विकिपीडिया वार्ता:बॉट लेख निर्माण नीति

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ विकिपीडिया:बॉट लेख निर्माण नीति पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

अधिक स्पष्ट करें[संपादित करें]

स्पष्ट करें कि:

  • अनुमति किससे लेनी है?
  • जब पहले से अनुमति लेनी ही है तो सौ लेखों की सीमा क्यों जरूरी है। अनुमति लेते समय सौ या पाँच सौ लेखों को बनाने या सुधार करने की एक साथ अनुमति लेने की सुविधा जरूर होनी चाहिए।
  • किसी बॉट को ब्लाक करने के पहले चेतावनी न भी दें तो ब्लाक करते ही संबंधित सदस्य के वार्ता पृ,्ठ या चौपाल पर इसकी सूचना जरूर देनी चाहिए।

वैसे मोटे तौर पर ये नीतियाँ समर्थन करने योग्य हैं। अनिरुद्ध! (वार्ता) 17:21, 17 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

  • अनुमति तो समुदाय से ही लेनी होगी, जैसा बॉट अधिकार हेतु नामांकन के समय होता है।
  • यह सीमा जरूरी है, ताकि एक बार कुछ लेख बन जाने के बाद उन लेखों की जाँच हो सके और उसके बाद फिर लेख बनाने का कार्य चालू किया जा सके। एक बार में 500 या 1000 लेख बना देने से उन लेखों में त्रुटि ढूँढना काफी कठिन हो जाएगा।
  • किसी भी सदस्य या बॉट खाते को अवरोधित करने पर उस अवरोध का कारण तो लिखते ही हैं। लेकिन बॉट से लेख बनते समय बहुत तेजी से कई सारे लेख बन जाते हैं, इस कारण तीन बार चेतावनी देने के स्थान पर बॉट को सीधे ब्लॉक करना ही सही रहेगा। -- (वार्ता) 17:41, 17 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]
-प्रथम दृष्टया सभी नीतियां समर्थन करने योग्य है।कुछ शंकाये है,समाधान अपेक्षित-
  1. क्या लेख बनाने हेतु अलग से अनुमति लेनी होगी या बोट की अनुमति में ही सम्मिलित होगी।
  2. बिना चेतावनी बोट खाता अवरोध करने की अपेक्षा क्या कम से कम एक चेतावनी देने का प्रावधान किया जा सकता है।
--Swapnil.Karambelkar (वार्ता) 16:48, 21 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]
चौपाल पे चर्चा करनी होगी कि इस विषय पे लेख बना रहे हैं, सब की राय लेनी होगी कि प्रारूप कैसा होगा और आप लेख किस प्रकार का बनाएंगे, क्यों बना रहे, बाद में परिष्कार करेंगे या नहीं ये सब समुदाय को बताना होगा और आम सहमति मिले तो लेख बना सकते हैं। एक साथ १०० से अधिक लेख नहीं बना सकते। १०० लेखों की गुणवत्ता की जाँच होगी, परिष्कार करना होगा और अच्छे आधार स्तर का लेख बन जाने के बाद ही दूसरे १०० लेख बना सकते हैं। १०० से अधिक इसलिए नहीं बना सकते क्योंकि बॉट से २००० लेख भी बन जाएंगे। बाद में सभी लेखों का परिष्कार नहीं हो सकता। ऐसे लेखों की बड़ी समस्या है यहाँ। उदाहरण के तौर पे 899 देखिए। युकेश बॉट से कुछ सालों पूर्व बना लेख आज भी जैसे थे स्थिति में है और जानकारी का पूर्ण अभाव है।--आर्यावर्त (वार्ता) 02:08, 22 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]
बॉट को लेख बनाते रोकना Emergency है, इसके लिए चेतावनी देने के समय तक ४-५ हजार लेख और बन सकते है। बॉट इतनी तेजी से लेख बनाता है कि एक मिनिट में बहुत से लेख बन जाएंगे। उसे तुरंत रोक देना अत्यंत आवश्यक है। कम से कम ६ महीने।--आर्यावर्त (वार्ता) 02:14, 22 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

अधिक जानकारी जोड़ें[संपादित करें]

इसमें कुछ और अधिक स्पष्ट जानकारी जोड़ने की आवश्यकता है:-

  1. केवल लेख संख्या बढ़ाने के लिए लेख नहीं बनाने चाहिए। बॉट का उपयोग इसलिए करना चाहिए कि आधार स्तर की जानकारी त्वरित रूप से जोड़ने में सुगमता के लिए बॉट का उपयोग करना चाहिए। बाद में सभी लेखों में आवश्यक अधिक जानकारी जोड़नी होगी। सभी लेख बॉट निर्मित प्राथमिक पाठ वाले नहीं रहने चाहिए।
  2. बॉट निर्माण एवं मैनुअली परिष्कार के बाद बॉट निर्मित लेख एक जैसे बॉट निर्मित लेखों की तरह नहीं होने चाहिए; उसमें अधिक जानकारी होनी चाहिए। लेख कम से कम आधार स्तर का हो जिसमें विषय की पर्याप्त जानकारी हो जिसे पढ़कर पाठक संतुष्ट हो सकें, कम से कम दो संदर्भ हो, एक श्रेणी हो, विषय उल्लेखनीय हो और सभी लेखों की विकिडाटा कड़ी जुड़ी हो ये प्राथमिक आवश्यकताएं हैं। ज्ञानसन्दूक, चित्र, अधिक जानकारी, विकि कड़ियाँ आदि भी जोड़ने चाहिए।--आर्यावर्त (वार्ता) 02:27, 22 जनवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

1)निर्देशिका होनी चाहिए, नियमावली नहीं। guidelines only, no compulsion. 2) जिस प्रकार का प्रस्ताव दिया गया है वह बहुत सख्त है, नए लेख बनाना सम्भव नहीं. यह कार्य वर्तमान में मौजूद सदस्यों में मात्र मैं ही करता हूँ, सो भी नहीं हो पायेगा। 4) अनुमति लेने की बात की गई है। यह भी मूल भावना के खिलाफ है। क्या हम विकिपीडिया के मालिक बनाने की बात कर रहे हैं? मूल नियम हैं कि बर्बरता, कॉपीराइट उल्लंघन आदि नहीं होना चाहिए, वही काफी हैं। 5) विकिडाटा आदि की कड़ियाँ जोड़ना बहुत कठिन है। --अनामदास 16:55, 10 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

अनुमति शब्द का प्रयोग गलत है। लेखक को एक आध सैंपल लेख बनाकर चौपाल पर चर्चा कर लेनी चाहिए, आम सहमति हो तो आगे लेख बनाये। योगेश जी के सुझाव भी उचित हैं। लेकिन ढील रखी जानी चाहिए, हर लेख एक से नहीं होंगे, हर लेखक एक सा नहीं होगा, पूर्वाग्रह रखना उचित नहीं। पूर्व चर्चा का प्रावधान हो, इतना ही ठीक है। --अनामदास 16:59, 10 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

1) नीति होना आवश्यक है, तभी हमें बॉट द्वारा बने अच्छे लेख देखने को मिलेंगे, नहीं तो कोई भी अपने मर्जी से कुछ भी बना देगा।
2) ये तो बहुत ही आसान है। यदि आपको ये कठिन लग रहा है, तो मैं बॉट द्वारा कुछ लेखों के निर्माण द्वारा ये कार्य कर के दिखा सकता हूँ।
4) "अनुमति → सहमति" कर दिया
5) यदि अंग्रेजी विकि में लेख न हो तो विकिडाटा से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है। और यदि वहाँ लेख मौजूद है तो विकिडाटा से जोड़ना तो बहुत जरूरी है, नहीं तो कोई भी किसी दूसरे शीर्षक से हिन्दी विकि में लेख बना सकता है। मैं नया लेख बनाने हेतु अंग्रेजी विकि में ही लेख ढूँढता हूँ, और उसमें कोई लेख हिन्दी में न दिखे तो उसे बना लेता हूँ, और कई बार ऐसा हुआ है कि जिस लेख को हिन्दी में बनाया हूँ, वो पहले से ही दूसरे नाम से बिना विकिडाटा से जुड़े हुए कहीं पड़ा रहता है।

-- (वार्ता) 19:15, 10 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

प्रथम बात तो ये है कि केवल लेख बनाने हेतु, लेख संख्या बढ़ाने हेतु, बहुत से उल्लेखनीय विषयों के आधार स्तर के एक जैसे लेख बनाकर बाद में कोई खुदाबक्ष संपादक आएगा और परिष्कार कर देगा ऐसा मानकर बॉट से लेख नहीं बनाने चाहिए। बॉट से अनेक लेख बनाकर हिविकि बड़ा विकि बन गया है ऐसे सपने देखना भी सही नहीं है। लेख बनाने के लिए बॉट की मदद तब लेनी होती है जब किसी सामूहिक या व्यक्तिगत परियोजना के अंतर्गत लेख बना रहे हैं तो बॉट से प्रारंभिक पाठ डाला जा सकता है ताकि बाद में विस्तार करने में सरलता रहती है; परंतु बॉट निर्मित लेख पाठ को ऐसे ही छोड़ देना ठीक नहीं है। बाद में स्वयं लेख का विस्तार करने वाले हो तभी प्रारंभिक पाठ बॉट से ड़ालना चाहिए। सभी लेख में एक जैसा पाठ नहीं रहना चाहिए, एक जैसा पाठ प्रारम्भ में लेख का विस्तार करने में सरलता हेतु ही है। अधिक से अधिक एक साथ १०० लेख बॉट से बनाने के बाद सभी में मैनुअली विस्तार करना होगा और पर्याप्त जानकारी, अतिरिक्त संदर्भ, चित्र आदि जोड़ने होंगे। सभी में विकिडाटा कड़ीं भी जोड़नी होगी।--आर्यावर्त (वार्ता) 04:11, 11 फ़रवरी 2018 (UTC)[उत्तर दें]

नीति को लागू करना[संपादित करें]

इस नीति के लागू होने में थोड़ी चर्चा हुई लेकिन अभी लम्बे समय से चर्चा का अभाव होने और किसी के किसी तरह के प्रश्न नहीं होने के कारण इसको लागू किया जा रहा है। फिर भी यदि किसी सदस्य के कोई प्रश्न हो तो नियमों में बदलाव के साथ यहाँ वार्ता पृष्ठ पर चर्चा की जा सकती है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:41, 10 मार्च 2018 (UTC)[उत्तर दें]