सामग्री पर जाएँ

विगृहपाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विगृह पाल
नाडोल के शासक
शासनावधि990–994
पूर्ववर्तीबलि राज
उत्तरवर्तीमहिन्दु
राजवंशनड्डुला के चाहमानस

विगृह पाल चाहमानस नड्डुला राजवंश के एक शासक थे जो नड्डूला नामक राज्य पर राज किया करते थे। नड्डूला जो वर्तमान में भारत के राजस्थान राज्य के पाली जिले का एक क्षेत्र है। यह अब नाडोल नाम से जाना जाता है।विग्रहपाल सम्राट लक्ष्मण के पुत्र थे। परन्तु उनसे पहले उनके भाई शोभित और फिर उनके भतीजे बलि राज गद्दी पर बैठे । संभवतः बलि राज की मृत्यु बिना उत्तराधिकारी के हुई, जिसके कारण विग्रहपाल अगले राजा बने। विग्रहराज का शासनकाल केवल चार वर्ष का था और किसी महत्वपूर्ण घटना के बिना बीता प्रतीत होता है। इसीलिए सुंधा पहाड़ी अभिलेख चहमान राजाओं की सूची में उनके नाम को छोड़ देता है। हालांकि, अन्य अभिलेखों में उन्हें शासक के रूप में प्रमाणित किया गया है।[1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Sharma, Dasharatha (1975). Early Chauhan Dynasties.