विटीफीड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(विट्टीफीड से अनुप्रेषित)
विटीफीड
WittyFeed
विटीफीड का लोगो
प्रकार
इंटरनेट
सूचना-सामग्री
उपलब्ध भाषाअंग्रेज़ी, स्पैनी
मालिकवत्साना टेक्नोलॉजीस (२०१४ से वर्तमान)
निर्माताविनय सिंघल (मुख्य कार्यकारी अधिकारी)
प्रवीण सिंघल (मुख्य परिचालन अधिकारी)
शशांक वैष्णव (मुख्य प्रौधोगिकी अधिकारी)
आयवृद्धि $6 Million (2016)
नाराबियोंड स्टोरीस
जालस्थलWityFeed.com
एलेक्सा रेंकSteady १७० (मई २०१७ के अनुसार )
पंजीकरणवैकल्पिक
शुरूअक्टूबर २०१४
वर्तमान स्थितिबन्द

विटीफीड (WittyFeed) एक इंटरनेट मीडिया और सूचना-सामग्री (कन्टेन्ट) प्रदाता कम्पनी है। इसका आरम्भ २०१४ में हुआ था।[1] यह इन्दौर से शुरू हुई। सम्प्रति इसमें कुल १०० कर्मचारी हैं और आवागमन (ट्रैफिक) की दृष्टी से यह विश्व की दूसरी और भारत की पहली सबसे बड़ी वाइरल कन्टेन्ट कम्पनी है। सम्प्रति यह अंग्रेजी, हिन्दी और स्पेनी भाषाओं में इसकी सामग्री उपलब्ध करा रही है। यह समाचार, खेल, फैशन, लाइफ स्टाइल, यात्रा, प्रेरणा, स्वास्थ्य इत्यादि सम्बंधित श्रेणियों में सामग्री प्रकाशित करती हैं।[2][3][4][5]

विटीफीड विभिन्न् विषयों पर लिखने वाले लेखकों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाता है। यूट्यूब की भांति अपने पंजीकृत उपयोगकर्ताओं (लेखको और ब्लॉगर्स) को मूल सामग्री (फोटो सहित लेख) वेबसाइट पर पोस्ट करने की अनुमति देता हैं और पोस्ट पर अर्जित ट्रैफिक (आवागमन) के अनुसार उपयोगकर्ता (लेखक) को राशि का भुगतान करता हैं। मई २०१७ तक, विटीफीड की वैश्विक अलेक्सा रेटिंग #१७० और भारत में #१८ हैं।[6][7]

इतिहास[संपादित करें]

विटीफीड वर्ष २०१४ में विनय सिंघल, प्रवीण सिंघल और शशांक वैष्णव द्वारा स्थापित किया गया। यह वत्साना टेक्नोलॉजीस नामक टेक कंपनी के अंतर्गत संचालित हैं। इसका मुख्यालय इंदौर, मध्य प्रदेश में स्थित हैं।[8]

इंजीनियरिंग के फर्स्ट इयर में हमने एक फेसबुक पेज बनाया था, जिस पर हम कंटेंट पोस्ट करते थे। धीरे-धीरे हमारा पेज लोगों को पंसद आने लगा और हमने ४० लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर दिया, लेकिन इससे हम पैसे नहीं कमा पा रहे थे। तब हमने नौकरी खोजी। इंजीनियरिंग खत्म होने के बाद हमने कई नौकरियां की और वहां से अनुभव लिया। फिर सोचा कि हम हमारी एक खुद की कंपनी शुरू करें। शहर में बढ़ते स्टार्टअप कल्चर और ब्लॉगर्स को देखकर हमने सोचा यहीं से शुरुआत करें।

—विनय सिंघल, दैनिक भास्कर से मुखातिब होते हुई कही।[9]


विटीफीड के सह-संस्थापक शशांक वैष्णव, विनय सिंघल और प्रवीण सिंघल ने एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए प्रथम वर्ष में सिर्फ ३०० रुपए की लागत से स्टार्टअप की शुरुआत की थी। विनय और प्रवीण हरियाणा के एक छोटे से कस्बे से हैं। वहीं शशांक उज्जैन के पास स्थित बड़नगर के रहने वाले हैं। पहले इन्होंने लोगों को वेबसाइट और एप बनाकर देते थे। कॉलेज में हुई दोस्ती के बाद तीनों संस्थापको ने इंदौर में लेखको को मंच देने के लिए विटीफीड शुरू की।[10][11]

पार्टनरशिप[संपादित करें]

सितंबर 2016 में, विटीफीड ने सोहेल खान की प्रोडक्शन फिल्म फ्रीकी अली से पार्टनरशिप की, जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, एमी जैक्सन और अरबाज़ ख़ान बतौर कलाकार शामिल थे।[12] सितम्बर 2016 में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस के मौके पर योरदोस्त नामक एक ऑनलाइन वेलनेस प्लेटफ़ॉर्म से साझेदारी कर #StopSuicide अभियान चलाया।[13] अगस्त, 2017 में भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के संयोजन में केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विटीफीड मुख्यालय से स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए से युवाओ को संबोधित किया।[14][15][16]

निवेश[संपादित करें]

सितंबर 2017 में, विटीफीड ने आनंद चंद्रशेखरन (निदेशक, फेसबुक), अपूर्व चमारिया (एचसीएल टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष), रितेश मलिक (इनोव 8 के संस्थापक) तथा अन्य निवेशकों के समूह द्वारा प्री-सीरीज़ ए फंडिंग में एक अज्ञात राशि की फंडिंग प्राप्त की। [17][18]

पुरस्कार एवं उपलब्धियां[संपादित करें]

  • विटीफीड को अक्टूबर २०१७ में डिजीपब वर्ल्ड कांफ्रेंस में डिजीपब अवॉर्ड फॉर बेस्ट इनोवेशन इन पब्लिशिंग (वायरल 9 के लिए) और डिजीपब अवॉर्ड फॉर बेस्ट ब्रैंड पार्टनरशिप (फिल्म बाहुबली 2: द कॉन्क्लूज़न से पार्टनरशिप के लिए) से पुरस्कृत किया गया।[19]
  • २०१७: बिजनेस वर्ल्ड पत्रिका द्वारा अचीवर ऑफ द इयर से सम्मानित किया।[20]
  • २०१५ में आल इंडिया अचिवेर्स फाउंडेशन द्वारा फास्टेस्ट ग्रोविंग कंपनी इन आई.टी. सेक्टर अवार्ड प्राप्त हुआ।[21]
  • स्टार्टअप्स के विशिष्ट समूहों में सफल कंपनियों पर विषय अध्यन हेतु गूगल द्वारा चयनित।[22]
  • फरवरी २०१७ में ट्विटर और इंस्टाग्राम को पीछे छोड़ते हुए भारत में २०वीं सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट बनी।[23][24]
  • विटीफीड भारत की पहली ऐसी कंपनी हैं, जो अमेरिका और ब्रिटेन में टॉप 75 और टॉप 25 सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाले वेबसाइट्स में शामिल हुई।[25]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Wittyfeed: World's second largest viral content company from Indore" (अंग्रेज़ी में). दि इकॉनोमिक टाइम्स. जुलाई 22, 2016. मूल से 4 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  2. विनय, द्विवेदी (नवम्बर 22, 2016). "'कंटेंट इज किंग' के आइडिया ने बिजनेस को बनाया सफल". नवभारत टाइम्स. मूल से 9 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  3. वेंकटरामन, आरती (January 13, 2017). "How This Bootstrapped Content Startup Turned Into A $30 Mn Company" (अंग्रेज़ी में). Inc42. मूल से 6 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  4. द्विवेदी, विनय (नवम्बर 21, 2016). "Startup WittyFeed offers a web platform for content creators, consumers and publishers" (अंग्रेज़ी में). दि इकॉनोमिक टाइम्स. मूल से 21 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  5. सिंह, मेघा (मई 2, 2017). "Indore: Guiding talent onto right path, the Instagram way" (अंग्रेज़ी में). द फ्री प्रेस जर्नल. मूल से 11 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  6. "विश्व की टॉप 200 वेबसाइट्स में शामिल हुआ इंदौर का स्टार्टअप". नई इनिया. मार्च 2, 2016. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  7. "Wittyfeed.com Traffic, Demographics and Competitors - Alexa" (अंग्रेज़ी में). अलेक्सा. मूल से 9 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  8. "WittyFeed is a one stop platform for content creators, consumers, publishers: Vinay Singhal, CEO" (अंग्रेज़ी में). फाइनेंसियल एक्सप्रेस. अक्टूबर 18, 2016. मूल से 12 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017. |firstlast1= missing |lastlast1= in first1 (मदद)
  9. यादव, कन्हैया; दीक्षित, अग्रज. "एक फेसबुक पेज से की थी शुरुआत, आज वायरल कंटेंट में वर्ल्ड फेमस". दैनिक भास्कर. मूल से 28 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  10. "विटीफीड डॉट कॉम इन्दौर से शुरू करेगी काम". वेब दुनिया. मई 25, 2016. मूल से 12 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  11. "What works for WittyFeed" (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. अक्टूबर 11, 2016.
  12. "Wittyfeed- world's 2nd largest viral content company partners with Freaky Ali". द हंस इंडिया. सितम्बर 12, 2016. मूल से 4 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 सितंबर 2017.
  13. "YourDost, WittyFeed join hands for 'World Suicide Prevention Day'". द फाइनेंसियल एक्सप्रेस. सितम्बर 8, 2016. मूल से 12 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 सितंबर 2017.
  14. "Union Minister Tomar spreads cleanliness message through WittyFeed". नयी दिल्ली: आउटलुक. अगस्त 24, 2017. मूल से 13 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 सितंबर 2017.
  15. "Union Minister Tomar spreads cleanliness message through WittyFeed". एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल. August 25, 2017. मूल से 13 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 सितंबर 2017.
  16. "WittyFeed's platforms spreads awareness on Swachh Bharat Abhiyaan" (अंग्रेज़ी में). दि इकॉनोमिक टाइम्स . मूल से 17 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 26, 2017.
  17. "WittyFeed secures funding from Anand Chandrasekaran & others". दि इकॉनोमिक टाइम्स. सितम्बर 12, 2017. मूल से 13 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 सितंबर 2017.
  18. "WittyFeed raises pre-series A funding from a marquee group of investors". दि इकॉनोमिक टाइम्स. सितम्बर 12, 2017. मूल से 13 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 सितंबर 2017.
  19. "WittyFeed bags two awards at the First 'Digipub Awards' for online publishers". नई दिल्ली: बिजनेस स्टैण्डर्ड. October 4, 2017. मूल से 11 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 नवंबर 2017.
  20. Kaur, Harleen (October 10, 2017). "WittyFeed's CEO Vinay Singhal Wins the Prestigious Award for the Young Achiever of 2017". WittyFeed. मूल से 11 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 नवंबर 2017.
  21. मसीह, मुक्ति (नवम्बर 15, 2015). "Indore-based WittyFeed hits gold after repeated failures" (अंग्रेज़ी में). योरस्टोरी. मूल से 18 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  22. "Valued At $30 Million This Indore-based Website is India's Largest Viral Content Firm [Startup Story]" (अंग्रेज़ी में). Indianweb2. फरवरी 16, 2017. मूल से 4 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  23. "WittyFeed surpasses Twitter and Instagram, becomes 20th most visited website in India" (अंग्रेज़ी में). दि इकॉनोमिक टाइम्स. फरवरी 23, 2017. मूल से 28 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  24. "Wittyfeed surpasses Twitter and Instagram and becomes 20th most visited website in India" (अंग्रेज़ी में). इंडिया डॉट कॉम. फरवरी 23, 2017. मूल से 27 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.
  25. "कभी पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे, अब करते हैं 36 करोड़ की कमाई". पत्रिका. जुलाई 21, 2016. मूल से 13 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मई 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]