विकिपीडिया वार्ता:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ विकिपीडिया:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र आवश्यकताएँ[संपादित करें]

आवश्यक विस्तार से सम्बंधित नियमावली[संपादित करें]

वर्तमान नियमावली के नियम २ (चित्र से सम्बन्धित विषय पर विकिपीडिया पर आधार से बेहतर लेख.....), नियम ४ (चित्र ज्ञानवर्धक है अर्थात उसका ज्ञानकोशीय महत्व है।) और नियम ५ (चित्र का वर्णन हिन्दी भाषा में उपलब्ध है।) को थोड़े से विस्तार की आवश्यकता है। सुझाव निम्न प्रकार हैं:

  • नियम २: चित्र से सम्बंधित विषय पर विकिपीडिया पर आधार से बेहतर एक अथवा अधिक लेख उपलब्ध हैं और लेख को समझने में पाठक के लिए सहायक है:
    • चित्र एक अथवा एक से अधिक लेखों में प्रयुक्त हो सकता है (एक चित्र अधिक ज्ञानकोशीय महत्व वाला होता है यदि यह अधिक लेखों में कम महत्व के स्थान पर किसी भी एक लेख में यह महत्वपूर्ण चित्र के रूप में प्रयुक्त हुआ है। चित्र का बहुत लेखों में एक साथ होना समीक्षकों के लिए भ्रामक हो सकता है और वो इसके निर्वाचन का विरोध कर सकते हैं।) चित्र को नामांकित करने से पूर्व लेख अद्यतन होना चाहिए और चित्र का लेख में महत्त्व स्पष्ट रूप से प्रतीत होना चाहिए।
    • चित्र के कलात्मक महत्त्व के स्थान पर उसके ज्ञानकोशीय मूल्य को वरीयता दी जायेगी।
  • नियम ४: चित्र ज्ञानवर्धक है अर्थात उसका ज्ञानकोशीय महत्व है:
    • लेख में चित्र का ठीक विवरण दिया होना चाहिए। अभिज्ञेय (पहचान योग्य) स्थान वाले भौगोलिक चित्रों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए चित्र से सम्बंधित निर्देशांक (Commons:भूसंकेतन देखें) ठीक से उल्लिखित होने चाहिए।
  • नियम ५: चित्र का वर्णन हिन्दी भाषा में उपलब्ध होना चाहिए:

टिप्पणियाँ[संपादित करें]

संजीव जी, मुझे आपका एक सुझाव समझ में नहीं आ रहा है। ज़रा आप उसे दोबारा समझा सकते है? ये है वो:-
  • "चित्र एक अथवा एक से अधिक लेखों में प्रयुक्त हो (एक चित्र अधिक ज्ञानकोशीय महत्व वाला होता है यदि यह अधिक लेखों में कम महत्व के स्थान पर किसी भी एक लेख में यह महत्वपूर्ण चित्र के रूप में प्रयुक्त हुआ है।)"
और साथ ही आपको लगता है नियमवली को और सख्त बनाना अच्छा विचार है? मेरे अलावा कोई और तो चित्र नामांकित नहीं कर रहा है। ऐसा भी नहीं है कि नामांकित चित्रों की भरमार है।--पीयूषवार्ता 09:15, 26 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
और साथ ही आपको लगता है नियमवली को और सख्त बनाना अच्छा विचार है? पीयूष जी से मैं सहमत हूँ। नियमावली को भारत के कानूनों की तरह मत बनाईए, कॉमन सेंस पर भी कुछ छोड़ दीजिए। नियमावली में सिर्फ इशारे होने चाहिएं। खासकर कि जब तक यहाँ सदस्य संख्या इतनी कम है। लेख का विवरण हिंदी में होना चाहिए से मैं सहमत हूँ। --मनोज खुराना 15:25, 26 अक्टूबर 2014 (UTC)
नहीं, मैं सख्त नहीं बना रहा बल्कि उसे थोड़ा और स्पष्ट करने का प्रयास कर रहा हूँ। वहाँ वाक्य में पहले "सकता है" लिखना भूल गया था। शायद अब इसका अर्थ स्पष्ट हो गया होगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:31, 26 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

मुझे आपके सुझाव ढंग से समझ लेने दीजिये:-

  • नियम 2 में आप का कहना है कि चित्र एक साथ एक से ज़्यादा लेखों में प्रयुक्त हो सकते है? और चित्र लेख में मुख्य चित्र के रूप में प्रयोग होना चाहिये?
  • नियम 4 में मुझे कुछ खास समझ में नहीं आ रहा है। "भौगोलिक चित्रों को प्रोत्साहित किया जाता है", मतलब जैसे खुले मैदान?
  • नियम 5 में आपने थोड़ा विस्तार ही किया है जिसका मुझे लगता है जरूरत नहीं थी पर फिर भी ये ठीक ही है।--पीयूषवार्ता 15:59, 26 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, आपने नियम २ और ५ को लगभग ठीक समझा। अर्थात लेख कितने भे पृष्ठों में प्रयुक्त हो सकता है लेकिन कम से कम एक पृष्ठ में वो मुख्य चित्र के रूप में होना चाहिए। नियम ४ में भी आपने कुछ गलत नहीं समझा। खुले मैदान और किसी घटना से सम्बद्ध चित्र जैसे किसी भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का चित्र, अथवा किसी भी क्षेत्र का ऐसा चित्र जो अपना ज्ञानकोशीय महत्व रखता हो लेकिन ऐसे चित्रों के साथ उनके निर्देशांक जोड़ना अत्यावश्यक है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:58, 26 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
ठीक है, नियम समझ गया पर "चित्र कम से कम एक पृष्ठ में मुख्य चित्र के रूप में होना चाहिए"। ऐसा क्यों होना चाहिये?--पीयूषवार्ता 16:19, 31 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
ऐसा होने पर चित्र का ज्ञानकोशीय महत्त्व अलग से नहीं बताना पड़ेगा और सम्पूर्ण लेख ही उसका ज्ञानकोशीय महत्त्व होगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) 19:40, 31 अक्टूबर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
तो ऐसा करना अनिवार्य होगा या ये बस नियम में एक सुझाव है?--पीयूषवार्ता 08:01, 1 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
मैं तो इसे अनिवार्य विषय के रूप में ही चाहता हूँ लेकिन यदि आपको एतराज हो तो इसे बदलकर यह कर सकते हैं कि "ऐसे चित्रों को प्रोत्साहित किया जाता है।" लेकिन मुझे तो लगता है कि जब चित्र इतना भी ज्ञानकोशीय महत्व नहीं रखता कि वो किसी पृष्ठ में मुख्य चित्र बन सके तो उसे मुखपृष्ठ पर लाना कोई अच्छी बात नहीं है क्योंकि विकिपीडिया मुक्त ज्ञानकोश है और मुखपृष्ठ पर उसी के कई रंग-रूप दिखाई दें तो अच्छा रहता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:07, 2 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]
सही है, अनिवार्य करने में कोई परेशानी नहीं है। वैसे हम ज्ञानकोशीय महत्व को कैसे मापेंगे? मेरे मतलब इसके लिये कोई सुझाव या नीति है।--पीयूषवार्ता 10:34, 2 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

┌──────────────────────────┘
वैसे इसकी नीति कहाँ है और क्या है, इसकी पूर्ण जानकारी मुझे नहीं है फिर भी जिस तरह लेखों में हम ज्ञानकोशीय होने और न होने का मापन करते हैं वही प्राचल यहाँ काम में लिया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 10:55, 2 नवम्बर 2014 (UTC)[उत्तर दें]

नियमों में थोड़ी छूट[संपादित करें]

निर्वाचित चित्र नियमावली बनने के बाद से कुछ ही चित्रों का नामांकन प्राप्त हुआ है और प्रति सप्ताह नामांकन प्राप्त नहीं हो रहे। अतः इसमें थोड़ी छूट लाते हुये प्रबन्धकों को यह विशेषाधिकार दिया जाता है कि वो नियमावली के अनुसारूप लेख व चित्र मुखपृष्ठ पर लगायें। यदि किसी सदस्य को इसमें कोई ऐतराज हो तो अपनी प्रतिक्रिया दे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:10, 16 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

नियमावली में सुधार का एक और चरण[संपादित करें]

नमस्ते विकि दोस्तों, मैं इस नियम को प्रस्तावित करता हूँ कि यदि कोई चित्र किसी अन्य भाषा में बने हुये चित्र की हुबहु प्रतिलिपि है और उसका केवल अनुवाद किया गया है। उस अवस्था में चूँकि चित्र अन्य किसी भाषा में उपलब्ध निर्वाचित चित्र का अनुवाद है अतः यदि यह चित्र निर्वाचित चित्र नियमावली के अन्दर कॉमन्स पर निर्वाचित होने के नियम में छूट चाहता है। ऐसे चित्र को निर्वाचित करने से पहले अनुवाद की पूर्ण समीक्षा होना जरूरी है। उदाहरण के लिए File:Bicycle diagram-hi.svg, कॉमन्स पर निर्वाचित चित्र File:Bicycle diagram-es.svg का अनुवाद मात्र है। अतः इसे सपैनी चित्र के निर्वाचन को काम में लेकर अनुवाद चित्र के रूप में यहाँ निर्वाचित होने में नियम 1 में छूट मिलनी चाहिए। कृपया इस प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 21:29, 21 अप्रैल 2015 (UTC)[उत्तर दें]

नियमावली में बदलाव प्रस्ताव[संपादित करें]

प्रमुख चित्र नियमावली के नियम संख्या ०१ में छूट मिलनी चाहिये कि:

कामन्स पर निर्वाचित लेख होना आवश्यक न हो। यदि प्रबन्धक प्रताव के अभाव में, किसी विशेष अवसर हेतु, अन्य किसी उचित कारण के लिये चाहे तो अन्य नियमों को बनाये रखे हुए कामन्स पर नित्वाचित न हुआ चित्र भी प्रमुख चित्र पर लगा सकते हैं।

इस बारे में सदस्य अपने सुझाव व सहमति दें, जिससे इस नियम को सहमति मिलने पर नियमावली में अद्यतित किया जा सके।

प्रस्तावकर्ता: --आशीष भटनागरवार्ता 06:44, 16 जून 2018 (UTC)[उत्तर दें]
सुझाव पर सहमत :--स्वप्निल करंबेलकर | Swapnil Karambelkar (वार्ता) 07:15, 18 जून 2018 (UTC)[उत्तर दें]
ऐसे चित्रों को मुखपृष्ठ पर लाने में मुझे आपत्ति नहीं है लेकिन यदि ऐसे नियमों को निर्वाचित घोषित किया जाता है तो थोड़ी सी आपत्ति है। इसके लिए मैं कुछ और सुझाव रखना चाहता हूँ:
  • चित्र की गुणवता से सम्बंधित कुछ उल्लेख होना चाहिए। उदाहरण के लिए
    1. चित्र चौड़ाई और ऊँचाई में कम से कम 1500 पिक्सल का आकार रखती हो। (एसवीजी चित्र इसका अपवाद हैं।)
    2. चित्र उचित व्यतिरेक, सटीक अनावृत्ति और उदासीन रंग संतुलन (पृष्ठभूमि जिसपर हावी न हो) वाला होना चाहिए। (कुच ऐतिहासिक चित्र इसके अपवाद हो सकते हैं)
  • चित्र की समीक्षा कौन करेगा? क्योंकि हिन्दी विकिपीडिया पर चित्रों की समीक्षा बहुत ही कम होती है और इस बारे में जानकारी का भी बहुत अभाव है। तो इसके लिए एक निश्चित मानदण्ड अथवा रूपरेखा तैयार की जा सकती है जैसे निर्वाचित लेख घोषित करने की रही है। यदि सहमति हो तो मैं लिखकर दे सकता हूँ।
  • चित्र कॉमन्स का ही होना चाहिये। यहाँ के स्थानीय चित्र को इस प्रक्रिया से न गुजारा जाये। क्योंकि स्थानीय रूप से चित्र की सभी जानकारियाँ प्राप्त करने के अधिकार हमारे यहाँ नहीं हैं।
मेरा मानना है कि उपरोक्त बदलाव किये जायें तो चित्र को निर्वाचित घोषित करने में भी आपति नहीं होगी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:39, 20 जून 2018 (UTC)[उत्तर दें]