विजय जौली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विजय जौली
जन्म 24 जुलाई 1960 (1960-07-24) (आयु 63)
राष्ट्रीयता  भारत
पेशा राजनेता,
प्रसिद्धि का कारण भाजपा के वरिष्ठ राजनेता,।
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
धर्म हिन्दू धर्म
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

विजय जौली भारतीय जनता पार्टी से सम्बधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। भारत की राजधानी दिल्ली के साकेत विधान सभा क्षेत्र से 2003 से 2008 तक विधायक रह चुके हैं। सन् 2008 में दिल्ली की तत्कालीन पदासीन मुख्यमन्त्री श्रीमती शीला दीक्षित के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी हैं।[1][2][3]

प्रारम्भिक तथा व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

विजय जौली का जन्म 24 जुलाई 1960 में पश्चिमी दिल्ली के एक मध्यम परिवार में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के अन्तर्गत श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक यानि बी0 कॉम0 (ऑनर्स) तक की शिक्षा ग्रहण की है।

राजनैतिक जीवन का प्रारम्भ[संपादित करें]

इनके राजनैतिक जीवन का प्रारम्भ शिक्षण काल में ही हो गया था। ये सन् 198-81 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यहीं से इनके राजनैतिक जीवन का पदार्पण हुआ था।

राजनैतिक जीवन[संपादित करें]

भारत की राजधानी दिल्ली के साकेत विधान सभा क्षेत्र से 2003 से 2008 तक विधायक रह चुके हैं। सन् 2008 में दिल्ली की तत्कालीन पदासीन मुख्यमन्त्री श्रीमती शीला दीक्षित के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी हैं।

सामाजिक जीवन[संपादित करें]

राजनैतिक गतिविधियों के अतिरिक्त सामाजिक व भौगोलिक विषयों पर भी विजय जौली का योगदान रहा है और रहता है।

अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व[संपादित करें]

यह विजय जौली के चरित्र की विशिष्टतम और बहुविदित योग्यता है, वे भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ होने के पश्चात भी किसी अन्य सत्ताधारी पार्टी के कार्यकाल में भी अनेक सुदूर देशों में भारतीय सभ्यता व संस्कृति का प्रचार प्रसार तथा वसुधैव कुटम्बकम् अर्थात मानवीय हितोपकारी सोच की समन्वयात्मक भूमिका का निर्वहन निरन्तर करते आये हैं।

पुरस्कार व सम्मान[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "List of members of Delhi Legislative Assembly since inception". delhiassembly.nic.in. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 नवम्बर 2017.
  2. "BJP leader Vijay Jolly launches 'Clean City' campaign in New York". news18.com. मूल से 14 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 नवम्बर 2017.
  3. "Vijay Jolly (48):BJP(Saket)". hindustantimes.com. मूल से 25 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 नवम्बर 2017.