सामग्री पर जाएँ

विजयपुर, उत्तराखण्ड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विजयपुर
Vijaypur / Bijaypur
धौलीनाग मंदिर मार्ग से विजयपुर का दृश्य
धौलीनाग मंदिर मार्ग से विजयपुर का दृश्य
विजयपुर is located in उत्तराखंड
विजयपुर
विजयपुर
उत्तराखण्ड में स्थिति
निर्देशांक: 29°50′N 79°55′E / 29.84°N 79.92°E / 29.84; 79.92निर्देशांक: 29°50′N 79°55′E / 29.84°N 79.92°E / 29.84; 79.92
देश भारत
राज्यउत्तराखण्ड
ज़िलाबागेश्वर ज़िला
तहसीलकांडा
ऊँचाई2050 मी (6,730 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल89
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, कुमाऊँनी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड263640
दूरभाष कोड059628
वाहन पंजीकरणUK-02

विजयपुर (Vijaypur) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के बागेश्वर ज़िले की कांडा तहसील में स्थित एक गाँव और पर्वतीय पर्यटन स्थल (हिल स्टेशन) है। यह बागेश्वर-चौकोड़ी जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 309ए पर बागेश्वर से 30 किमी और कांडा से 5 किमी की दूरी पर घने देवदार के वनों के मध्य  स्थित है।[1][2][3][4]

यह 2050 मी की ऊंचाई पर स्थित है, और बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों, जैसे त्रिशूल, नंदा देवी और नंदा कोट इत्यादि के मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है। विजयपुर में स्थित धौलीनाग मंदिर कुमाऊँ के प्रसिद्ध नाग मंदिरों में से एक है। बेणीनाग, कालीनाग, फेणीनाग, बासुकीनाग, पिंगलनाग और हरीनाग अन्य प्रसिद्ध मंदिर हैं।[5]

पर्यटन स्थल

[संपादित करें]
धौलीनाग मंदिर के आसपास देवदार के जंगल

धौलीनाग मंदिर

[संपादित करें]

धौलीनाग मंदिर विजयपुर पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है। [6] मंदिर विजयपुर से पैदल दूरी पर है, और मुख्य रूप से नवरात्रि के दौरान भक्तों द्वारा भरा रहता है। पंचमी मेला यहाँ का एक बहुत प्रसिद्ध त्योहार है।[7][8]

चाय के बागान

[संपादित करें]

विजयपुर में चाय के बागान ब्रिटिश राज द्वारा बीसवीं सदी में स्थापित किये गये थे।[9] बहुत बाद में, इन बागानों का विजय लाल शाह, जो एक गुजराती व्यापारी थे, के द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया, जिन्होंने बाद में खुद के नाम पर नगर का नाम रख दिया था।

हिमालयन व्यू

[संपादित करें]

हिमालयन व्यू विजयपुर में एक अन्य स्थल है। विजयपुर-कभाटा रोड के तिराहे की दूसरी ओर स्थित इस स्थल से हिमालय पर्वतमालाओं के विहंगम दृश्य देखे जा सकते हैं।

विजयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 309ए पर बागेश्वर से 30 किमी[10] और कांडा से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। विजयपुर तक जीप द्वारा पास के शहरों, जैसे कांडा, कोटमन्या या उड्यारी मोड़, से पहुंचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त बागेश्वर, अल्मोड़ा, बेरीनाग और दिल्ली जैसे शहरों तक उत्तराखंड परिवहन निगम और केमू द्वारा बसें चलाई जाती हैं। यह कैलाश मानसरोवर के मार्ग पर स्थित है। [11]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Start and end points of National Highways". Archived from the original on 22 September 2008. Retrieved 23 April 2009.
  2. "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995
  3. "Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
  4. Budhwar, Prem K. (2010). The call of the mountains : Uttrakhand explored (in अंग्रेज़ी). New Delhi: Har-Anand Publications. p. 90. ISBN 9788124115299. Archived from the original on 9 नवंबर 2017. Retrieved 13 May 2017. {{cite book}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. Goyal, Ashutosh. RBS Visitors Guide INDIA - Uttarakhand: Uttarakhand Travel Guide (in अंग्रेज़ी). Data and Expo India Pvt. Ltd. ISBN 9789380844794.
  6. "महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा". Bageshwar: Amar Ujala. 23 April 2015. Archived from the original on 26 फ़रवरी 2018. Retrieved 13 May 2017.
  7. "Dhauli Nag Temple in Bageshwar, Uttarakhand". Archived from the original on 2 जुलाई 2017. Retrieved 13 May 2017.
  8. Sharma, Devidatta. Linguistic history of Uttarakhand (in अंग्रेज़ी). Vishveshvaranand Vedic Research Institute. Archived from the original on 26 फ़रवरी 2018. Retrieved 25 मई 2017.
  9. Sati, Vishwambhar Prasad (2014). Towards Sustainable Livelihoods and Ecosystems in Mountain Regions (in अंग्रेज़ी). Cham: Springer. ISBN 9783319035338. Retrieved 13 May 2017.
  10. Maithani, Vachaspati. Garhwal Himalaya ki Dev Sanskriti: Ek samajik adhyayan. Gandhi Hindustani Sahitya Sabha. Archived from the original on 12 सितंबर 2017. Retrieved 13 May 2017.
  11. Chamaria, Pradeep (1996). Kailash Manasarovar on the Rugged Road to Revelation (in अंग्रेज़ी). New Delhi: Abhinav Publications. ISBN 9788170173366. Archived from the original on 12 सितंबर 2017. Retrieved 13 May 2017.