विक्रम (2022 फिल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विक्रम

ट्रेलर रिलीज पोस्टर
निर्देशक लोकेश कनगराज
लेखक लोकेश कनगराज
रत्ना कुमार
कमल हसन
निर्माता
अभिनेता
छायाकार गिरीश गंगाधरन
संपादक फिलोमिन राज
संगीतकार अनिरुद्ध रविचन्द्र
निर्माण
कंपनी
राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल
वितरक Red Giant Movies
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 3 जून 2022 (2022-06-03)
लम्बाई
174 मिनट[1]
देश भारत
भाषा तमिल
लागत ₹120 करोड़[2]
कुल कारोबार ₹500 करोड़[3]

विक्रम लोकेश कनगराज द्वारा लिखित और निर्देशित एक भारतीय तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। लोकेश कनगराज और रत्ना कुमार ने इस फिल्म के संवाद एक साथ लिखे हैं। यह फिल्म कमल हासन द्वारा निर्मित है और वे मुख्य भूमिका में हैं। सहायक भूमिकाओं में नारायण और कालिदास जयराम के साथ विजय सेतुपति और फहद फासिल ने अभिनय किया है।

2019 के अंत में कमल हासन की राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा कनगराज को एक प्रस्तावित स्क्रिप्ट के लिए साइन किया गया था। इसमें रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाने की योजना बनाई थी। हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई। कनगराज ने सितंबर 2020 में एक और परियोजना की घोषणा की। इसमें कमल हासन मुख्य भूमिका के साथ-साथ निर्माता भी थे। इसका शीर्षक विक्रम था जो नवंबर में घोषित किया गया और 2021 की शुरुआत तक व्यापक स्तर पर पूर्व-निर्माण जारी रहा। इसकी मुख्य फोटोग्राफी जुलाई 2021 में शुरू हुई और फरवरी 2022 में तमिलनाडु सहित कराईकुडी, चेन्नई, पांडिचेरी और कोयम्बटूर में फिल्मांकन के साथ समाप्त हुई। विक्रम का साउंडट्रैक अनिरुद्ध रविचन्द्र द्वारा रचित है, छायांकन गिरीश गंगाधरन द्वारा संभाला गया है और संपादन फिलोमिन राज द्वारा किया गया है।

विक्रम को 3 जून 2022 को रिलीज़ किया गया था और इस फिल्म का दिशा निर्देशन, लेखन, साउंडट्रैक, संगीत स्कोर, सिनेमैटोग्राफी, एक्शन सीक्वेंस, कथा शैली और कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा के साथ अत्यधिक सकारात्मक समीक्षा प्राप्त हुई थी। फिल्म ने 113 दिनों के अपने थिएटर रन के अंत में दुनिया भर में ₹500 करोड़ से अधिक की कमाई की, तमिल सिनेमा के 100 वर्षों में सबसे उच्चतम कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Seta, Fenil (26 May 2022). "Vikram: CBFC mutes 'GST', tones down violence and moaning sound, removes dialogue with sexual reference in the Kamal Haasan starrer". Bollywood Hungama. मूल से 5 June 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 June 2022.
  2. "Vikram: Here's how many crores Kamal Haasan, Fahadh Faasil & others charged for their roles in the movie made on a budget of Rs 120 Crores". GQ India (अंग्रेज़ी में). 2022-06-03. मूल से 5 June 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-06-09.
  3. "Year ender 2022: 'RRR' to 'KGF 2', 10 highest-grossing Indian films of the year". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 15 December 2022. अभिगमन तिथि 8 February 2023. The film has grossed over Rs 500 crore from its box office collections worldwide.