विकिपीडिया वार्ता:आम सहमति

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नीति लागू करने का प्रस्ताव[संपादित करें]

ये नीति अंग्रेज़ी विकिपीडिया से अनुवादित की गई है, लेकिन कुछ भाग हिंदी विकिपीडिया के लिए प्रसांगिक नहीं लगा (जैसे en:WP:ANI, en:WP:ARBITRATION से संबंधित) वो अनुवाद नहीं किया गया। यदि समुदाय को आवश्यक/उचित लगा तो उस भाग क वर्णन यहाँ लिख सकती हूँ। इसके अलावा इसमें कोई सुझाव व टिप्पणी हो तो बताएं जी।
तथा, इस पृष्ठ में कोई अनुप्रेषण नहीं सुझाया गया क्योंकि "आम सहमति" और "सर्वसम्मति" दोनों शब्द बड़े हैं, तो लघु पथ कड़ी क्या सही रहेगी, ये मुझे समझ नहीं आया। इसलिए साथ ही इस पर भी अपने मत रखना जी। सूरजमुखी (वार्ता | योगदान) 13:04, 26 जुलाई 2022 (UTC)[उत्तर दें]


 समर्थन प्रस्तावित ड्राफ्ट को पूरा पढने पर मुझे तो कोई ख़ास ऐसे सुझाव नहीं नजर आ रहे। अनुवाद कार्य के लिए सूरजमुखी जी धन्यवाद की पात्र हैं। प्रस्तावित ड्राफ्ट स्वीकार योग्य है और मेरी इसे लागू करने हेतु पूर्ण सहमती है। --SM7--बातचीत-- 19:43, 7 अगस्त 2022 (UTC)[उत्तर दें]

जी, धन्यवाद। अनुप्रेषणों के लिए कोई सुझाव जी? सूरजमुखी (वार्ता | योगदान) 15:46, 8 अगस्त 2022 (UTC)[उत्तर दें]
@सूरजमुखी जी: पिछले 1 सप्ताह से अधिक समय तक कोई अन्य टिप्पणी नहीं हुई है अतः पृष्ठ पर नीति स्वीकृति की चिप्पी लगाई जा सकती है। यदि आपने चर्चा से पहले चौपाल पर सन्देश नहीं लिखा है तो वहाँ लिखना उचित रहेगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:07, 18 अगस्त 2022 (UTC)[उत्तर दें]
जी, यहां संदेश लिखा था जी। और वैसे मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन क्या इतने में ही नीति स्वीकृत हो जाती है जी? यानी, हो सकता है अभी बाकी सदस्य व्यस्त हों, और यदि नीति स्वीकृत हो गई, फिर कुछ ही समय के अंतराल में किन्हीं का कोई objection आया तो जहाँ तक मुझे पता है, वो विघटनकारी count हो सकता है, इसलिए शायद कुछ समय और इंतजार करें।
लेकिन अगर नीति यही है तो यहां चिप्पी लगा सकते हैं, मुझे नीति में कोई आपत्ति नहीं है। बस, लघुपथ कड़ियाँ भी निर्धारित कर दी जाएं। किन्हीं का कोई सुझाव हो इस विषय में तो बताएं जी। सूरजमुखी (वार्ता | योगदान) 17:55, 19 अगस्त 2022 (UTC)[उत्तर दें]