग बुल्गारियाई थें, 7,282 (7.66%) रोमा और 1,042 (1.10 %) लोग अन्य समूह के थें।[7]

विदिन प्रांत में धर्म (2001)
धर्म प्रतिशत
पूर्वी रूढ़िवादी
 
96.1%
प्रोटेस्टेंट संप्रदाय
 
0.3%
कैथोलिक संप्रदाय
 
0.1%
इस्लाम
 
0.1%
अन्य
 
3.3%
2001 की जनगणना
धर्म जनसंख्या प्रतिशत
रूढ़िवादी ईसाई 1,25,063 96.15%
प्रोटेस्टेंट 397 0.31%
रोमन कैथोलिक 143 0.11%
मुसलमान 139 0.11%
अन्य 602 0.46%
अनुत्तरित 3,730 2.87%
कुल 1,30,074 100%

यह भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ी

[संपादित करें]