विजय रूपाणी
विजय रूपाणी | |
---|---|
![]() | |
सन् 2018 में रूपाणी | |
16वें गुजरात के मुख्यमंत्री
| |
पद बहाल 7 अगस्त 2016 – 11 सितम्बर 2021 | |
पूर्वा धिकारी | आनंदीबेन पटेल |
चुनाव-क्षेत्र | पश्चिम राजकोट |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 19 अक्टूबर 2014 | |
पूर्वा धिकारी | वजुभाई वाला |
उत्तरा धिकारी | दर्शिता शाह |
चुनाव-क्षेत्र | पश्चिम राजकोट |
पद बहाल 2006–2012 | |
चुनाव-क्षेत्र | गुजरात |
जन्म | 2 अगस्त 1956 रंगून, बर्मा |
मृत्यु | 12 जून 2025 अहमदाबाद, गुजरात | (उम्र 68 वर्ष)
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | अंजलि रूपाणी |
बच्चे | 2 |
निवास | राजकोट |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ |
धर्म | जैन |
विजयभाई रमणिकलालभाई रूपाणी (2 अगस्त 1956 – 12 जून 2025) एक भारतीय राजनेता थे, जिन्होंने 2016 से 2021 तक दो कार्यकाल के लिए गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी। वे गुजरात विधानसभा के सदस्य थे और राजकोट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे।
जीवन
[संपादित करें]विजय रूपाणी का जन्म म्यांमार (तब की बर्मा संघ) के रंगून शहर में मायाबेन और रमणिकलाल रूपाणी के यहां एक जैन बनिया परिवार में हुआ था।[1] वे दंपति की सातवीं और सबसे छोटे संतान थे। राजनीतिक अस्थिरता के कारण उनका परिवार 1960 में राजकोट आकर बस गया। उन्होंने धर्मेन्द्रसिंहजी आर्ट्स कॉलेज से बी.ए. और सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की पढ़ाई की।[2][3]
सफर
[संपादित करें]व्यापार
[संपादित करें]विजय रूपाणी अपने पिता द्वारा स्थापित ट्रेडिंग फर्म रसिकलाल एण्ड सन्स में भागीदार हैं।[4] उन्होंने एक स्टॉक ब्रोकर के रूप में भी कार्य किया था।[5]
राजनीतिक सफर
[संपादित करें]इन्होंने शुरुआती समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। वर्ष 1971 में, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जन संघ में शामिल हो गए। इसी के साथ-साथ रूपाणी भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ गए थे।
मुख्यमंत्री (2016 – 2021)
[संपादित करें]उन्होंने आनंदीबेन पटेल का स्थान लिया और 7 अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।[6] वर्ष 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजकोट पश्चिम सीट से जीत हासिल की, जहाँ उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार इन्द्रनील राज्यगुरु को हराया।[7] उन्हें 22 दिसम्बर 2017 को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया और वे नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री बनाकर मुख्यमंत्री पद पर बने रहे।[8] 11 सितम्बर 2021 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।[9] उनके स्थान पर भूपेंद्रभाई पटेल ने मुख्यमंत्री पद संभाला।[10]
मृत्यु
[संपादित करें]वे 12 जून 2025 को अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन गैटविक हवाई अड्डे की ओर उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान 171 के यात्रियों में शामिल थे, जो उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।[11]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "How Vijay Rupani pipped Nitin Patel to become Gujarat chief minister", द टाइम्स ऑफ इंडिया, 5 अगस्त 2016
- ↑ "Vijay Rupani: Member's Web Site". Internet Archive. 30 सितंबर 2007. मूल से से 30 सितंबर 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 5 अगस्त 2016.
- ↑ "Vijay Rupani: A swayamsevak, stock broker and founder of a trust for poor". द इंडियन एक्सप्रेस. 6 अगस्त 2016. अभिगमन तिथि: 6 अगस्त 2016.
- ↑ "Vijay Rupani: A swayamsevak, stock broker and founder of a trust for poor". Indian Express. 6 अगस्त 2015. अभिगमन तिथि: 20 अगस्त 2016.
- ↑ "Vijay Rupani: A swayamsevak, stock broker and founder of a trust for poor". Indian Express. 6 अगस्त 2015. अभिगमन तिथि: 20 अगस्त 2016.
- ↑ "Vijay Rupani sworn-in as the 16th chief minister of Gujarat; Nitin Patel Deputy CM". Firstpost. 7 अगस्त 2016. अभिगमन तिथि: 7 अगस्त 2016.
- ↑ "Gujarat elections: Chief minister Vijay Rupani wins from Rajkot West". लाइव मिंट. PTI. 2017-12-18. अभिगमन तिथि: 2017-12-23.
- ↑ "BJP Picks Status Quo In Gujarat. Vijay Rupani Stays Chief Minister". एनडीटीवी (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2017-12-23.
- ↑ "After Vijay Rupani Stunner, BJP in a Huddle; New Guj CM to Take Oath Monday?". 11 सितंबर 2021.
- ↑ "BJP MLA Bhupendra Patel named new Gujarat chief minister". द टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). 2021-09-12. अभिगमन तिथि: 2021-09-12.
- ↑ "Vijay Rupani Death: Former Gujarat CM Vijay Rupani killed in Ahmedabad plane crash, says CR Paatil". द इंडियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-06-12. अभिगमन तिथि: 2025-06-12.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]पूर्वाधिकारी आनंदीबेन पटेल |
गुजरात के मुख्यमंत्री 7 अगस्त 2016 – 11 सितम्बर 2021 |
उत्तराधिकारी भूपेंद्रभाई पटेल |
अरुणाचल प्रदेश | गेगांग अपांग • पेमा खांडू (पदस्थ) |
---|---|
असम | सर्बानंद सोनोवाल (पदस्थ) |
छत्तीसगढ़ | |
दिल्ली | |
गोवा | |
गुजरात | |
हरियाणा | मनोहर लाल खट्टर (पदस्थ) |
हिमाचल प्रदेश | |
झारखण्ड | |
कर्णाटक | |
मध्य प्रदेश | |
महाराष्ट्र | देवेन्द्र फडणवीस (पदस्थ) |
मणिपुर | एन बीरेन सिंह (पदस्थ) |
राजस्थान | |
त्रिपुरा | बिप्लब कुमार देब (पदस्थ) |
उत्तराखंड | |
उत्तर प्रदेश |